29
BREAKING NEWS
Jharkhand: धनबाद में तिरंगा यात्रा में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, सड़क पर हुई हाथापाई; वीडियो वायरल होने से बढ़ी किरकिरी!Bihar: राधे मां की भविष्यवाणी से फिर चर्चा में पवन सिंह, दूसरी शादी वाले बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा मोड़, CM सम्राट का ऐलान; परिवार को नौकरी और आर्थिक सहायता!Bihar: स्वतंत्रता दिवस से पहले औरंगाबाद के जंगल में नक्सली हथियार बरामद, STF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज!Bihar: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक, महादलित टोला में सखी वार्ता आयोजित!Bihar: 10 साल की शराबबंदी के बाद भी महिलाओं पर अपराध कम नहीं, नई रिपोर्ट ने खोली बिहार मॉडल की पोल!Bihar: 2027 नए अफसरों को मिला नियुक्ति पत्र, BPSC 70वीं के चयनित अभ्यर्थियों से बोले CM- आपके एक सिग्नेचर से बदलेगी किसी की जिंदगी!Bihar: JPSC-JSSC आंदोलन मामले में पुलिस ने 600 पर किया FIR; CM आवास घेराव से पहले रांची हाई अलर्ट पर!Bihar: बिहार के दो बड़े भू-माफियाओं पर शिकंजा, गुड्डू यादव और संतोष डॉन की संपत्तियां होंगी जब्त!Bihar: कुंभकर्ण की नींद में हैं तेजस्वी, पप्पू यादव के बयान से बिहार की राजनीति में मचा घमासान!Bihar: बिना हाथों की लक्ष्मी लिख रही सफलता की नई कहानी, पैरों से पढ़कर बनना चाहती है शिक्षिका!Bihar: एम्बुलेंस में हो रही थी शराब तस्करी, 10 पेटी विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!Jharkhand: 737 दिनों से धरना, फिर भी नहीं सुनी गई मांगें, रांची में दिव्यांगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन!Jharkhand: माइनिंग बिल से झारखंड को बड़ा झटका, खनिज पर सेस वसूली का अधिकार खत्म होने से करोड़ों के राजस्व पर असर!Bihar: छात्रों पर गोलीबारी के विरोध में 19 अगस्त को राजद का लोकभवन मार्च, तेजस्वी बोले- बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने देंगे!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: धनबाद में तिरंगा यात्रा में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, सड़क पर हुई हाथापाई; वीडियो वायरल होने से बढ़ी किरकिरी!Bihar: राधे मां की भविष्यवाणी से फिर चर्चा में पवन सिंह, दूसरी शादी वाले बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस!Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा मोड़, CM सम्राट का ऐलान; परिवार को नौकरी और आर्थिक सहायता!Bihar: स्वतंत्रता दिवस से पहले औरंगाबाद के जंगल में नक्सली हथियार बरामद, STF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज!Bihar: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक, महादलित टोला में सखी वार्ता आयोजित!Bihar: 10 साल की शराबबंदी के बाद भी महिलाओं पर अपराध कम नहीं, नई रिपोर्ट ने खोली बिहार मॉडल की पोल!Bihar: 2027 नए अफसरों को मिला नियुक्ति पत्र, BPSC 70वीं के चयनित अभ्यर्थियों से बोले CM- आपके एक सिग्नेचर से बदलेगी किसी की जिंदगी!Bihar: JPSC-JSSC आंदोलन मामले में पुलिस ने 600 पर किया FIR; CM आवास घेराव से पहले रांची हाई अलर्ट पर!Bihar: बिहार के दो बड़े भू-माफियाओं पर शिकंजा, गुड्डू यादव और संतोष डॉन की संपत्तियां होंगी जब्त!Bihar: कुंभकर्ण की नींद में हैं तेजस्वी, पप्पू यादव के बयान से बिहार की राजनीति में मचा घमासान!Bihar: बिना हाथों की लक्ष्मी लिख रही सफलता की नई कहानी, पैरों से पढ़कर बनना चाहती है शिक्षिका!Bihar: एम्बुलेंस में हो रही थी शराब तस्करी, 10 पेटी विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: धनबाद में तिरंगा यात्रा में भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, सड़क पर हुई हाथापाई; वीडियो वायरल होने से बढ़ी किरकिरी!
4 minutes ago
Bihar: राधे मां की भविष्यवाणी से फिर चर्चा में पवन सिंह, दूसरी शादी वाले बयान पर सोशल मीडिया में छिड़ी बहस!
11 minutes ago
Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा मोड़, CM सम्राट का ऐलान; परिवार को नौकरी और आर्थिक सहायता!
24 minutes ago
Bihar: स्वतंत्रता दिवस से पहले औरंगाबाद के जंगल में नक्सली हथियार बरामद, STF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज!
31 minutes ago
Bihar: हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महिलाओं को किया गया जागरूक, महादलित टोला में सखी वार्ता आयोजित!
38 minutes ago

Bihar: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा मोड़, CM सम्राट का ऐलान; परिवार को नौकरी और आर्थिक सहायता!

आरा/पटना: बिहार की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

आरा/पटना: बिहार की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है। न्यायिक जांच आयोग की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता देने और एक परिजन को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से साझा की।

मुख्यमंत्री के इस ऐलान को सरकार की ओर से मामले में अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। कुछ सप्ताह पहले भरत तिवारी का परिवार मुख्यमंत्री से मिलकर न्याय की मांग कर चुका था। इसके बाद से सरकार लगातार मामले की निगरानी कर रही है और जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

भरत तिवारी की 17 जून 2026 को भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित बिलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई थी। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे थे। परिजनों का आरोप था कि भरत तिवारी ने हथियार डाल दिए थे, बावजूद इसके उन पर गोली चलाई गई। मामले ने तूल पकड़ा तो राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया।

जांच के दौरान भरत तिवारी के माता-पिता, भाई और अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में शामिल एसटीएफ जवान अक्षय कुमार को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल कर रही हैं।

मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है। हालांकि परिजनों की मांगें अभी इससे कहीं आगे हैं। परिवार दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी, भरत तिवारी को शहीद का दर्जा, एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, गांव में उनकी प्रतिमा स्थापित करने और गांव का नाम उनके नाम पर रखने की मांग कर रहा है।

फिलहाल सरकार ने स्पष्ट किया है कि न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में अब सबकी नजर आयोग की अंतिम रिपोर्ट और उसके बाद सरकार के अगले कदम पर टिकी है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: स्वतंत्रता दिवस से पहले औरंगाबाद के जंगल में नक्सली हथियार बरामद, STF-पुलिस का सर्च ऑपरेशन तेज!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top