22
BREAKING NEWS
मंदार पर्वत पर युवती से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल, छह अज्ञात युवकों पर केस!नाबालिगों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार!पूर्व नगर विधायक पर 25 हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज!37वीं ईस्ट जोन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में ओडिशा चैंपियन, बिहार उपविजेता!पितृपक्ष मेले में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा!स्कूटी और 2 लाख चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा एक्शन, चार आरोपियों को समन!36 सरकारी स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई, बुनियादी सुविधाओं की खुली तस्वीर!शुल्क वसूली से लेकर 77 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली तक, लखीसराय नगर परिषद में बड़े फैसले!यूपी में BJP से अलग चुनाव की तैयारी में JDU, 40 सीटों पर नजर, निशांत संभालेंगे कमान!जमुई में नंदन के पिता 23 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार!पटना में पप्पू यादव समेत 10 पर FIR, सरकारी कर्मचारी से मारपीट का आरोप; समर्थकों का अलग दावा!सुपौल DTO ऑफिस में विजिलेंस की छापेमारी, 15 हजार रिश्वत लेते डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार!गोपालगंज में छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप पर हंगामा, प्रधानाध्यापक से मारपीट!जमुई-समस्तीपुर के बाद मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार!पटना में पार्षद पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगीं; CCTV में 3 हमलावर कैद!
No menu items available
BREAKING
मंदार पर्वत पर युवती से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल, छह अज्ञात युवकों पर केस!नाबालिगों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार!पूर्व नगर विधायक पर 25 हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज!37वीं ईस्ट जोन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में ओडिशा चैंपियन, बिहार उपविजेता!पितृपक्ष मेले में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा!स्कूटी और 2 लाख चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा एक्शन, चार आरोपियों को समन!36 सरकारी स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई, बुनियादी सुविधाओं की खुली तस्वीर!शुल्क वसूली से लेकर 77 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली तक, लखीसराय नगर परिषद में बड़े फैसले!यूपी में BJP से अलग चुनाव की तैयारी में JDU, 40 सीटों पर नजर, निशांत संभालेंगे कमान!जमुई में नंदन के पिता 23 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार!पटना में पप्पू यादव समेत 10 पर FIR, सरकारी कर्मचारी से मारपीट का आरोप; समर्थकों का अलग दावा!सुपौल DTO ऑफिस में विजिलेंस की छापेमारी, 15 हजार रिश्वत लेते डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मंदार पर्वत पर युवती से कथित अभद्रता का वीडियो वायरल, छह अज्ञात युवकों पर केस!
9 minutes ago
नाबालिगों को बंधक बनाकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार!
16 minutes ago
पूर्व नगर विधायक पर 25 हजार का इनाम, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज!
24 minutes ago
37वीं ईस्ट जोन जूनियर नेशनल एथलेटिक्स में ओडिशा चैंपियन, बिहार उपविजेता!
35 minutes ago
पितृपक्ष मेले में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा!
17 hours ago

Bihar News : लखीसराय में 20 सूत्री बैठक, मंत्री सुनील कुमार सख्त—पेयजल, बिजली और योजनाओं में तेजी के निर्देश!

लखीसराय: जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई।...

लखीसराय: जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (20 सूत्री) की समीक्षात्मक बैठक गुरुवार को समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सह समिति अध्यक्ष सुनील कुमार ने की। बैठक में सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन कुमार उर्फ ललन सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुई। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और आवास से जुड़ी योजनाओं की स्थिति की जानकारी दी।

बैठक में शिक्षा विभाग की योजनाओं जैसे नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, पोशाक योजना, मध्यान्ह भोजन, साइकिल योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और छात्रवृत्ति की समीक्षा की गई। वहीं हर घर नल-जल, सात निश्चय और पाइप जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

सांसद ललन सिंह ने पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए नल-जल योजना और चापाकल मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं की निगरानी के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर नियमित अपडेट साझा करने की बात कही।

इसके अलावा मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, पंचायत योजनाएं, सोलर लाइट, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। मनरेगा के तहत 30 जून 2026 तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया गया, जबकि जॉब कार्ड में 92 प्रतिशत और कृषि यंत्रीकरण में 86 प्रतिशत प्रगति की जानकारी दी गई।

बैठक में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, म्यूटेशन और पंचायत सरकार भवन निर्माण से जुड़े लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को दलालों से सतर्क रहने और योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू करने की हिदायत दी।

मंत्री सुनील कुमार ने अपने संबोधन में योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने, क्षेत्रीय निरीक्षण बढ़ाने और लंबित मामलों को शिविर लगाकर निपटाने पर जोर दिया। उन्होंने गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया।

बैठक के अंत में विकास कार्यों को लेकर प्रतिबद्धता जताई गई और बिहार गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान एमएलसी अजय कुमार, विधायक रामानंद मंडल, पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार सहित कई जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : किऊल से खुलेगी भारत गौरव ट्रेन, दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थस्थलों की 13 दिवसीय यात्रा!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top