16
BREAKING NEWS
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!गया में जमीन विवाद पर बवाल; 50 से ज्यादा नकाबपोशों पर बमबाजी और फायरिंग का आरोप!पटना में MLC नीरज कुमार के आवास के बाहर मिला बैग, पिस्टल और 35 कारतूस बरामद!पटना में पुलिस मुठभेड़; गैरेज संचालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी का आरोप!
No menu items available
BREAKING
चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!कबाड़ से जुगाड़ कर पढ़ाई को बना रहे रोचक; लखीसराय में नवाचारी शिक्षकों का सम्मान, डिजिटल शिक्षा पर जोर!मातृत्व की उम्मीद, सेहत की पहल; लखीसराय में 30 महिलाओं को मिला विशेषज्ञ डॉक्टरों का मुफ्त परामर्श!हाजीपुर में JDU नेता की पिटाई, नाक पर चोट, फटा कुर्ता; 13 बच्चों की मौत पर श्रद्धांजलि के बीच रणक्षेत्र बना राघोपुर, हंगामे के बीच निकल गए प्रशांत किशोर!‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी तेज, भाजपा शेखपुरा जिला इकाई की बैठक में बनी रणनीति!श्री बाबू की जयंती पर बरबीघा से पटना तक कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; त्रिशूलधारी सिंह और रौशन कुमार की अगुआई में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना!गोपालगंज होटल में बर्थडे पार्टी के बाद खूनी संघर्ष, रेस्टोरेंट कैप्टन की मौत; 2 गिरफ्तार!साहेबगंज में अजब प्रेम कहानी; दो बच्चों की मां की प्रेमी से शादी, पति ने खुद भरवाई मांग!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

चोरी के शक में ‘तालिबानी सजा’; कटिहार में दो युवकों को नारियल के पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस की कार्रवाई!
2 hours ago
पटना में खड़गे के बयान से सियासी भूचाल; ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ बोलने पर बवाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ता की पिटाई; शाह ने घेरा!
2 hours ago
रोहतास की वादियों में Roadies का रोमांच; नेहा धूपिया की एंट्री से सासाराम में बढ़ी हलचल, कैमूर की खूबसूरती पर टिकी नजरें!
2 hours ago
न कोई सुराग, न घर का पता… 12 घंटे की कोशिश और फिर गूंज उठी अपनों से मिलने की खुशी; कटिहार पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल!
3 hours ago
कटिहार में 18 वर्षीय युवक की मौत, बड़ा भाई गंभीर; पड़ोस के चार युवकों पर हत्या का आरोप!
3 hours ago

Sheikhpura News : शराब-ताड़ी को छोड़ जीविका से जुडी महिलाएं हुए सम्मानित 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को शेखपुरा जिले के सभी छह प्रखंडों में जीविका द्वारा संचालित कुल 12...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को शेखपुरा जिले के सभी छह प्रखंडों में जीविका द्वारा संचालित कुल 12 संकुल स्तरीय संघों में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी जीविका दीदियों के सम्मान में अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघ की नियमित बैठक में महिला दिवस को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और समाज में महिलाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसके साथ-साथ भिन्न-भिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित सैकड़ों महिलाओं के बीच प्रतिस्पर्धा एवं एकाग्रता हेतु रस्सा कस्सी, म्यूजिकल चेयर इत्यादि खेल का आयोजन किया गया। वहीं, हाथों में मेहंदी लगाकर, प्रांगण में रंगोली बनाकर और शपथ लेते हुए गांव-टोलों में रैली निकालकर नारी सशक्तिकरण का संदेश समाज को देने का काम किया गया।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार सोनू ने बताया कि बरबीघा प्रखंड में महिला दिवस हेतु आयोजित कार्यक्रमों में जिले के मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने भाग लिया और जीविका दीदियों के जीवन में शराबबंदी के बाद आए बदलाव की कहानी को सुना। बरबीघा प्रखंड अंतर्गत विशाल जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड एवं मार्गदर्शन जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ में शराबबंदी से पूर्व देशी शराब और ताड़ी का कारोबार करने वाली कुल 10 ऐसी दीदियों को मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की ओर से उपहार स्वरूप उनके जरूरत के समान भेंट किए गए जिन्होंने शराब के धंधे को छोड़कर किराना दुकान, श्रृंगार दुकान, बकरी पालन, मवेशी पालन इत्यादि का रोजगार कर अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन यापन कर रही हैं और समाज में सम्मान के साथ अपनी पहचान बनाई हैं। पांक पंचायत अंतर्गत डीह मकनपुर गांव की रिजवाना खातून ने शराबबंदी अभियान को सफल बनाने में अपनी और ग्राम संगठन की दीदियों की एकजुटता की कहानी सुनाई। वहीं मिर्जापुर गांव की शोभा देवी ने शराब और ताड़ी के धंधे को छोड़कर श्रृंगार दुकान और बकरी पालन के रोजगार से जुड़कर अपनी बदलाव की गाथा सुनाई।

अधीक्षक उत्पाद प्रकाश कुमार ने समाज में शराबबंदी के बाद महिलाओं के जीवन में आए बदलाव की सराहना की और आगे भी इसी प्रकार से गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाकर चोरी-छुपे शराब चुलाने वालों पर कार्रवाई करवाने में समर्थन देने की अपील की। इस अवसर पर विशाल संकुल संघ की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी देवी ने मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग से आयी अवर निरीक्षक श्रीमती निशा कुमारी को पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया और महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। वहीं मार्गदर्शन जीविका संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष श्रीमती बबीता देवी ने कार्यक्रम में उपस्थित जीविका डीपीएम, अधीक्षक उत्पाद एवं अवर निरीक्षक, मद्य निषेध को पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। 

जीविका डीपीएम ने उपस्थित महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया कि समाज में आए दिन देखे जा रहे बदलाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसे हम सब लोगों को समझने की जरूरत है और महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर समाज को जागरूक होने की आवश्यकता है। महिला अनेकों रूप में अपनी भूमिका निभाती हैं, कभी वह किसी की मां, बेटी, पत्नी, प्रेयसी, मित्र इत्यादि के रूप में होती हैं तो कहीं वह पदाधिकारी, समाजसेवी और नेता के रूप में समाज को आगे बढ़ाने की भूमिका में नजर आती हैं। रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किए गए महिलाओं की भूमिका को सब ने खूब सराहा और प्रशंसा की। आज महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न संकुल संघों में आयोजित कार्यक्रमों में जीविका सामुदायिक संगठनों के साथ कार्य करने वाली महिला जीविका मित्रों (कैडरों) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जीविका दीदी की सिलाई घर में कार्यरत जीविका दीदियों ने भी केक काटकर महिला दिवस मनाया।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top