शेखोपुरसराय (शेखपुरा): शेखोपुरसराय थाना की पुलिस ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार तीन दिनों में तीसरी बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस टीम ने पाँची गांव में छापेमारी कर 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है।
Bihar News : मिशन शक्ति के तहत बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम, गया में जुटेंगे 110 कर्मी!
गुप्त सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी। जानकारी के अनुसार पाँची गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार घर के बाहर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहा था।
Bihar News : शेखपुरा में 90 लीटर महुआ शराब जब्त, एक धंधेबाज गिरफ्तार; NBW वारंटी में दो और दबोचे!
पुलिस के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि, छापेमारी के दौरान 36 बोतल ‘रॉयल ग्रीन’ अंग्रेजी शराब जब्त की गई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
Bihar News : एक साथ 42 MLA को नोटिस… क्या डगमगाएगी कुर्सी?
थाना अध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Bihar News : राज्यसभा चुनाव पर RJD की रणनीति तेज, झारखंड विकल्प पर भी मंथन!
होली पर्व को देखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का साफ संदेश है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मो.सरवर आलम, शेखोपुरसराय (शेखपुरा)