15
BREAKING NEWS
रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?
No menu items available
BREAKING
रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!
6 minutes ago
तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!
13 minutes ago
प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!
19 minutes ago
किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!
37 minutes ago
बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!
45 minutes ago

Bihar News : जमुई का जलवा, किशनगंज को 6-0 से रौंदकर प्री-क्वार्टर फाइनल में धमाकेदार एंट्री!

लखीसराय: केआरके मैदान में जारी राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में जमुई की टीम ने एकतरफा मुकाबले में किशनगंज...

लखीसराय: केआरके मैदान में जारी राज्यस्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में जमुई की टीम ने एकतरफा मुकाबले में किशनगंज को 6-0 से करारी शिकस्त देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। डे-नाइट फॉर्मेट में खेले गए इस मैच में जमुई की खिलाड़ियों का दबदबा शुरू से अंत तक कायम रहा।

मैच का उद्घाटन सूर्यगढ़ा के जेडीयू विधायक रामानंद मंडल और लखीसराय नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान ने संयुक्त रूप से किया।

पहले हाफ में ही जमुई ने मैच अपने कब्जे में ले लिया। 13वें मिनट में जर्सी नंबर 10 की खिलाड़ी नीलू मुर्मू ने पहला गोल दागा, इसके बाद 20वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद 27वें और 29वें मिनट में जर्सी नंबर 7 की आशा मुर्मू ने लगातार दो गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया।

किशनगंज की टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन जमुई की मजबूत आक्रमण और डिफेंस के सामने वह बेबस नजर आई।

मध्यांतर के बाद भी जमुई का आक्रमण जारी रहा। 41वें मिनट में अनीता कुमारी ने पांचवां गोल दागा, जबकि 46वें मिनट में प्रियांशु कुमारी ने छठा गोल कर टीम की जीत पर मुहर लगा दी।

शानदार प्रदर्शन के लिए नीलू मुर्मू को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।

मैच में मुख्य रेफरी कैलाश पंडित, सहायक रेफरी रौशन गुप्ता और सुरेश महतो, जबकि चौथे रेफरी के रूप में रजी अहमद मौजूद रहे। कमेंट्री की जिम्मेदारी पूर्णेन्दु शेखर, मनोज मेहता और कंचन केशरी ने निभाई।

इस दौरान फुटबॉल संघ के अध्यक्ष दीपक सिंह, सचिव बबलू शर्मा सहित आयोजन समिति के कई सदस्य और खेल प्रेमी मौजूद रहे। जमुई की इस शानदार जीत के बाद टीम का मनोबल काफी ऊंचा है और अब उसकी नजरें खिताब पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : लखीसराय में “ज्ञान भारतम मिशन” को लेकर बड़ी पहल, प्राचीन पांडुलिपियों का होगा डिजिटल संरक्षण!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top