0
BREAKING NEWS
संविधान दिवस पर स्कूल में गूंजा 'मैं भारत का संविधान खड़ा हूं...', पीहू की कविता ने बांधा समां; 30 बच्चों को साइकिल और 6 छात्राओं को मिली सिलाई मशीन!लखीसराय की विरासत को पहचानेंगे नई पीढ़ी के सितारे! विश्व विरासत सप्ताह का समापन, 23 प्रतिभाओं को DM ने किया सम्मानित!टेंट-पंडाल वाला ‘सट्टा’ अब नेताओं पर भी लागू; RJD सांसद का बयान वायरल!जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!साइक्लिंग में पटना प्रमंडल का जलवा, 31 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन; तिरहुत को मिला दूसरा स्थान!अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!
No menu items available
BREAKING
संविधान दिवस पर स्कूल में गूंजा ‘मैं भारत का संविधान खड़ा हूं…’, पीहू की कविता ने बांधा समां; 30 बच्चों को साइकिल और 6 छात्राओं को मिली सिलाई मशीन!लखीसराय की विरासत को पहचानेंगे नई पीढ़ी के सितारे! विश्व विरासत सप्ताह का समापन, 23 प्रतिभाओं को DM ने किया सम्मानित!टेंट-पंडाल वाला ‘सट्टा’ अब नेताओं पर भी लागू; RJD सांसद का बयान वायरल!जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!साइक्लिंग में पटना प्रमंडल का जलवा, 31 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन; तिरहुत को मिला दूसरा स्थान!अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

संविधान दिवस पर स्कूल में गूंजा ‘मैं भारत का संविधान खड़ा हूं…’, पीहू की कविता ने बांधा समां; 30 बच्चों को साइकिल और 6 छात्राओं को मिली सिलाई मशीन!
1 day ago
लखीसराय की विरासत को पहचानेंगे नई पीढ़ी के सितारे! विश्व विरासत सप्ताह का समापन, 23 प्रतिभाओं को DM ने किया सम्मानित!
1 day ago
टेंट-पंडाल वाला ‘सट्टा’ अब नेताओं पर भी लागू; RJD सांसद का बयान वायरल!
1 day ago
जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!
2 days ago
कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!
2 days ago

Bihar News : कूड़ेदान में मिली नन्ही परी को मिला नया परिवार, लखीसराय से ओडिशा तक उम्मीद की कहानी!

लखीसराय: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, लखीसराय में एक भावनात्मक और मानवता से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब संस्थान...

लखीसराय: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, लखीसराय में एक भावनात्मक और मानवता से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षण देखने को मिला, जब संस्थान में आवासित बालिका परी कुमारी को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण एवं देखरेख (Pre-Adoption Foster Care) के लिए ओडिशा राज्य के एक दंपति को सौंपा गया। यह पूरी प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से संपन्न की गई।

Bihar News : लखीसराय में डीएम का सख्त रुख, बकायेदारों पर चलेगी कार्रवाई, फोटो होंगे सार्वजनिक!

उल्लेखनीय है कि बालिका परी कुमारी को 31 जुलाई 2025 को लखीसराय के नया बाजार क्षेत्र स्थित गोपाल भंडार गली में झाड़ियों के पास एक कूड़ेदान में झोले के भीतर परित्यक्त अवस्था में पाया गया था। स्थानीय नागरिक की सतर्कता से तत्काल उसे SNCU, सदर अस्पताल, लखीसराय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका समुचित इलाज किया गया। स्वास्थ्य स्थिति में सुधार के बाद 11 अगस्त 2025 को बालिका को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, लखीसराय में स्थानांतरित किया गया।

Bihar News : लखीसराय में उद्योग पर बड़ा फोकस, डीएम मिथिलेश मिश्र बोले– गांव में उद्योग, जिले में रोजगार!

संस्थान में रहने के दौरान बालिका की नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण, देखभाल और विकासात्मक निगरानी की गई। तीन माह से अधिक अवधि तक संरक्षण में रहने के बाद CARA पोर्टल पर पूर्व से पंजीकृत दत्तक अभिभावकों (PAP) के आवेदन के आधार पर दत्तक प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। चयनित दंपति ओडिशा के कालाहांडी जिला के निवासी हैं और वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक, नवी मुंबई में वरीय अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। दोनों का पंजीकरण लगभग तीन वर्ष पूर्व किया गया था।

Bihar News : शीतलहर में मानवता की मिसाल—भाजपा नेता सकलदेव बिन्द ने बांटे कंबल!

सभी औपचारिकताओं, दस्तावेजी प्रक्रिया एवं समिति की स्वीकृति के बाद बालिका को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण के लिए दंपति को सौंपा गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि प्रेम, सुरक्षा और पारिवारिक माहौल में उसका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

Bihar News : लखीसराय की बेटी ने बढ़ाया बिहार का मान, नेशनल कबड्डी में श्रेया का चयन!

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने इसे बाल संरक्षण व्यवस्था की एक सकारात्मक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह प्रक्रिया दर्शाती है कि प्रशासन, समाज और संस्थागत व्यवस्था के सामूहिक प्रयास से परित्यक्त बच्चों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्नेहपूर्ण जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने संबंधित विभागों और संस्थान की भूमिका की सराहना की।

Bihar News : हेल्दी फूड, हैप्पी मूड… बच्चों ने बनाया रंग-बिरंगा सलाद!

कार्यक्रम में सहायक निदेशक सह अध्यक्ष दत्तक ग्रहण समिति, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) वंदना पाण्डेय, बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधि, संस्थान के समन्वयक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आया कर्मी उपस्थित रहे।

Bihar News : जनवरी में लखीसराय क्यों बन जाएगा पूरी दुनिया का केंद्र?

यह घटना न केवल एक बच्ची के नए जीवन की शुरुआत है, बल्कि समाज के लिए यह संदेश भी है कि संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और सही व्यवस्था से हर परित्यक्त बच्चे को एक बेहतर भविष्य दिया जा सकता है।

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top