14
BREAKING NEWS
किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्र की भक्ति, मां दुर्गा की चुनरी ओढ़कर बच्चों ने की आराधना!एक बेटी को श्रद्धांजलि, न्याय के लिए उठी आवाज! चेवाड़ा में सोनी कुमारी के लिए कैंडल मार्च, दहेज प्रथा पर फिर उठे सवाल!दिल्ली में विपक्ष का ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ आज, CEC के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग; 6 मेट्रो स्टेशन बंद!
No menu items available
BREAKING
किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!
13 minutes ago
बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!
21 minutes ago
महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!
27 minutes ago
शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!
33 minutes ago
शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!
18 hours ago

Bihar News : रेलवे सुविधाओं को लेकर बढ़ी मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने सौंपा ज्ञापन!

शेखपुरा: रेलवे यात्रियों की सुविधाओं में सुधार को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। पूर्व मध्य रेलवे के डीआरयूसीसी...

शेखपुरा: रेलवे यात्रियों की सुविधाओं में सुधार को लेकर एक अहम पहल सामने आई है। पूर्व मध्य रेलवे के डीआरयूसीसी सदस्य रणजीत कुमार सिंह उर्फ़ बुद्धन भाई ने दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं।

उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि लंबे समय से यात्रियों की समस्याओं को लेकर आवेदन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। ऐसे में अब एक बार फिर यात्रियों की सुविधा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से सिरारी रेलवे स्टेशन पर यूटीएस (PRS) आरक्षण काउंटर खोलने की मांग की गई है, ताकि स्थानीय यात्रियों को टिकट के लिए भटकना न पड़े। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15619/15620 (कामाख्या एक्सप्रेस) के ठहराव की भी मांग की गई है।

साथ ही, सिरारी में रेलवे का खेल मैदान बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है, जिससे बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा मिल सके।

वहीं शेखपुरा रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई गई है। इसमें गाड़ी संख्या 12349/12350 समेत अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज की बात कही गई है। इसके अलावा 22499/22500 और 11427/11428 जैसी ट्रेनों के ठहराव को लेकर भी अनुरोध किया गया है।

रणजीत कुमार सिंह ने कहा कि इन सुविधाओं के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और जिले का संपर्क देश के बड़े शहरों से बेहतर होगा।

उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके और क्षेत्र के विकास को गति मिल सके।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : चमकी बुखार पर हाई अलर्ट, शेखपुरा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top