BiharSHEIKHPURA
Sheikhpura News : धोबी अधिकार रैली में भाग लेने सैकड़ों लोग हुए पटना रवाना

शेखपुरा जिला धोबी संघ के जिलाध्यक्ष सनोज कुमार रजक के नेतृत्व में रविवार को गाँधी मैदान पटना में आयोजित धोबी अधिकार रैली में भाग लेने हुए सैकड़ों की संख्या में लोग रवाना हुए।

जिलाध्यक्ष सनोज रजक ने कहा कि रैली के माध्यम से धोबी परिवार की समस्याओं पर भारत सरकार एवं बिहार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीतिक में धोबी समाज की उपेक्षा की जा रही है। प्रशासनिक कार्यों में शोषण हो रहा है। आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के पश्चात आज भी धोबी समाज वहीं पर है। कपड़ा धोने वाले धोबी का रोजगार छीना जा रहा है। इस दौरान पिंटू रजक, वीणा रजक, दिनेश रजक, सनोज रजक, व्यास रजक, इंद्रदेव रजक, शिवशंकर रजक, वीरेंद्र रजक सहित सैकड़ों की संख्या में धोबी समाज के लोग शामिल रहे।