32
BREAKING NEWS
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!मुंगेर में आशिफ हुसैन की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT, 12 बजे के बाद कहां गया युवक?जमुई घटना के बाद दरभंगा में नाबालिग छात्रा के अपहरण की कोशिश, बाइक सवार तीन युवकों पर आरोप!जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR, पीड़िता की पहचान उजागर करने पर पुलिस सख्त!
No menu items available
BREAKING
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
2 hours ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
2 hours ago
25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!
2 hours ago
डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!
2 hours ago
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!
6 hours ago

Bihar: पटना बवाल- सड़क पर मौत के बाद आगजनी, करोड़ों की गाड़ियां जलीं; 500 पर केस, 20 हिरासत में!

पटना: राजधानी पटना में सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विरोध देखते ही देखते हिंसा और आगजनी में बदल गया।...

पटना: राजधानी पटना में सड़क हादसे के बाद शुरू हुआ विरोध देखते ही देखते हिंसा और आगजनी में बदल गया। अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी इलाके में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते बस को आग के हवाले कर दिया गया और पुलिस चेकपोस्ट को भी निशाना बनाया गया। उपद्रव के दौरान दो पुलिस वाहनों समेत कई अन्य वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

घटना के बाद इलाके में करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। कई स्कूल बसें भी जाम में फंस गईं, जिससे बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और अतिरिक्त बल की तैनाती की गई।

हादसे से शुरू हुआ बवाल, देखते ही देखते आगजनी

जानकारी के अनुसार युवक सड़क किनारे पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर मौत के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ ही देर में भीड़ उग्र हो गई और दुर्घटनाग्रस्त बस में आग लगा दी गई।

इसके बाद पुलिस चेकपोस्ट में भी आगजनी की गई। उपद्रवियों ने दो पुलिस वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया, जबकि कई बसों के शीशे तोड़ने और बाइक समेत अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त करने की सूचना है।

करोड़ों की गाड़ियों को बनाया निशाना

हंगामे के दौरान कई जगह वाहनों को भी निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक करीब 3 करोड़ रुपये कीमत की गाड़ियों में आगजनी की गई। जिन लोगों की गाड़ियां इस हिंसा की चपेट में आईं, उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे तक इलाके में भय और दहशत का माहौल रहा।

पीड़ितों के मुताबिक हालात इतने तनावपूर्ण थे कि वे खुद को सुरक्षित रखने के लिए काफी देर तक बाहर निकलने की स्थिति में नहीं थे। कुछ लोगों ने उस वक्त की स्थिति को बेहद भयावह बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा था।

500 लोगों पर केस, 20 हिरासत में

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले में करीब 500 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं, अब तक 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

10 किलोमीटर जाम से थमा यातायात

आगजनी और प्रदर्शन के कारण बड़ी पहाड़ी इलाके में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में स्कूल बसों समेत बड़ी संख्या में वाहन फंस गए।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच के साथ-साथ हिंसा और आगजनी के पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है। प्रशासन ने उपद्रव में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: शादी के सवाल पर निशांत कुमार की ‘पल्स रेट’ बढ़ी, मंच पर छाया हल्का-फुल्का सियासी रंग!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top