8
BREAKING NEWS
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!बुजुर्गों के लिए सुरक्षित छत की तैयारी; डीएम ने निर्माणाधीन वृद्धाश्रम का लिया जायजा, सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश!रेलकर्मियों के बच्चों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, हाजीपुर में ऑल इंडिया ऑन द स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित!50 किलोमीटर की रेल लाइन ने बदल दी मिजोरम की तस्वीर; एक साल में 15 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर!
No menu items available
BREAKING
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!
8 hours ago
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!
8 hours ago
दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!
8 hours ago
सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!
14 hours ago
AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!
15 hours ago

Bihar: नालंदा में ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर पर चोरों का धावा, पालकालीन मूर्तियां चोरी होने से मचा हड़कंप!

नालंदा: जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव स्थित ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई...

नालंदा: जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव स्थित ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला और कुंडी तोड़कर वहां स्थापित पालकालीन ऐतिहासिक मूर्तियों को चोरी कर लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

चोरों ने मंदिर से भगवान विष्णु, सूर्य देव और भगवान बुद्ध की खंडित प्रतिमा चोरी कर ली। ग्रामीणों के अनुसार, ये प्राचीन मूर्तियां ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण थीं, जिनकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

सुबह मंदिर पहुंचने पर खुला चोरी का राज

घटना का खुलासा गुरुवार सुबह उस समय हुआ, जब ग्रामीण रोजाना की तरह मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे। मंदिर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। ताला और लोहे की सींकड़ सीढ़ी के पास पड़े थे।

ग्रामीणों ने जब मंदिर के अंदर जाकर देखा तो वहां स्थापित तीनों ऐतिहासिक प्रतिमाएं गायब थीं। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

तालाब की खुदाई में मिली थीं भगवान विष्णु और सूर्य देव की प्रतिमा

ग्रामीणों ने बताया कि भगवान विष्णु और सूर्य देव की प्राचीन प्रतिमाएं पिछले वर्ष गांव के तालाब की खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से मिली थीं। इनकी ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए इन्हें सुरक्षित रखने के लिए बुद्ध मंदिर में स्थापित किया गया था।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में रखी ये मूर्तियां गांव की ऐतिहासिक पहचान थीं। चोरी की घटना से लोगों में काफी नाराजगी है।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है।

पुलिस मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

धरोहरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

नालंदा पहले से ही अपनी प्राचीन विरासत और बौद्ध इतिहास के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। ऐसे में ऐतिहासिक मूर्तियों की चोरी की घटना ने पुरानी धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से चोरी गई मूर्तियों की जल्द बरामदगी और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की सुरक्षा होगी और मजबूत, गोरखा बटालियन भी संभालेगी मोर्चा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top