10
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
3 hours ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
4 hours ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
4 hours ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
4 hours ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
8 hours ago

Bihar: 5 लाख करोड़ का निवेश, हर जिले में फैक्ट्री और 1 लाख नौकरियां… क्या बिहार बदलने वाला है? CM सम्राट के बड़े ऐलान!

पटना: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विकास को लेकर कई बड़े...

पटना: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विकास को लेकर कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर तक बिहार में ₹5 लाख करोड़ का निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर ₹11,464 करोड़ की 2476 विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य के हर जिले में कम से कम एक उद्योग स्थापित किया जाएगा। साथ ही अगले 5 वर्षों में 25 चीनी मिलों को चालू करने की योजना है। वैशाली के राजापाकर में ₹20 से ₹30 हजार करोड़ के निवेश से इंडस्ट्रियल और इलेक्ट्रॉनिक्स पार्क विकसित किए जाएंगे, जिससे करीब 1 लाख युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

गया में 3000 एकड़ क्षेत्र में डेडिकेटेड स्टील प्लांट हब बनाने की घोषणा की गई है। वहीं, अगले 3 वर्षों में ₹1 लाख करोड़ की लागत से 200 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव बनाने की योजना भी सामने आई है, जो गंडक और कोसी नदी के किनारे विकसित किया जाएगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी बड़े दावे किए गए हैं। सोनपुर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट और सुल्तानगंज में एक नया एयरपोर्ट बनाने की योजना पर काम किया जाएगा।

शिक्षा और तकनीक पर फोकस
सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में भी कई अहम फैसले लिए हैं। दो नए विश्वविद्यालयों की स्थापना होगी—डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एआई एवं कंप्यूटर साइंस विश्वविद्यालय और शहीद जुब्बा सहनी आर्किटेक्चर एवं इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय। इसके अलावा कर्पूरी ठाकुर संस्थान में रिसर्च सेंटर और विक्रमशिला विश्वविद्यालय के लिए जमीन उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

स्वास्थ्य और सामाजिक योजनाएं
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 15 अगस्त से रेफरल सिस्टम को समाप्त किया जाएगा और PPP मोड पर नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। साथ ही डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की नियुक्ति भी की जा रही है।

महिला सशक्तीकरण के तहत पटना में ‘जीविका टावर’ बनाया जाएगा। वहीं, 1 करोड़ लोगों को राशन कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। ‘सहयोग शिविर’ के जरिए आए आवेदनों में 90% मामलों के समाधान का दावा भी किया गया।

बड़े समझौते और निवेश की तैयारी
आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ समझौता किया है। वहीं डेयरी और मत्स्य विभाग ने HPCL और IOCL के साथ भी एमओयू साइन किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार 15 से 18 घंटे काम कर बिहार को समृद्ध राज्य बनाने के लक्ष्य पर आगे बढ़ रही है। अब इन घोषणाओं को जमीन पर उतारना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: सड़क पर आंदोलन, मॉल से गिरफ्तारी और अब जेल… तेजप्रताप यादव केस में हर घंटे नया ट्विस्ट!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top