14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
12 hours ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
12 hours ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
12 hours ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
12 hours ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
12 hours ago

Mahashivratri : महाशिवरात्रि के दूसरे दिन जलाभिषेक को लेकर शिव मंदिरों में उमड़ी रही भीड़

महाशिवरात्रि के दूसरे दिन शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी रही। हर-हर महादेव, बोल-बम के घोष...

महाशिवरात्रि के दूसरे दिन शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओ की भीड़ उमड़ी रही। हर-हर महादेव, बोल-बम के घोष गूंजते रहे। ब्रह्ममुहूर्त में ही गिरिहिंडा पहाड़ स्थित 150 फ़ीट ऊंचे बाबा कामेश्वर नाथ मंदिर में शेखपुरा जिले के अलावे आसपास जिलों के हज़ारों लोगो ने जलाभिषेक किया।

वही शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्रो के विभिन्न शिवालयों तथा देवालयों के मंदिर में बंधी घण्टी और मंत्रों से गुंजयमान रहा। पहले मंदिरों के पुजारियों ने भगवान शंकर का श्रृंगार, जलाभिषेक के साथ अनुष्ठान संपन्न किया। इसके बाद महाकाल के आशीर्वाद पाने को लालायित शिवभक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी। अनेक शिवालयों में तो भक्तों की लंबी कतारें लग गई।

भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर समितियों के सदस्य व पदाधिकारी मुस्तैद रहे। लोगों ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव को गंगा जल, बेलपत्र, भांग, धतूरा और फूलों आदि अर्पित किया और साष्टांग होकर कैलाशपति का आशीष लिया। शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। शिवालयों में घंटे के बजने के साथ ही पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। भोले बाबा के जलाभिषेक के लिए क्या महिलाएं, बच्चे, बूढ़े व नौजवानों में होड़ मची थी। लोग बारी -बारी से जल चढ़ाने के लिए लगे रहे। इस दौरान गिरिहिंडा पहाड़ के उपर अवस्थित इस मंदिर परिसर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों और आसपास का अद्भुत नजारा देखते ही बनता है।

मंदिरों व शिवालयों में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
श्रद्धालु बेलपत्र, भांग, धतूरा, जल, दूध आदि लेकर श्रद्धालु अपने नजदीक के मंदिरों एवं शिवालयों पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल थी। वही ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई।

महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों को सजाया गया था। शिव भक्ति के गीतों से सारा वातावरण भक्तिमय लग रहा था। ज्योतिषचार्य बालाकांत पांडेय ने कहा कि महाशिवरात्रि में भगवान भोलेबाबा की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है। खासकर यह व्रत लड़कियों को सुयोग्य वर की प्राप्ति और सुहागिन महिलाएं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति देती है। 

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top