14
BREAKING NEWS
पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!
No menu items available
BREAKING
पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!
14 hours ago
सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!
14 hours ago
लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!
14 hours ago
लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!
14 hours ago
बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!
14 hours ago

Bihar News : उद्घाटन भी, सड़क भी… और मंच से PK–RCP पर सियासी चुटकी! ललन सिंह बोले— हम काम करते हैं, बाकी बातें करते हैं!

लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव रविवार को विकास और सियासत—दोनों का गवाह बना। क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय...

लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव रविवार को विकास और सियासत—दोनों का गवाह बना। क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने यहां 30 शैय्या वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया और साथ ही सुमन चौक पर आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर उन्होंने पिपरिया से पथुआ दियारा तक पक्की सड़क निर्माण की बड़ी घोषणा कर क्षेत्रवासियों को सौगात दी।

Bihar News : नाबालिग को बेचा गया, इंसाफ ने पीछा नहीं छोड़ा… 2 साल बाद खुद कोर्ट पहुंची चकला संचालिका!

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि वे क्षेत्र के चतुर्दिक और सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, सड़क और बुनियादी सुविधाएं किसी भी क्षेत्र की रीढ़ होती हैं और सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है।

National News : जहां 3 करोड़ ने लगाई डुबकी, वहीं शंकराचार्य को रोका गया! संगम पर क्यों टूटी परंपरा?

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने स्वागत भाषण दिया। वहीं क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राम शंकर शर्मा उर्फ नुनु बाबू, जदयू नेता रवि रंजन उर्फ टनटन सिंह, बमबम शर्मा समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने केंद्रीय मंत्री का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

Bihar News : खरमास खत्म… कुर्सियां खाली, लेकिन मंत्री बनने की बारी अभी बाकी! आखिर नीतीश किसका नाम लिखेंगे?

कार्यक्रम के दौरान राजनीति का तड़का भी खूब लगा। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर और आरसीपी सिंह की जदयू में वापसी की चर्चाओं पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, “प्रशांत किशोर कौन हैं? वही व्यक्ति जिन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को मिट्टी में मिला देंगे। अभी भी राजनीति कर रहे हैं क्या?”

Bihar News : हार के बाद बड़ा दांव! क्या 25 जनवरी को तेजस्वी संभालेंगे RJD की पूरी कमान?

वहीं आरसीपी सिंह पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि “यही वो नेता हैं, जिनके दौर में पार्टी 74 सीटों से 42 पर सिमट गई।” उनके इस बयान पर मंच और सभा में ठहाके गूंज उठे।

Bihar News : जब अफसर और उद्यमी आमने-सामने बैठे… शिकायतें भी आईं, समाधान भी निकले!

कार्यक्रम में लाल इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। छात्राओं की सुसंगठित प्रस्तुति, अनुशासन और सांस्कृतिक भाव-भंगिमा की मौजूद लोगों ने खुले दिल से सराहना की। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी बच्चों के प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे विद्यालय ही बच्चों में आत्मविश्वास और संस्कार का निर्माण करते हैं।

Bihar News : राजद की मीटिंग या परिवार का महाभारत?

समारोह में लाल इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर मुकेश कुमार की सक्रिय सहभागिता भी चर्चा में रही। विद्यालय की ओर से केंद्रीय मंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया, जिससे शिक्षा और समाज के बीच मजबूत जुड़ाव का संदेश मिला।

Bihar News : जब ज़मीन पर उतरा कैलाश, मोतिहारी में विराजे दुनिया के सबसे विशाल महादेव!

एक दिवसीय दौरे में ललन सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में विकास कार्य भी जारी रहेंगे और सियासी सवालों का जवाब भी मंच से ही मिलेगा।

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top