15
BREAKING NEWS
मोतिहारी में वर्दी नहीं, सादे लिबास में ‘वसूली’ का खेल; ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को पकड़ा, अब FIR के बाद जेल की तैयारी!केक कटा, मिठाई बंटी और कांग्रेस ने लिया संकल्प; मुसहरी टोला में अनोखे अंदाज में मनाया राजेश राम का जन्मदिन!पीएम मोदी के जन्मदिन पर शेखपुरा में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम!सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!
No menu items available
BREAKING
मोतिहारी में वर्दी नहीं, सादे लिबास में ‘वसूली’ का खेल; ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को पकड़ा, अब FIR के बाद जेल की तैयारी!केक कटा, मिठाई बंटी और कांग्रेस ने लिया संकल्प; मुसहरी टोला में अनोखे अंदाज में मनाया राजेश राम का जन्मदिन!पीएम मोदी के जन्मदिन पर शेखपुरा में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम!सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!कटिहार में राशन बांटने पहुंचीं JDU नेत्री, गाड़ी रुकते ही टूट पड़े बाढ़ पीड़ित; देखते-देखते खाली हो गई गाड़ी!28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मोतिहारी में वर्दी नहीं, सादे लिबास में ‘वसूली’ का खेल; ग्रामीणों ने दो सिपाहियों को पकड़ा, अब FIR के बाद जेल की तैयारी!
8 hours ago
केक कटा, मिठाई बंटी और कांग्रेस ने लिया संकल्प; मुसहरी टोला में अनोखे अंदाज में मनाया राजेश राम का जन्मदिन!
8 hours ago
पीएम मोदी के जन्मदिन पर शेखपुरा में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम!
9 hours ago
सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द-उल्टी की शिकायत; अस्पताल में भर्ती!
12 hours ago
लखीसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, ट्रैफिक चालान निपटाने को उमड़ी भीड़; 11 बेंच गठित!
13 hours ago

अशोक धाम बना राजकीय महोत्सव, डिप्टी सीएम ने किया शुभारंभ

अशोक धाम में तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव की शुरुआत सोमवार को हुई। उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने...

अशोक धाम में तीन दिवसीय राजकीय महोत्सव की शुरुआत सोमवार को हुई। उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने मंदिर में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, टीवी कलाकार विकास आनंद, अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ. कुमार अमित और वरीय सदस्य राजेंद्र सिंघानिया मौजूद रहे।

डिप्टी सीएम ने शिवलिंग के प्रकटीकरण के साक्षी अशोक बाबा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि अशोक धाम की भूमि भगवान शिव के श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव के प्राकट्य से पावन हुई है। यह स्थल लखीसराय की सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बन चुका है। राज्य सरकार इसके विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि महादेव के प्रकटीकरण के बाद जिले की तकदीर बदली है। यह भूमि अपनी प्राचीन विरासत की ओर लौट रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस सांस्कृतिक परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक जीवंत रूप में पहुंचाएं।

सात अप्रैल 1977 को रजौना चौकी मौजा में अशोक नामक बालक के सतघरवा खेलने के दौरान भूमि से विशाल शिवलिंग का प्रकटीकरण हुआ था। इसके बाद यह स्थान अशोक धाम के रूप में प्रसिद्ध हुआ। तब से हर साल सात अप्रैल को प्रकटीकरण दिवस मनाया जाता है। अब इसे राजकीय महोत्सव का दर्जा मिला है। यह पहली बार है जब जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की ओर से तीन दिवसीय आयोजन किया जा रहा है।

महोत्सव के पहले दिन डिप्टी सीएम ने अशोकधाम डॉट कॉम वेबसाइट और मंदिर पर आधारित लघु फिल्म का लोकार्पण किया। वेबसाइट के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर के इतिहास, दर्शन, पूजा-पाठ की बुकिंग और धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी ऑनलाइन मिलेगी। डिप्टी सीएम ने इसे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने वाला अहम कदम बताया। अब देश-विदेश से श्रद्धालु आसानी से अशोक धाम से जुड़ सकेंगे।

इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, विश्वभारती शांतिनिकेतन विश्वविद्यालय के प्रो. अनिल कुमार, भाजपा प्रवक्ता प्रो. मनोरंजन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

महोत्सव के तहत नौ अप्रैल तक धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रवचन और जनकल्याणकारी गतिविधियां होंगी। शिक्षा विभाग की ओर से शिव शक्ति और पर्यटन पर आधारित प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। यह महोत्सव अब केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि लखीसराय की सांस्कृतिक चेतना और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बन चुका है।

महोत्सव के पहले दिन प्रभात फेरी और शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कस्तूरबा बालिका विद्यालय से शुरू हुई। स्कूली बच्चियों ने रजौना स्थित बनियाही पोखर के शिव मंदिर तक यात्रा की। वहां ग्रामीण महिलाएं भी शामिल हुईं। मंदिर ट्रस्ट ने गंगाजल की व्यवस्था की थी। कन्याओं और महिलाओं ने जल पात्र में जल भरकर गांव का भ्रमण किया। फिर सभी अशोक धाम पहुंचे। वहां शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा की गई। हवन कार्यक्रम भी हुआ। पूजा के बाद सभी को प्रसाद दिया गया।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top