17
BREAKING NEWS
किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!
No menu items available
BREAKING
किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किर्गिस्तान की इस्सिक-कुल झील के नीचे मिला मध्यकालीन शहर का अवशेष!
38 minutes ago
8 घंटे बाद ताबूत से जिन्दा निकली 15 वर्षीय किशोरी!
43 minutes ago
रूस में भालू ने 15 वर्षीय किशोर पर किया हमला, मोबाइल ब्लास्ट ने बचाई जान!
58 minutes ago
तेलंगाना में नाइटी और मास्क पहनकर ATM लूटने पहुंचे बदमाश, एंबुलेंस से आये थे संदिग्ध!
1 hour ago
प्रयागराज के दरोगा पर रिश्वत में दो गाय, भैंस और जर्मन शेफर्ड मांगने का आरोप!
1 hour ago

Bihar News : किसान दिवस पर लखीसराय में बड़ा आयोजन! आधुनिक मशीनों से बदलेगी खेती की तस्वीर!

लखीसराय जिले में सुशासन सप्ताह के तहत भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती ‘किसान दिवस’ के अवसर पर...

लखीसराय जिले में सुशासन सप्ताह के तहत भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती ‘किसान दिवस’ के अवसर पर किसानों के हित में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण शिविर एवं मेला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लखीसराय के केआरके मैदान में शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन सूर्यगढ़ा विधायक रामानंद मंडल ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद विधायक रामानंद मंडल, जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र, जिला कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार, नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान सहित अन्य पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।

Bihar News : कड़ाके की ठंड के बीच बड़ा फैसला, लखीसराय में कक्षा 8 तक के स्कूल 4 जनवरी तक बंद!

इस अवसर पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में विज्ञान और आधुनिक तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि कृषि यांत्रिकीकरण से न केवल उत्पादन लागत में कमी आती है, बल्कि समय की बचत भी होती है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि संभव है। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया और भरोसा दिलाया कि प्रशासन किसानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Bihar News : बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार के विरोध में लखीसराय सड़कों पर उतरा विहिप–बजरंग दल!

कार्यक्रम के दौरान किसानों के साथ संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने सात निश्चय–3 योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत कृषि, रोजगार, शिक्षा, सिंचाई और ग्रामीण विकास से जुड़े कई प्रावधान हैं, जिनका सीधा लाभ किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा।

Bihar News : लखीसराय के मानो गांव में मां-बेटी की दिल दहला देने वाली मौत… क्या है असली कारण?

कृषि यांत्रिकीकरण मेले में विभिन्न यंत्र आपूर्तिकर्ताओं द्वारा आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। ट्रैक्टर चालित यंत्र, पावर टिलर, बीज ड्रिल, स्प्रे मशीन, थ्रेसर सहित कई आधुनिक उपकरण किसानों के आकर्षण का केंद्र बने। किसानों को ये यंत्र सरकार द्वारा निर्धारित अनुदानित दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि छोटे और सीमांत किसान भी आधुनिक तकनीक को अपना सकें।

Bihar News : कूड़ेदान में मिली नन्ही परी को मिला नया परिवार, लखीसराय से ओडिशा तक उम्मीद की कहानी!

इसके अलावा कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को योजनाओं, अनुदान, प्रशिक्षण और तकनीकी सहायता की जानकारी दी गई। आवेदन प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित जानकारी भी किसानों को उपलब्ध कराई गई।

Bihar News : लखीसराय में डीएम का सख्त रुख, बकायेदारों पर चलेगी कार्रवाई, फोटो होंगे सार्वजनिक!

यह दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण शिविर किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और कृषि उद्यमियों की भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि जिले के किसान नई तकनीकों को अपनाने के लिए उत्साहित हैं।

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top