14
BREAKING NEWS
किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?लाल इंटरनेशनल स्कूल में नवरात्र की भक्ति, मां दुर्गा की चुनरी ओढ़कर बच्चों ने की आराधना!एक बेटी को श्रद्धांजलि, न्याय के लिए उठी आवाज! चेवाड़ा में सोनी कुमारी के लिए कैंडल मार्च, दहेज प्रथा पर फिर उठे सवाल!दिल्ली में विपक्ष का ‘मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ आज, CEC के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग; 6 मेट्रो स्टेशन बंद!
No menu items available
BREAKING
किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!लखीसराय में परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 वाहन चालकों से वसूला 38,500 रुपये जुर्माना!शेखपुरा में 8 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, मनोज राम की गिरफ्तारी पर मिलेंगे 20 हजार रुपये!कट्टा से केक काटकर दिखा रहे थे भौकाल, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा!मोतिहारी में छात्रा से छेड़खानी के आरोप में BPSC शिक्षक को ग्रामीणों ने पकड़ा, थाने पहुंचा मामला!गोपालगंज में नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, सिर्फ अंडरवियर में झाड़ियों के बीच पड़ा था शव!गोपालगंज में नानी की हत्या से सनसनी, 21 वर्षीय नाती गिरफ्तार; आधी रात कमरे में हुआ खूनी वारदात!आस्था के पोखर में नाले का पानी; विसर्जन से पहले दूर होगी गंदगी या फिर…?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किऊल-लखीसराय समेत दानापुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे चार रंगों के डस्टबिन!
8 minutes ago
बिहार के अमूल, किसलय और सेजल दूसरे दौर में, सब-जूनियर बैडमिंटन में दिखाया दम!
16 minutes ago
महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और साफ-सफाई का लिया जायजा!
23 minutes ago
शेखपुरा में एक घंटे के अंदर चोरी की बाइक बरामद, पुलिस चेकिंग देख गाड़ी छोड़ भागा संदिग्ध!
29 minutes ago
शेखपुरा के दो बच्चों को मिलेगा नया जीवन, दिल में छेद के ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!
17 hours ago

Bihar News : जनगणना 2027 की तैयारी पूरी, लखीसराय में ट्रेनिंग का आखिरी दिन!

लखीसराय: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना को लेकर लखीसराय समाहरणालय स्थित मंत्रणा...

लखीसराय: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं गणना को लेकर लखीसराय समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया।

अंतिम दिन प्रशिक्षणार्थियों में विशेष उत्साह और गंभीरता देखने को मिली। अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनरों ने पूर्व के सत्रों की पुनरावृत्ति कराते हुए फील्ड में कार्य निष्पादन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

प्रशिक्षण के दौरान परगणकों और पर्यवेक्षकों को डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य करने के सभी चरणों का अभ्यास कराया गया, ताकि वास्तविक कार्य के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो। डेटा की शुद्धता, समयबद्ध अपलोडिंग और फील्ड में आने वाली जटिल परिस्थितियों से निपटने के तरीकों पर विशेष जोर दिया गया।

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने अपने संबोधन में जनगणना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह देश के विकास की आधारभूत प्रक्रिया है। इसके आंकड़े विभिन्न सरकारी योजनाओं और नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल प्रणाली पर आधारित होगी, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी।

उन्होंने परगणकों और पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि मकान सूचीकरण के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रविष्टि सावधानीपूर्वक दर्ज की जाए। साथ ही पर्यवेक्षकों को अपने अधीन कर्मियों की नियमित निगरानी कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी राम विनोद यादव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मास्टर ट्रेनर के रूप में पिंटू कुमार एवं कुमार गौरव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि राज्य स्तरीय नोडल अधिकारी राधेश्याम कुमार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

समापन के साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों को आगामी जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : कविता, संस्कृति और सम्मान, लखीसराय में बिहार दिवस का शानदार समापन!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top