8
BREAKING NEWS
लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं को फंडिंग और बैंक ऋण की बारीकियां बताईं!दानापुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान; 1918 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, ₹14.96 लाख जुर्माना वसूला!SGFI नेशनल में लखीसराय की बेटी अमीषा पटेल ने जीता कांस्य पदक, अब वर्ल्ड स्कूल गेम्स ट्रायल पर नजर!गोपालगंज में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का आरोप!शेखपुरा में गैस रिसाव से घर में लगी आग, पत्नी को बचाने पहुंचे पति भी झुलसे; 40 हजार की संपत्ति जलकर राख!शेखपुरा के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में सुविधाओं की दरकार, प्रशासन से विकास की अपील!गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर; आंध्र प्रदेश में 3 की मौत, 57 हजार लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द!4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर चुनावी घमासान; बिहार में BJP के दिग्गज नवल किशोर यादव हारे, कर्नाटक में NDA का क्लीन स्वीप!हाजीपुर में नवविवाहिता को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर; PMCH रेफर!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं को फंडिंग और बैंक ऋण की बारीकियां बताईं!दानापुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान; 1918 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, ₹14.96 लाख जुर्माना वसूला!SGFI नेशनल में लखीसराय की बेटी अमीषा पटेल ने जीता कांस्य पदक, अब वर्ल्ड स्कूल गेम्स ट्रायल पर नजर!गोपालगंज में आठवीं की छात्रा की मौत से सनसनी, अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी देने का आरोप!शेखपुरा में गैस रिसाव से घर में लगी आग, पत्नी को बचाने पहुंचे पति भी झुलसे; 40 हजार की संपत्ति जलकर राख!शेखपुरा के प्रसिद्ध चामुंडा मंदिर में सुविधाओं की दरकार, प्रशासन से विकास की अपील!गोपालगंज में 25 वर्षीय युवक की हत्या, सिर पर गंभीर चोट के निशान; दो महिलाएं हिरासत में!थाईलैंड से बोधगया पहुंचा 1000 कठिन चीवर, बोधिवृक्ष के नीचे जुटेंगे एक हजार बौद्ध भिक्षु!मुंगेर में युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 युवकों को हिरासत में लिया!स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 लोगों की मौत; मैड्रिड-अंडालूसिया रेल सेवा बंद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!
2 hours ago
70 KM दूर परीक्षा केंद्र; किशनगंज के मारवाड़ी कॉलेज में छात्रों का हल्लाबोल, Gen-Z ने उठाई अपने हक की आवाज!
2 hours ago
लखीसराय इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्टार्टअप-बैंक कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं को फंडिंग और बैंक ऋण की बारीकियां बताईं!
2 hours ago
दानापुर रेल मंडल में टिकट जांच अभियान; 1918 यात्री बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते पकड़े गए, ₹14.96 लाख जुर्माना वसूला!
2 hours ago
SGFI नेशनल में लखीसराय की बेटी अमीषा पटेल ने जीता कांस्य पदक, अब वर्ल्ड स्कूल गेम्स ट्रायल पर नजर!
2 hours ago

सड़क, नहर, नलकूप और जल योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा

जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पथ प्रमंडल...

जिला पदाधिकारी आरिफ अहसन की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पथ प्रमंडल विभाग को सड़कों का निर्माण तय समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने सड़कों के रख-रखाव की प्रगति की भी समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।

सिंचाई विभाग ने बताया कि जिले की सभी नहरों की खुदाई और पुनर्स्थापन का कार्य पूरा हो चुका है। नहरों की संरचनाओं का निर्माण कार्य अभी प्रक्रियाधीन है। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में आयकर, जीएसटी और लेबर सेस की कटौतियों की जानकारी भी दी।

लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत 1656 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। जिले के 159 नलकूपों में से 104 चालू हैं, जबकि 55 बंद हैं। डीएम ने निर्देश दिया कि जो नलकूप चालू किए जा सकते हैं, उन्हें जल्द चालू किया जाए।

जल जीवन हरियाली योजना के तहत वर्ष 2019-20 से 2023-24 तक की 39 योजनाओं में से 38 का कार्य पूरा हो चुका है। बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के शेरपर पोखर का जीर्णोद्धार न्यायालयीय वाद के कारण लंबित है। 10 योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही है।

हर खेत तक सिंचाई योजना के तहत वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक की 20 योजनाओं में से 19 का कार्य पूरा हो चुका है। एक योजना पर कार्य जारी है।

भवन प्रमंडल की समीक्षा में पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय के 520 आसनों वाले भवन और पंचायत सरकार भवन के निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई।

लोक स्वास्थ्य प्रमंडल की समीक्षा में डीएम ने कहा कि गर्मी में लोगों को पेयजल की समस्या न हो, इसके लिए पुराने और बंद चापाकलों की मरम्मत कराई जाए। हर घर नल का जल योजना के तहत सभी घरों तक पानी पहुंचाया जाए। जहां आपूर्ति बाधित हो, वहां वैकल्पिक व्यवस्था से पानी उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त और सभी तकनीकी विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top