12
BREAKING NEWS
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!
No menu items available
BREAKING
तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!गांधी जयंती पर सदर अस्पताल में दिखा स्वच्छता और सेवा का अनोखा संगम, सफाई कर्मियों का सम्मान; 50 टीबी मरीजों को मिली मदद!2.435 किलो स्मैक के साथ भाई-बहन गिरफ्तार, 2.10 लाख रुपये कैश बरामद!रोहिणी आचार्य की पटना वापसी से तेजस्वी की बढ़ी मुश्किल, MLC चुनाव से पहले डबल चैलेंज!कोरिया का तीरंदाजी किला ढहा, भारत की बेटियों ने रचा इतिहास; पहली बार रिकर्व में जीता एशियन गेम्स गोल्ड!गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति से सराबोर हुआ लाल इंटरनेशनल स्कूल, बच्चों ने लिया महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प!बेगूसराय अकेले प्रेमी युगल को मिलना पड़ा महंगा, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी, वीडियो वायरल!न भाषा एक, न देश एक… फिर भी गया में एक ही आस्था; पूर्वजों के मोक्ष के लिए विदेशों से पहुंचे पिंडदानी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

तटबंध टूटा तो गिरी अफसरों पर गाज, गोपालगंज में तीन अभियंता हटाए गए!
7 hours ago
जीविका के 20 साल पूरे होने पर लखीसराय में ‘नीतीश संवाद’, महिला सम्मान और स्वच्छता पर हुई चर्चा!
7 hours ago
साई कॉलेज में गांधी पर चर्चा, नई तालीम से लेकर नैतिक शिक्षा तक हुआ मंथन!
7 hours ago
गगौर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत चला स्वच्छता अभियान, कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान!
8 hours ago
शेखपुरा में पहली बार सजेगा नाइट वॉलीबॉल का रोमांच, 16 टीमें दिखाएंगी दम; 3 अक्टूबर को बनारस-मुंगेर के बीच उद्घाटन मुकाबला!
8 hours ago

Bihar: श्रावणी मेला की बैठक में प्रोटोकॉल पर टकराव, सभापति का बहिष्कार, छिड़ी बहस!

लखीसराय: लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक उस समय...

लखीसराय: लखीसराय के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिसर में श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक उस समय विवादों में घिर गई, जब नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान ने खुलेआम बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक कार्यशैली और मंदिर ट्रस्ट की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मंगलवार को आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी, अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक का उद्देश्य श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की समीक्षा करना था, लेकिन शुरुआत से ही माहौल तनावपूर्ण हो गया।

“जनप्रतिनिधि की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं” — अरविंद पासवान

नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान ने प्रशासन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि बैठक के उपस्थिति रजिस्टर में उनके पद का उल्लेख तक नहीं किया गया। इसे उन्होंने न सिर्फ व्यक्तिगत अपमान, बल्कि जनप्रतिनिधि के पद की गरिमा के खिलाफ बताया।

उन्होंने कहा कि अशोक धाम मंदिर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-1 में आता है, ऐसे में इस तरह की अहम बैठक में नगर परिषद सभापति की अनदेखी गंभीर लापरवाही है।

ट्रस्ट पर भी उठे सवाल

अरविंद पासवान ने अशोक धाम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में नगर परिषद अध्यक्ष को पदेन सदस्य तक नहीं बनाया गया है, जो स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी का स्पष्ट उदाहरण है।

हालांकि उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में शामिल न किए जाने पर उन्हें आपत्ति नहीं है, लेकिन प्रशासनिक बैठकों में इस तरह की उपेक्षा अस्वीकार्य है।

बैठक में बनी रही असहज स्थिति

सभापति के बहिष्कार के बाद कुछ समय तक बैठक स्थल पर असहज स्थिति बनी रही। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि कुछ देर के लिए बैठक की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई।

हालांकि बाद में प्रशासन ने पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार बैठक को आगे बढ़ाया, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा की गई।

बड़ा सवाल: क्या जनप्रतिनिधियों की अनदेखी हो रही है?

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज कर रहे हैं?

श्रावणी मेला जैसे बड़े आयोजन से पहले इस तरह का विवाद सामने आना प्रशासन की तैयारियों पर भी सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि इस मुद्दे पर जिला प्रशासन और ट्रस्ट की ओर से क्या सफाई सामने आती है।

श्रावणी मेला से पहले लखीसराय में उठा यह विवाद आने वाले दिनों में और तूल पकड़ सकता है। जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन की यह टकराव की स्थिति मेला व्यवस्था पर भी असर डाल सकती है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: हर बड़े पेपर लीक में एक ही नाम क्यों आता है? समस्तीपुर का ये कनेक्शन आपको चौंका देगा!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top