19
BREAKING NEWS
पुराना प्यार लौटाना हो या पैसा कमाना, इंटरनेट पर मिल रहा हर मर्ज का जादुई टोटका!चूहे को मारने के आरोप में 4 युवकों पर FIR, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन!SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर पुराना मामला फिर खुला, ₹2 करोड़ रिश्वत मांगने के आरोपों की होगी जांच!गुवाहाटी शूटआउट के आरोपी का एनकाउंटर, होटल में 5 लोगों की हत्या का था आरोप; SI की पिस्टल छीनने की कोशिश में मारा गया!रात में पटाखे जलाए, फिर घूमने निकले 5 दोस्त; कुत्ता सामने आया तो बाइक डिवाइडर से टकराई, दो भाइयों समेत 3 की मौत!युवाओं से संवाद का दावा, सवाल आया तो जवाब से किनारा; छात्रा के सवाल पर भाजपा नेता की बोलती बंद?ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ घूंघट में दिखे थानाध्यक्ष; वीडियो वायरल होते ही बोले- AI से बनाया गया, SP ने बैठाई जांच!शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!
No menu items available
BREAKING
पुराना प्यार लौटाना हो या पैसा कमाना, इंटरनेट पर मिल रहा हर मर्ज का जादुई टोटका!चूहे को मारने के आरोप में 4 युवकों पर FIR, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन!SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर पुराना मामला फिर खुला, ₹2 करोड़ रिश्वत मांगने के आरोपों की होगी जांच!गुवाहाटी शूटआउट के आरोपी का एनकाउंटर, होटल में 5 लोगों की हत्या का था आरोप; SI की पिस्टल छीनने की कोशिश में मारा गया!रात में पटाखे जलाए, फिर घूमने निकले 5 दोस्त; कुत्ता सामने आया तो बाइक डिवाइडर से टकराई, दो भाइयों समेत 3 की मौत!युवाओं से संवाद का दावा, सवाल आया तो जवाब से किनारा; छात्रा के सवाल पर भाजपा नेता की बोलती बंद?ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ घूंघट में दिखे थानाध्यक्ष; वीडियो वायरल होते ही बोले- AI से बनाया गया, SP ने बैठाई जांच!शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पुराना प्यार लौटाना हो या पैसा कमाना, इंटरनेट पर मिल रहा हर मर्ज का जादुई टोटका!
5 hours ago
चूहे को मारने के आरोप में 4 युवकों पर FIR, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन!
5 hours ago
SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर पुराना मामला फिर खुला, ₹2 करोड़ रिश्वत मांगने के आरोपों की होगी जांच!
5 hours ago
गुवाहाटी शूटआउट के आरोपी का एनकाउंटर, होटल में 5 लोगों की हत्या का था आरोप; SI की पिस्टल छीनने की कोशिश में मारा गया!
6 hours ago
रात में पटाखे जलाए, फिर घूमने निकले 5 दोस्त; कुत्ता सामने आया तो बाइक डिवाइडर से टकराई, दो भाइयों समेत 3 की मौत!
6 hours ago

Bihar: कांवड़ियों की राह आसान करने में जुटा प्रशासन, किऊल स्टेशन की जर्जर सड़क पर बड़ा एक्शन!

लखीसराय: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां...

लखीसराय: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंगलवार को जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने किऊल जंक्शन के उत्तर एवं दक्षिण भाग को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।

डीएम ने इससे पहले श्रृंगीऋषि धाम तक जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए मरम्मत का निर्देश दिया था। उनके आदेश के बाद दादीसर गांव से श्रृंगीऋषि डैम तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि किऊल जंक्शन के समीप सड़क की खराब स्थिति और गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इसको लेकर उन्होंने 29 जुलाई 2026 को पत्र के माध्यम से बिहार के मुख्य सचिव को स्थिति से अवगत कराया था। मुख्य सचिव द्वारा रेलवे के समक्ष मामले को रखा गया, जिसके बाद रेलवे ने कार्रवाई शुरू की।

निरीक्षण के दौरान रेलवे के सहायक अभियंता राजेश कुमार, सेक्शन इंजीनियर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार और केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य एच.एस. मीणा मौजूद रहे। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इसी मार्ग से स्कूल के छात्र-छात्राओं के वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क खराब होने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता था।

निरीक्षण के दौरान किऊल स्टेशन के पास पथ निर्माण विभाग (RCD) द्वारा बनाए जा रहे नाले का भी जायजा लिया गया। डीएम ने पाया कि नाला निर्माण कार्य असमान और टेढ़े-मेढ़े तरीके से किया जा रहा है। इस पर उन्होंने संबंधित अभियंताओं को फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई।

अधिकारियों ने बताया कि एक तरफ विद्युत पोल और दूसरी तरफ रेलवे की जमीन होने के कारण निर्माण में परेशानी आ रही है। इस पर डीएम ने रेलवे, RCD, RWD और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर जल्द बैठक करने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान रेलवे द्वारा RCD के नाले का उपयोग करने की संभावना पर भी चर्चा हुई। वहीं सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली के पोल को रेलवे क्षेत्र की ओर स्थानांतरित करने पर विचार किया गया।

डीएम शैलेन्द्र कुमार ने सभी विभागों को आपसी तालमेल के साथ काम करने और श्रद्धालुओं एवं आम लोगों की सुविधा तथा सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

इस मौके पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के कनीय अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में कबड्डी का महासंग्राम शुरू, पहले ही मुकाबले में पटना ने सीतामढ़ी को चटाई धूल!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top