18
BREAKING NEWS
पितृपक्ष मेले में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा!स्कूटी और 2 लाख चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा एक्शन, चार आरोपियों को समन!36 सरकारी स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई, बुनियादी सुविधाओं की खुली तस्वीर!शुल्क वसूली से लेकर 77 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली तक, लखीसराय नगर परिषद में बड़े फैसले!यूपी में BJP से अलग चुनाव की तैयारी में JDU, 40 सीटों पर नजर, निशांत संभालेंगे कमान!जमुई में नंदन के पिता 23 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार!पटना में पप्पू यादव समेत 10 पर FIR, सरकारी कर्मचारी से मारपीट का आरोप; समर्थकों का अलग दावा!सुपौल DTO ऑफिस में विजिलेंस की छापेमारी, 15 हजार रिश्वत लेते डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार!गोपालगंज में छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप पर हंगामा, प्रधानाध्यापक से मारपीट!जमुई-समस्तीपुर के बाद मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार!पटना में पार्षद पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगीं; CCTV में 3 हमलावर कैद!आंध्र-ओडिशा तट पार कर गया डीप डिप्रेशन, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित!नोएडा में चलती स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 की मौत; ड्राइवर पर लापरवाही के गंभीर आरोप!‘डायन’ बताई गई महिला को लेकर जुटी भीड़, झारखंड से आईं 3 भगतन; पुलिस ने रोका तंत्र-मंत्र!सुपौल में स्कूल बना अखाड़ा; परीक्षा खत्म होते ही भिड़े छात्र, बेल्ट चली तो मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
पितृपक्ष मेले में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा!स्कूटी और 2 लाख चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा एक्शन, चार आरोपियों को समन!36 सरकारी स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई, बुनियादी सुविधाओं की खुली तस्वीर!शुल्क वसूली से लेकर 77 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली तक, लखीसराय नगर परिषद में बड़े फैसले!यूपी में BJP से अलग चुनाव की तैयारी में JDU, 40 सीटों पर नजर, निशांत संभालेंगे कमान!जमुई में नंदन के पिता 23 साल पुराने डबल मर्डर केस में गिरफ्तार!पटना में पप्पू यादव समेत 10 पर FIR, सरकारी कर्मचारी से मारपीट का आरोप; समर्थकों का अलग दावा!सुपौल DTO ऑफिस में विजिलेंस की छापेमारी, 15 हजार रिश्वत लेते डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार!गोपालगंज में छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप पर हंगामा, प्रधानाध्यापक से मारपीट!जमुई-समस्तीपुर के बाद मुजफ्फरपुर में किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार!पटना में पार्षद पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 गोलियां लगीं; CCTV में 3 हमलावर कैद!आंध्र-ओडिशा तट पार कर गया डीप डिप्रेशन, भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पितृपक्ष मेले में 17 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी सुविधा!
8 hours ago
स्कूटी और 2 लाख चोरी कांड में कोर्ट का बड़ा एक्शन, चार आरोपियों को समन!
8 hours ago
36 सरकारी स्कूलों के सामाजिक अंकेक्षण के बाद जनसुनवाई, बुनियादी सुविधाओं की खुली तस्वीर!
9 hours ago
शुल्क वसूली से लेकर 77 आशा कार्यकर्ताओं की बहाली तक, लखीसराय नगर परिषद में बड़े फैसले!
9 hours ago
यूपी में BJP से अलग चुनाव की तैयारी में JDU, 40 सीटों पर नजर, निशांत संभालेंगे कमान!
10 hours ago

Bihar: पेपर लीक करने वालों पर कसेगा शिकंजा, अब किसी की हिम्मत नहीं होगी, शाहनवाज हुसैन; राहुल गांधी पर भी साधा निशाना!

अररिया: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को अररिया में पत्रकारों से बातचीत...

अररिया: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को अररिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पेपर लीक, छात्र आंदोलन, कांग्रेस की राजनीति, भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा और बिहार के बंटवारे समेत कई मुद्दों पर भाजपा का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेपर लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कड़े कानून बनाए हैं। अब किसी की हिम्मत परीक्षा में गड़बड़ी या पेपर लीक करने की नहीं होगी।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बेहद जरूरी है, क्योंकि इससे लाखों युवाओं का भविष्य जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है। उनका आरोप था कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों के जरिए अपनी राजनीति को चमकाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मामलों को राजनीतिक रंग देने के बजाय समस्याओं के समाधान की दिशा में काम होना चाहिए। शाहनवाज ने दावा किया कि केंद्र सरकार युवाओं और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के हितों को लेकर गंभीर है।

‘युवाओं की पहली पसंद आज भी मोदी’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि देश के युवाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कायम है। उन्होंने हालिया सर्वे का हवाला देते हुए दावा किया कि युवाओं की पहली पसंद आज भी मोदी हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था एवं विकास की गति और तेज होगी।

भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा पर सरकार गंभीर

भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा से जुड़े सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने कहा कि सीमांचल की भौगोलिक और रणनीतिक स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा से जुड़े मामलों में सरकार कोई समझौता नहीं करेगी।

सीमांचल को केंद्रशासित प्रदेश बनाने की चर्चा से किया इनकार

सीमांचल को केंद्रशासित प्रदेश बनाए जाने की चर्चाओं पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उनकी जानकारी में इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि न तो पार्टी स्तर पर ऐसी कोई चर्चा उनके संज्ञान में है और न ही फिलहाल ऐसी कोई योजना सामने आई है।

बिहार के बंटवारे की अटकलों पर भी विराम

बिहार के दोबारा बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी भाजपा नेता ने स्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद बिहार एकजुट है और फिलहाल बिहार के पुनः बंटवारे का कोई सवाल नहीं है।

बांकीपुर की हार पर बोले- ‘जीती हुई सीट थी, दुख है’

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर पूछे गए सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने स्वीकार किया कि यह पार्टी की जीती हुई सीट थी और वहां हार का उन्हें दुख है।

उन्होंने कहा कि हालांकि भाजपा ने राज्य में 205 सीटों पर जीत हासिल की है, लेकिन बांकीपुर की हार को पार्टी ने गंभीरता से लिया है। इस हार को लेकर चिंतन बैठक भी हुई है और पार्टी स्तर पर इसकी समीक्षा की जा रही है।

अररिया दौरे में कई मुद्दों पर दिया राजनीतिक संदेश

शाहनवाज हुसैन के अररिया दौरे के दौरान एक तरफ जहां पेपर लीक और युवाओं के मुद्दे पर केंद्र सरकार का बचाव दिखा, वहीं दूसरी ओर उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर राजनीतिक हमला बोला। भारत-नेपाल सीमा और सीमांचल से जुड़े सवालों पर भी उन्होंने स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: कांवरिया लेन में घुसी डायल-112 की गाड़ी, श्रद्धालु घायल… मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा टला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top