8
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!
14 hours ago
कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!
15 hours ago
सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!
15 hours ago
वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!
15 hours ago
मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!
15 hours ago

Jharkhand: रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज: विधानसभा घेराव के दौरान बवाल, कई घायल; भर्ती अनियमितताओं पर भड़का आक्रोश!

रांची: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को उस समय उग्र हो...

रांची: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को उस समय उग्र हो गया, जब विधानसभा घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई। छात्रों के बैरिकेडिंग पार कर विधानसभा की ओर बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। घटना के दौरान कई छात्र चोटिल हुए, जबकि एक पुलिसकर्मी के सिर में भी चोट लगने की सूचना है।

विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र रांची पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से पुराने विधानसभा की ओर मार्च किया। छात्रों की मांगों में जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जांच और पारदर्शी तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया कराने की मांग प्रमुख रही।

विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की थी। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कंटीले तार लगाए गए थे और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। हालांकि, कई जगहों पर छात्र बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने में सफल रहे।

जगन्नाथपुर मंदिर के आसपास पहुंचने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारी आखिरी बैरिकेडिंग तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद भीड़ को पीछे हटाने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया गया। रांची ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने कहा कि पुलिस ने लाठी का सीमित इस्तेमाल किया और छात्रों से लगातार बातचीत की जा रही है।

लाठीचार्ज के दौरान कई छात्रों को चोटें आईं। मौके पर मौजूद एंबुलेंस के जरिए घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। एक पुलिसकर्मी के सिर में भी चोट लगने की बात सामने आई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

प्रदर्शन के दौरान कई छात्र-छात्राओं में पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी दिखी। एक प्रदर्शनकारी छात्रा ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग किया गया। छात्रों ने कहा कि वे अपनी मांगों से पीछे हटने वाले नहीं हैं और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग जारी रखेंगे।

प्रदर्शन के बीच विधायक जयराम महतो भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि प्रदर्शन शांतिपूर्ण था तो पुलिस को बल प्रयोग नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वे मौके पर इसलिए पहुंचे हैं ताकि पूरे मामले की जानकारी ले सकें। उन्होंने पुलिस से छात्रों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाने की अपील की।

इससे पहले आंदोलन को देखते हुए रांची में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विधानसभा के आसपास कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई थी और सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही थी। प्रशासन की ओर से निषेधाज्ञा लागू होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने और जुलूस-प्रदर्शन पर प्रतिबंध था।

आंदोलन में भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो भी एंबुलेंस के जरिए विधानसभा घेराव में पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह नारेबाजी की और सरकार से उनकी मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की। कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर भी विरोध जताया।

छात्रों के विधानसभा के करीब पहुंचने के बाद प्रशासन ने विधानसभा के प्रमुख गेटों पर सुरक्षा और बढ़ा दी। पूरे इलाके में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रही। फिलहाल पुलिस और छात्रों के बीच बातचीत के जरिए स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन पिछले कई दिनों से जारी है। सरकार और छात्रों के बीच बातचीत के कई दौर हो चुके हैं, लेकिन सीबीआई जांच समेत कुछ प्रमुख मांगों पर सहमति नहीं बन पाई है। सोमवार के विधानसभा घेराव और पुलिस कार्रवाई के बाद आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: भरत एनकाउंटर केस: SDM समेत 11 पर NBW, 12 अगस्त तक गिरफ्तारी का आदेश!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top