16
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!
4 minutes ago
कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!
18 minutes ago
सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!
27 minutes ago
वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!
36 minutes ago
मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!
44 minutes ago

“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना परिसर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े...

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना परिसर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक युवक की लाठी से पिटाई करते हुए एक पुलिस पदाधिकारी नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे पुलिस पदाधिकारी चिरैया थाना के अपर थानाध्यक्ष मधुकर कुमार हैं और युवक को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

वीडियो में युवक कथित तौर पर पिटाई से बचने के लिए गुहार लगाता सुनाई दे रहा है। पीछे से किसी व्यक्ति की आवाज भी ‘छोड़ दीजिए’ कहते हुए सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और थाना परिसर में गिरफ्तार युवक के साथ किए गए कथित व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

शराब के आरोप में गिरफ्तार युवक की कथित पिटाई

बताया जा रहा है कि चिरैया थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी पंचायत के बेलही गांव निवासी टुनटुन साह को 25 सितंबर को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि कोर्ट में पेशी से पहले थाना परिसर में उसकी लाठी से पिटाई की गई।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को लाठी से मारते हुए देखा जा रहा है। दावा है कि वह व्यक्ति चिरैया के अपर थानाध्यक्ष मधुकर कुमार हैं। वीडियो में युवक कथित तौर पर दर्द से कराहते हुए बचाने की गुहार लगा रहा है।

‘कोर्ट में पेशी से पहले सजा’ पर उठे सवाल

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि अगर युवक को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, तो उसे न्यायालय में पेश किए जाने से पहले थाना परिसर में कथित तौर पर पीटने की जरूरत क्यों पड़ी।

बताया गया है कि पुलिस ने बाद में युवक को शिकरहना अनुमंडलीय न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने जुर्माना भरवाने के बाद उसे जमानत दे दी।

वीडियो वायरल होते ही एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने चिरैया के अपर थानाध्यक्ष मधुकर कुमार से स्पष्टीकरण मांगा है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि स्पष्टीकरण के बाद जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पुलिस विभाग की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

वायरल वीडियो को लेकर इलाके में पुलिसिया कार्रवाई और गिरफ्तार आरोपियों के साथ व्यवहार को लेकर चर्चा तेज है। फिलहाल पुलिस की ओर से स्पष्टीकरण मांगे जाने की कार्रवाई सामने आई है, जबकि वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम और आरोपों की पूरी सच्चाई विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

ये खबर भी पढ़े: कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top