8
BREAKING NEWS
Bihar: नेपाल फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए, सीतामढ़ी प्रशासन ने संभाला मोर्चा!Bihar: हाजिरी को लेकर बवाल, महिला सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप, पार्षद और सुपरवाइजर पर FIR; CCTV ने बढ़ाई मुश्किल!Bihar: रक्षाबंधन पर घर लौटे शिक्षक की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और फिर नहीं लौटे; RJD नेता के भाई थे रणधीर!Bihar: पटना में IPS अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल; पारिवारिक विवाद की जांच!Bihar: शेखपुरा में नल-जल की नाकामी पर गरमाई बात, मंत्री से मिलीं भाजपा जिलाध्यक्ष; अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश!Bihar: एक ने पैर खोकर जीता सोना, दूसरे ने पोलियो को हराकर जीता कांसा; बिहार के दो पैरा चैंपियनों को मिलेगा बड़ा सम्मान!Bihar: पुलिस लाइन में खिला भाई-बहन के रिश्ते का रंग, जेएनवी छात्राओं ने एसपी से लेकर जवानों तक बांधी राखी!Bihar: महिला सुरक्षा को लेकर शेखपुरा पुलिस का बड़ा कदम, थानों को मिले नए स्कूटी-बाइक!Bihar: लखीसराय में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का शुभारंभ, 22 योजनाओं का मिलेगा लाभ!Bihar: पटना में सावन महोत्सव की धूम, साक्षी-ऐश्वर्या ने मैथिली ठाकुर संग किया डांस!Jharkhand: पेड़ों की कलाई पर बंधेगी राखी, झारखंड में 700 गांवों का अनोखा अभियान!Bihar: वर्दी उतरी तो गांजे की खेप उठाने लगा! किशनगंज में रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार!Jharkhand: MMDR बिल के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खनिज अधिकारों पर केंद्र को घेरा!Jharkhand: रांची में CBI का बड़ा एक्शन, 48,400 रुपये रिश्वत लेते CISF के तीन अधिकारी गिरफ्तार!Bihar: मंडल कारा पहुंचा विधिक सेवा प्राधिकार का दल, बंदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा!
No menu items available
BREAKING
Bihar: नेपाल फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए, सीतामढ़ी प्रशासन ने संभाला मोर्चा!Bihar: हाजिरी को लेकर बवाल, महिला सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप, पार्षद और सुपरवाइजर पर FIR; CCTV ने बढ़ाई मुश्किल!Bihar: रक्षाबंधन पर घर लौटे शिक्षक की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और फिर नहीं लौटे; RJD नेता के भाई थे रणधीर!Bihar: पटना में IPS अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल; पारिवारिक विवाद की जांच!Bihar: शेखपुरा में नल-जल की नाकामी पर गरमाई बात, मंत्री से मिलीं भाजपा जिलाध्यक्ष; अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश!Bihar: एक ने पैर खोकर जीता सोना, दूसरे ने पोलियो को हराकर जीता कांसा; बिहार के दो पैरा चैंपियनों को मिलेगा बड़ा सम्मान!Bihar: पुलिस लाइन में खिला भाई-बहन के रिश्ते का रंग, जेएनवी छात्राओं ने एसपी से लेकर जवानों तक बांधी राखी!Bihar: महिला सुरक्षा को लेकर शेखपुरा पुलिस का बड़ा कदम, थानों को मिले नए स्कूटी-बाइक!Bihar: लखीसराय में श्री गुरु संत रविदास विकास शिविर का शुभारंभ, 22 योजनाओं का मिलेगा लाभ!Bihar: पटना में सावन महोत्सव की धूम, साक्षी-ऐश्वर्या ने मैथिली ठाकुर संग किया डांस!Jharkhand: पेड़ों की कलाई पर बंधेगी राखी, झारखंड में 700 गांवों का अनोखा अभियान!Bihar: वर्दी उतरी तो गांजे की खेप उठाने लगा! किशनगंज में रिटायर्ड फौजी गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: नेपाल फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 106 तीर्थयात्री सुरक्षित निकाले गए, सीतामढ़ी प्रशासन ने संभाला मोर्चा!
6 hours ago
Bihar: हाजिरी को लेकर बवाल, महिला सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप, पार्षद और सुपरवाइजर पर FIR; CCTV ने बढ़ाई मुश्किल!
6 hours ago
Bihar: रक्षाबंधन पर घर लौटे शिक्षक की हत्या, फोन कर घर से बुलाया और फिर नहीं लौटे; RJD नेता के भाई थे रणधीर!
7 hours ago
Bihar: पटना में IPS अधिकारी की पत्नी ने की आत्महत्या की कोशिश, ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल; पारिवारिक विवाद की जांच!
7 hours ago
Bihar: शेखपुरा में नल-जल की नाकामी पर गरमाई बात, मंत्री से मिलीं भाजपा जिलाध्यक्ष; अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश!
7 hours ago

Jharkhand: गोड्डा में ‘जेवर चमकाने’ के बहाने ठगी का खेल बेनकाब, पिघले सोने के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार!

गोड्डा: जिले के महागामा थाना क्षेत्र में सोना-चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश...

गोड्डा: जिले के महागामा थाना क्षेत्र में सोना-चांदी चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है।

मामले का खुलासा 76 वर्षीय कांता देवी, पति उमाकांत चौधरी की शिकायत के बाद हुआ। पीड़िता ने महागामा थाना में आवेदन देकर बताया था कि 7 जुलाई 2026 को दो अज्ञात युवक सोना-चांदी साफ करने और चमकाने के बहाने उनके घर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उनके गहनों के साथ ठगी की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व महागामा एसडीपीओ वरुण रजक ने किया।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र निवासी राजेश कुमार साह को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी में इस्तेमाल किए गए कई सामान बरामद किए हैं। इसमें पिघला हुआ सोना, मोटरसाइकिल, सोना-चांदी साफ करने वाला लिक्विड, ब्रश, पीतांबरी शाइनिंग पाउडर के पैकेट, सोने जैसे पदार्थ के टुकड़े और गहने बेचकर मिले 18 हजार रुपये शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला के कान के गहने और गले के लॉकेट को चमकाने के नाम पर ठगी की थी। इस वारदात में दो लोग शामिल थे, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

महागामा एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को घर में बुलाकर अपने कीमती गहने न सौंपें और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top