9
BREAKING NEWS
आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया चक्कर; कार्यक्रम स्थल पर मची हलचल!दुर्गा पूजा में अनोखी रस्म; घर-घर स्वागत, अनाज और दान; टोली के गुजरने पर रास्ते में लेटते हैं लोग!न गाड़ी, न ट्रॉली… 16 कहारों के कंधे पर मां की विदाई, शेखपुरा में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा!बिहार का अनोखा गांव, जहां दशहरा पर राम-रावण युद्ध में दिखती है सदियों पुरानी परंपरा!किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!बगहा में 8 दिन से लापता 13 वर्षीय छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, स्कूल जाने के बाद हुआ था गायब; जांच में जुटी पुलिस!मां दुर्गा के पंडाल के पास आर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, सीतामढ़ी में मचा हड़कंप; मजिस्ट्रेट से मांगा गया जवाब!अनंत सिंह और जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें; रोड शो को लेकर 3 FIR, 11 JCB से फूल बरसाने का आरोप!
No menu items available
BREAKING
आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!कटिहार में दुर्गा पूजा कार्यक्रम के दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, भाषण देते समय आया चक्कर; कार्यक्रम स्थल पर मची हलचल!दुर्गा पूजा में अनोखी रस्म; घर-घर स्वागत, अनाज और दान; टोली के गुजरने पर रास्ते में लेटते हैं लोग!न गाड़ी, न ट्रॉली… 16 कहारों के कंधे पर मां की विदाई, शेखपुरा में आज भी जिंदा है पुरानी परंपरा!बिहार का अनोखा गांव, जहां दशहरा पर राम-रावण युद्ध में दिखती है सदियों पुरानी परंपरा!किऊल नदी में उतरीं मशीनें, लखीसराय-किऊल के बीच रास्ता और पुलिया बनाने का काम शुरू; लाखों लोगों को मिलेगी राहत!गोपालगंज में 6 साल के मासूम की हत्या से सनसनी, नहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस!मंच से पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, बोले- ‘वो मेरा बाबू-बच्चा’; फिर साथ दिखने के दिए संकेत, ज्योति सिंह पर उठे सवाल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आरा रेलवे स्टेशन से कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, हत्या-लूट और ट्रेन डकैती के मामलों में था वांछित!
16 hours ago
मोतिहारी में मंदिर का ताला काटकर चोरी, साईं बाबा की छतरी और गणेश जी का मुकुट ले उड़े चोर!
16 hours ago
मधुबनी में रेल सुरक्षा पर सवाल, खुला रेलवे फाटक और गुजर गई सुपरफास्ट ट्रेन!
16 hours ago
बेगूसराय में जागरण के मंच पर दरोगा का हंगामा? महिला डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने का आरोप, वीडियो वायरल!
16 hours ago
9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर की मां दुर्गा की आराधना, अनुष्ठान के बाद सचिता देवी की मौत!
16 hours ago

Jharkhand: रामगढ़ में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 7 चोरी की बाइक के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार!

रामगढ़: जिले में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...

रामगढ़: जिले में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम और लंबित मामलों के उद्भेदन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक रामगढ़ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वाहन जांच और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मो. नजरूल अंसारी और मो. निसार अंसारी, दोनों निवासी बड़की कुंदरूकला, को दो चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं।

इसके बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी रंजीत महतो (32 वर्ष) निवासी कुंदरूकला, रामगढ़ को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मो. नजरूल अंसारी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है।

पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों के खिलाफ रामगढ़ थाना में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बरामद वाहनों में पैशन प्रो, होंडा साइन, पल्सर और डिस्कवर समेत सात मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी की बाइक के नेटवर्क की जांच कर रही है।

छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से मुख्यालय डीएसपी मोहम्मद अकरम रजा, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय और पुलिस निरीक्षक रजत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए राहत, 22 जुलाई को चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top