15
BREAKING NEWS
161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!18 सितंबर की बैठक से पहले बिहार की सियासत में हलचल, JDU ने साफ किया- विधायकों-सांसदों की बैठक का एजेंडा क्या है!‘ठाकुर का कुआं’ के बाद मांझी का ‘तालाब वाला दांव’, UCC पर खुलकर बोले- सबका होगा अधिकार!कबड्डी से एशियन गेम्स तक लंबा सफर, कुमार विजय सिंह फिर संभालेंगे अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी!
No menu items available
BREAKING
161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!
2 hours ago
शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?
2 hours ago
ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!
2 hours ago
शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!
3 hours ago
बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!
3 hours ago

Jharkhand: बोकारो शिक्षा विभाग में 14.65 लाख का खेल, मृत शिक्षक के नाम की राशि बिलिंग इंचार्ज के खाते में ट्रांसफर, जांच शुरू!

बोकारो: बोकारो के शिक्षा विभाग में सरकारी राशि के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि मृत...

बोकारो: बोकारो के शिक्षा विभाग में सरकारी राशि के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि मृत शिक्षक के नाम पर स्वीकृत 14 लाख 65 हजार 740 रुपये की राशि तीन अलग-अलग बिलों के माध्यम से बिलिंग इंचार्ज के निजी खाते में ट्रांसफर कर दी गई। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

मामला पेटरवार प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सदमाकला से जुड़ा है। यहां पदस्थापित शिक्षक संतोष कुमार शर्मा का निधन 14 अगस्त 2021 को हो गया था। नियमानुसार उनके ग्रेड प्रमोशन से संबंधित वेतन वृद्धि का लाभ उनकी पत्नी किरण शर्मा को मिलना था।

आरोप है कि पेटरवार के बिलिंग इंचार्ज और प्राथमिक विद्यालय उबरा के शिक्षक मुकेश कुमार ने इसी राशि को अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। विभागीय दस्तावेजों के अनुसार, तीन अलग-अलग बिलों के जरिए राशि निकाली गई।

पहले बिल संख्या 63/2024-25 के माध्यम से 5 लाख 16 हजार 607 रुपये, दूसरे बिल संख्या 77/2024-25 से 4 लाख 31 हजार 852 रुपये और तीसरे बिल संख्या 22/2025-26 से 5 लाख 17 हजार 281 रुपये की निकासी की गई। इस तरह कुल 14 लाख 65 हजार 740 रुपये की राशि खाते में ट्रांसफर हुई।

एक ही दावे से तीन बार निकासी पर सवाल
जांच में यह भी सवाल उठ रहा है कि जिस अंतर वेतन वृद्धि दावे की राशि का भुगतान एक बार में होना था, उसकी निकासी तीन अलग-अलग बिलों के माध्यम से कैसे की गई। आशंका जताई जा रही है कि राशि को छोटे-छोटे हिस्सों में निकालकर मामले को छिपाने की कोशिश की गई।

वहीं इस मामले में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सह डीडीओ प्रतिमा दास की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। आरोप है कि बिलों की जांच किए बिना ही उन्हें कोषागार भेज दिया गया।

जांच रिपोर्ट से पहले ही भुगतान सही बताने पर उठे सवाल
मामला सामने आने के बाद डीडीसी के निर्देश पर जांच कमेटी गठित की गई थी। बोकारो डीसी ने 7 अप्रैल 2026 को जांच के आदेश जारी किए थे। इसके बाद भी बीईईओ की ओर से 25 अप्रैल को निकासी को सही बताते हुए प्रमाण पत्र जारी किया गया।

अब सवाल उठ रहा है कि अगर नियम के अनुसार राशि का भुगतान सही था तो तीन बार में निकासी कैसे हुई? और अगर प्रक्रिया में गड़बड़ी थी तो भुगतान सही होने का प्रमाण पत्र कैसे जारी कर दिया गया?

जांच के बाद होगी कार्रवाई : डीएसई
जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरा मामला जांच के घेरे में है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस वित्तीय गड़बड़ी में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: आधी रात ‘टावर पर बगावत’, नौकरी न मिलने पर युवक चढ़ा आसमान, रांची में हाई-वोल्टेज हंगामा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top