33
BREAKING NEWS
Jharkhand: 737 दिनों से धरना, फिर भी नहीं सुनी गई मांगें, रांची में दिव्यांगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन!Jharkhand: माइनिंग बिल से झारखंड को बड़ा झटका, खनिज पर सेस वसूली का अधिकार खत्म होने से करोड़ों के राजस्व पर असर!Bihar: छात्रों पर गोलीबारी के विरोध में 19 अगस्त को राजद का लोकभवन मार्च, तेजस्वी बोले- बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने देंगे!Bihar: हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात!Bihar: हाथों के सहारे 105 KM की कांवड़ यात्रा, ‘बिच्छू बम’ की अनोखी भक्ति देख श्रद्धालु भी हुए हैरान!Bihar: विदेशी, परदेशी, अंग्रेज और कांग्रेस, गया के इस परिवार के नाम सुनकर हर कोई रह जाता है हैरान!National News: नेपाल में अग्निवीर भर्ती की मांग पोखरा की सड़कों पर उतरे हजारों युवा, सरकार पर बढ़ा दबाव!Bihar: जिसे जो हाथ लगा, लेकर भाग गया, समस्तीपुर की सड़क पर बिस्किट के लिए मची ऐसी लूट!Bihar: बाल-बाल बचीं विधायक कोमल सिंह... बाढ़ पीड़ितों के उग्र रूप देख गाड़ी में दुबककर बचाई जान; पुलिस ने सुरक्षित निकाला!Bihar: करोड़ों का एयरपोर्ट, पहली बारिश में ‘स्विमिंग पूल’! रोहिणी बोलीं- यही है ‘न खाने दूंगा’ मॉडल?Jharkhand: JPSC में ‘कमीशन कनेक्शन’ का बड़ा खुलासा, 2 करोड़ की डील, 20% कमीशन और बैकडोर एंट्री के आरोप से मचा हड़कंप!Bihar: भागलपुर में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, देसी कट्टा और 30 कारतूस बरामद!Bihar: शराब माफियाओं पर कोर्ट का हंटर, महिला समेत 2 तस्करों को 5-5 साल की सजा, 1-1 लाख का जुर्माना!Bihar: वादा तेजस्वी का, जमीन पर सम्राट, थावे मेडिकल कॉलेज को मिली नई रफ्तार!Bihar: कमरभर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, टीन की छत के नीचे 202 बच्चों का भविष्य; महिषी के कुंदह में शिक्षा व्यवस्था बदहाल!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: 737 दिनों से धरना, फिर भी नहीं सुनी गई मांगें, रांची में दिव्यांगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन!Jharkhand: माइनिंग बिल से झारखंड को बड़ा झटका, खनिज पर सेस वसूली का अधिकार खत्म होने से करोड़ों के राजस्व पर असर!Bihar: छात्रों पर गोलीबारी के विरोध में 19 अगस्त को राजद का लोकभवन मार्च, तेजस्वी बोले- बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने देंगे!Bihar: हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात!Bihar: हाथों के सहारे 105 KM की कांवड़ यात्रा, ‘बिच्छू बम’ की अनोखी भक्ति देख श्रद्धालु भी हुए हैरान!Bihar: विदेशी, परदेशी, अंग्रेज और कांग्रेस, गया के इस परिवार के नाम सुनकर हर कोई रह जाता है हैरान!National News: नेपाल में अग्निवीर भर्ती की मांग पोखरा की सड़कों पर उतरे हजारों युवा, सरकार पर बढ़ा दबाव!Bihar: जिसे जो हाथ लगा, लेकर भाग गया, समस्तीपुर की सड़क पर बिस्किट के लिए मची ऐसी लूट!Bihar: बाल-बाल बचीं विधायक कोमल सिंह… बाढ़ पीड़ितों के उग्र रूप देख गाड़ी में दुबककर बचाई जान; पुलिस ने सुरक्षित निकाला!Bihar: करोड़ों का एयरपोर्ट, पहली बारिश में ‘स्विमिंग पूल’! रोहिणी बोलीं- यही है ‘न खाने दूंगा’ मॉडल?Jharkhand: JPSC में ‘कमीशन कनेक्शन’ का बड़ा खुलासा, 2 करोड़ की डील, 20% कमीशन और बैकडोर एंट्री के आरोप से मचा हड़कंप!Bihar: भागलपुर में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, देसी कट्टा और 30 कारतूस बरामद!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: 737 दिनों से धरना, फिर भी नहीं सुनी गई मांगें, रांची में दिव्यांगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन!
1 hour ago
Jharkhand: माइनिंग बिल से झारखंड को बड़ा झटका, खनिज पर सेस वसूली का अधिकार खत्म होने से करोड़ों के राजस्व पर असर!
2 hours ago
Bihar: छात्रों पर गोलीबारी के विरोध में 19 अगस्त को राजद का लोकभवन मार्च, तेजस्वी बोले- बिहार को पुलिसिया स्टेट नहीं बनने देंगे!
2 hours ago
Bihar: हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात!
2 hours ago
Bihar: हाथों के सहारे 105 KM की कांवड़ यात्रा, ‘बिच्छू बम’ की अनोखी भक्ति देख श्रद्धालु भी हुए हैरान!
2 hours ago

Bihar News : गांव-गांव बजेगा खेल का बिगुल, अब मैदानों से निकलेगी प्रतिभा!

पटना (बिहार): बिहार में खेल संस्कृति को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।...

पटना (बिहार): बिहार में खेल संस्कृति को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य सरकार अब खेल को शहरों से निकालकर गांवों तक ले जाने की तैयारी में है। इसी कड़ी में खेल विभाग की समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया गया कि अब प्राथमिकता केवल खेल संरचनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें नियमित गतिविधियों से जोड़कर सक्रिय बनाया जाएगा।

विकास भवन पटना में आयोजित बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने जिलों में जाकर पंचायत और प्रखंड स्तर पर खेल मैदानों की वास्तविक स्थिति का आकलन करें और जहां भी खेल गतिविधियां चल रही हैं, वहां खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दिया जाए। सरकार का जोर इस बात पर है कि मैदान केवल निर्माण तक सीमित न रहें, बल्कि स्थानीय युवाओं के अभ्यास और प्रतियोगिता का केंद्र बनें।

खेल विभाग ने स्पष्ट किया कि गांव, पंचायत और प्रखंड स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान तभी संभव है, जब स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियां नियमित रूप से संचालित हों। इसी उद्देश्य से खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

खेल गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए राज्य में स्पोर्ट्स क्लबों के विस्तार की भी योजना बनाई गई है। इसके तहत 1 जुलाई से 15 अगस्त तक स्पोर्ट्स क्लब पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पंचायतों में खेल क्लबों का गठन हो सके। इससे पहले भी हजारों आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और अब उन क्षेत्रों को भी मौका मिलेगा जो पहले चरण में शामिल नहीं हो पाए थे।

राज्य सरकार ने अक्टूबर से बड़े स्तर पर खेल आयोजन कराने का निर्णय लिया है। 2 अक्टूबर से शुरू होकर दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में प्रतियोगिताएं पंचायत स्तर से शुरू होकर प्रखंड, जिला और राज्य स्तर तक आयोजित की जाएंगी। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य खिलाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का मंच देना है।

गौरतलब है कि बिहार में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अलग खेल विभाग का गठन वर्ष 2024 में किया गया था, जिसके तहत खेल गतिविधियों और प्रतिभा विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

खेल विभाग का मानना है कि यदि गांव-गांव में खेल का माहौल तैयार हो गया, तो आने वाले समय में राज्य से बड़ी संख्या में प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकेंगे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बॉलीवुड स्टार के भाई पर जानलेवा हमला, बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top