7
BREAKING NEWS
ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!ट्रेन में थमने लगीं सांसें... जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था यात्री, RPF ने CPR देकर जगाई उम्मीद!शराबबंदी वाले बिहार में नशे का बड़ा जखीरा, 740 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार!सात समंदर पार से गया पहुंचीं रूस की महिलाएं, देवघाट पर उतरी आस्था की अनोखी तस्वीर!
No menu items available
BREAKING
ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!हुनर को कारोबार में बदलने की तैयारी; शेखपुरा में आरसेटी के ऋण शिविर में 76 युवाओं ने बढ़ाया कदम!इस बार सर्दी में गर्मी का एहसास, 1950 के बाद का सबसे मजबूत अल नीनो, बिगड़ेगा ठंड का मिजाज!मोतिहारी जेल पहुंचे विधानसभा समिति के सभापति फैसल रहमान, पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप; स्पीकर से की कार्रवाई की मांग!घी के दीयों से रोशन हुआ देवघाट, पितरों के नाम जली आस्था की रोशनी; मनाई गई पितृ दीपावली!पटना में SIR के खिलाफ महागठबंधन का आक्रोश मार्च, बैरिकेडिंग पर चढ़े तेजस्वी; प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव!वैशाली के लाल प्रमोद भगत संभालेंगे तिरंगा, एशियाई पैरा खेलों में बनेंगे भारत के ध्वजवाहक!चार दिन तक गूंजा कबड्डी का दमखम, 80 खिलाड़ियों ने सीखी जीत की रणनीति; डीएवी राष्ट्रीय पूर्वाभ्यास शिविर का भव्य समापन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!
17 minutes ago
जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!
35 minutes ago
आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!
43 minutes ago
पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
52 minutes ago
गोपालगंज ADM के ठिकानों पर SVU का बड़ा एक्शन! आय से अधिक संपत्ति के आरोप में छापेमारी, 100% से ज्यादा संपत्ति का दावा!
16 hours ago

Bihar: क्या सच में हुआ इतना विकास? सांसद ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड!

हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने अपने 2 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए इसे “बेमिसाल” बताया है।...

हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल ने अपने 2 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए इसे “बेमिसाल” बताया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में केंद्र सरकार की कई योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया गया है और सांसद निधि कोष से 196 योजनाओं का क्रियान्वयन किया गया है।

सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “2045 विकसित भारत” के विजन को हजारीबाग में तेजी से लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि संसद में उनकी उपस्थिति 96 प्रतिशत रही है और इस दौरान उन्होंने 211 प्रश्न सदन में रखे हैं, जो 38 मंत्रालयों से जुड़े थे।

इन प्रश्नों में स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कृषि, सड़क, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, पेयजल, जनजातीय समाज, ऊर्जा, आवास और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे।

उन्होंने बताया कि हजारीबाग में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और पीएम निधि योजना के माध्यम से लाखों लोगों को जोड़ा गया है। इसके अलावा कुसुम योजना के तहत हजारीबाग में 3023 और रामगढ़ में 2016 पंप किसानों को उपलब्ध कराए गए हैं।

सांसद ने कहा कि पीएम सड़क योजना के तहत हजारीबाग में 93 किलोमीटर और रामगढ़ में 66 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारीबाग में 10854 और रामगढ़ में 6622 आवास बनाए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बरकाकाना रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है, जबकि बरकाकाना और कोडरमा रेल मार्ग पर दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है। इससे क्षेत्र की रेल सुविधा में बड़ा सुधार होगा।

महिला सशक्तिकरण को लेकर उन्होंने बताया कि हजारीबाग में 820 गतिविधियां आयोजित की गई हैं और “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत बेटियों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष काम किया गया है।

सांसद ने कहा कि संसद की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यही है कि केंद्र सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारा जाए और इसी दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: डॉक्टर-नर्स की अब खैर नहीं, निशांत बोले – हर सरकारी अस्पताल में लगेगा CCTV!

शशांक शेखर, हजारीबाग (झारखण्ड)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top