15
BREAKING NEWS
कॉमनवेल्थ कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी का जलवा; भारत-मलेशिया मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया बिहार का मान!राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई लखीसराय की बेटियां, श्रेया कुमारी संभालेंगी कप्तानी!शार्क के बीच 1,448 KM तैरकर महिला ने रचा इतिहास? 111 दिन तक समुद्र में किया सफर!मालिक की मौत के बाद भी 8 साल से अस्पताल के बाहर डटा है मुर्गा; ‘मार्टिन’ की कहानी ने दुनिया को किया भावुक!मोबाइल टावर पर निकाह, बहराइच में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!लखीसराय के खेल भवन में गंदगी देख भड़के DM, जिम के 5 उपकरण दुरुस्त करने का निर्देश, लापरवाह कर्मियों को लगाई फटकार!मुजफ्फरपुर में AI से दुल्हन का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप, शादी टूटी; चार भाई-बहन नामजद!इश्क की जिद में रेलवे टावर पर चढ़ी शादीशुदा महिला; प्रेमी से कोर्ट मैरिज की मांग पर सिवान स्टेशन में हाई-वोल्टेज ड्रामा!बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न; 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट, 29 को भारी बरसात की चेतावनी!पटना में इश्क का खूनी टकराव; एक युवक के लिए दो युवतियां भिड़ीं, दांत से काटी नाक; महिला थाने के बाहर मचा बवाल!31 साल बाद लौटा लापता बेटा; पिंटू से बना अब्दुल जब्बार, मां ने ऐसे पहचाना!अरुणाचल सीमा पर तनाव बरकरार? ITBP डीजी के बयान से मचा सियासी घमासान!अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी; दिलजीत दोसांझ को भी मारने की चेतावनी, मुंबई में हड़कंप!सीवान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; थाना प्रभारी और चौकीदार सस्पेंड!शेखपुरा का वोटिंग गणित; रेशमा भारती के दावे से कोसी चुनाव में बढ़ी हलचल!
No menu items available
BREAKING
कॉमनवेल्थ कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी का जलवा; भारत-मलेशिया मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया बिहार का मान!राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई लखीसराय की बेटियां, श्रेया कुमारी संभालेंगी कप्तानी!शार्क के बीच 1,448 KM तैरकर महिला ने रचा इतिहास? 111 दिन तक समुद्र में किया सफर!मालिक की मौत के बाद भी 8 साल से अस्पताल के बाहर डटा है मुर्गा; ‘मार्टिन’ की कहानी ने दुनिया को किया भावुक!मोबाइल टावर पर निकाह, बहराइच में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!लखीसराय के खेल भवन में गंदगी देख भड़के DM, जिम के 5 उपकरण दुरुस्त करने का निर्देश, लापरवाह कर्मियों को लगाई फटकार!मुजफ्फरपुर में AI से दुल्हन का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप, शादी टूटी; चार भाई-बहन नामजद!इश्क की जिद में रेलवे टावर पर चढ़ी शादीशुदा महिला; प्रेमी से कोर्ट मैरिज की मांग पर सिवान स्टेशन में हाई-वोल्टेज ड्रामा!बिहार में मौसम का बड़ा यू-टर्न; 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट, 29 को भारी बरसात की चेतावनी!पटना में इश्क का खूनी टकराव; एक युवक के लिए दो युवतियां भिड़ीं, दांत से काटी नाक; महिला थाने के बाहर मचा बवाल!31 साल बाद लौटा लापता बेटा; पिंटू से बना अब्दुल जब्बार, मां ने ऐसे पहचाना!अरुणाचल सीमा पर तनाव बरकरार? ITBP डीजी के बयान से मचा सियासी घमासान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कॉमनवेल्थ कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी का जलवा; भारत-मलेशिया मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया बिहार का मान!
4 hours ago
राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई लखीसराय की बेटियां, श्रेया कुमारी संभालेंगी कप्तानी!
4 hours ago
शार्क के बीच 1,448 KM तैरकर महिला ने रचा इतिहास? 111 दिन तक समुद्र में किया सफर!
4 hours ago
मालिक की मौत के बाद भी 8 साल से अस्पताल के बाहर डटा है मुर्गा; ‘मार्टिन’ की कहानी ने दुनिया को किया भावुक!
5 hours ago
मोबाइल टावर पर निकाह, बहराइच में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!
5 hours ago

Jharkhand: अब शिकायत लेकर भटकने की जरूरत नहीं, रामगढ़ में उपायुक्त ने खुद सुनी जनता की परेशानी, अधिकारियों को दिया त्वरित कार्रवाई का आदेश!

रामगढ़: आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रामगढ़...

रामगढ़: आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रामगढ़ समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में आयोजित इस जनता दरबार में जिले के अलग-अलग प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे 19 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।

उपायुक्त ने सभी फरियादियों से बारी-बारी मुलाकात की और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं को समझते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

जनता दरबार में लोगों ने कई महत्वपूर्ण समस्याओं को उपायुक्त के सामने रखा। इसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़ी शिकायतें, अबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिलने की समस्या, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज और दखल-दिहानी के मामले, मुआवजा राशि भुगतान, पेयजल संकट, रोजगार, विद्यालय शिफ्टिंग, नाली निर्माण और जल निकासी जैसी समस्याएं शामिल थीं।

उपायुक्त ने प्राप्त सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करें और यह सुनिश्चित करें कि सरकार की योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुंचे।

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिला प्रशासन आम लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता दरबार जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकता है।

जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों की लगातार निगरानी की जाएगी और संबंधित विभागों से रिपोर्ट लेकर मामलों के निष्पादन की स्थिति की समीक्षा भी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: जो हाथ मिट्टी से कला गढ़ते हैं, अब उन्हीं हाथों को मिलेगा सरकारी सहयोग… रामगढ़ में कलाकारों के लिए शुरू हुई नई पहल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top