26
BREAKING NEWS
Bihar: चानन की पहाड़ियों में बनेगा हर्बल मेडिसिनल गार्डन, 20 दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण शुरू!Jharkhand: झारखंड में छात्र आंदोलन का 23वां दिन, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला फूंका, कल होगी चौथे दौर की वार्ता!Bihar: प्रेमी पर हत्या का आरोप, सीतामढ़ी में 3 दिन बाद पोखर किनारे मिला नवविवाहिता का शव!Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले फूंके!Jharkhand: रांची पहुंचीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को दिया समर्थन!Bihar: कांग्रेस पर बरसे मंत्री दिलीप जायसवाल, बोले- सत्ता से दूर रहने की बेचैनी अब पागलपन में बदल रही!Bihar: शेखपुरा में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव!Bihar: वंदे मातरम पर सियासत तेज, बेगूसराय में गिरिराज सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर 20 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की पर्ची, चेहरों पर दिखी खुशी!Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!Jharkhand: बोकारो में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, घरेलू विवाद के बाद हुई दर्दनाक मौत!Bihar: मुजफ्फरपुर बस स्टैंड में धू-धू कर जली बस, आग से मची अफरातफरी!Jharkhand: श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सैकड़ों कांवड़ियों के बीच मची अफरा-तफरी!
No menu items available
BREAKING
Bihar: चानन की पहाड़ियों में बनेगा हर्बल मेडिसिनल गार्डन, 20 दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण शुरू!Jharkhand: झारखंड में छात्र आंदोलन का 23वां दिन, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला फूंका, कल होगी चौथे दौर की वार्ता!Bihar: प्रेमी पर हत्या का आरोप, सीतामढ़ी में 3 दिन बाद पोखर किनारे मिला नवविवाहिता का शव!Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले फूंके!Jharkhand: रांची पहुंचीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को दिया समर्थन!Bihar: कांग्रेस पर बरसे मंत्री दिलीप जायसवाल, बोले- सत्ता से दूर रहने की बेचैनी अब पागलपन में बदल रही!Bihar: शेखपुरा में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव!Bihar: वंदे मातरम पर सियासत तेज, बेगूसराय में गिरिराज सिंह के नेतृत्व में आक्रोश मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन!Bihar: स्वतंत्रता दिवस पर 20 भूमिहीन परिवारों को मिली जमीन की पर्ची, चेहरों पर दिखी खुशी!Bihar: 29 अगस्त से बंद होगा विक्रमशिला सेतु, भागलपुर-नवगछिया के लाखों लोगों की बढ़ेगी मुश्किल!Jharkhand: स्वतंत्रता दिवस पर जिला प्रशासन और मीडिया के बीच मैत्री क्रिकेट मैच, प्रशासन टीम ने 48 रन से जीता मुकाबला!Jharkhand: अब अस्पताल से लेकर रिपोर्ट तक सब होगा डिजिटल, रामगढ़ में शुरू हो रही बड़ी हेल्थ पहल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: चानन की पहाड़ियों में बनेगा हर्बल मेडिसिनल गार्डन, 20 दुर्लभ औषधीय पौधों का रोपण शुरू!
2 hours ago
Jharkhand: झारखंड में छात्र आंदोलन का 23वां दिन, हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला फूंका, कल होगी चौथे दौर की वार्ता!
2 hours ago
Bihar: प्रेमी पर हत्या का आरोप, सीतामढ़ी में 3 दिन बाद पोखर किनारे मिला नवविवाहिता का शव!
2 hours ago
Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतले फूंके!
3 hours ago
Jharkhand: रांची पहुंचीं एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को दिया समर्थन!
3 hours ago

Bihar: थाने के ठीक सामने बिल्डर की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव; भागलपुर में मची सनसनी!

भागलपुर: बिहार के भागलपुर शहर में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम...

भागलपुर: बिहार के भागलपुर शहर में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। तिलकामांझी थाना के ठीक सामने स्थित एक बिल्डिंग में मशहूर बिल्डर बजरंगी कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, रियल एस्टेट कारोबारी बजरंगी कुमार बुधवार को दिन में रोज की तरह अपने कार्यालय गए थे। लेकिन देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। सुबह तक उनका कोई सुराग न मिलने पर परेशान परिजनों ने तिलकामांझी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस जब बिल्डर के कार्यालय पहुंची, तो मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लटका मिला। पुलिस ने जब ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया, तो अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। कार्यालय के भीतर बजरंगी कुमार का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही भागलपुर के वरीय पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत पूरे दफ्तर को सील कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए डॉग स्क्वायड और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य और फिंगरप्रिंट्स इकट्ठा कर रही है।

परिजनों ने बताया कि बजरंगी कुमार लंबे समय से जमीन और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े थे। उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से वे मोबाइल फोन पर किसी से काफी तेज बहस करते हुए देखे जा रहे थे। परिजनों को अंदेशा है कि इसी कारोबारी विवाद या किसी पुरानी रंजिश के कारण सुनियोजित तरीके से उनकी हत्या की गई है और पहचान छुपाने या गुमराह करने के लिए दफ्तर के बाहर ताला बंद कर दिया गया।

भागलपुर के सिटी एसपी अतुलेश झा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शरीर पर धारदार हथियार या गंभीर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि उनकी हत्या की गई है। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स (CDR) की भी जांच की जा रही है ताकि आखिरी समय में उनकी किससे बात हुई थी, इसका पता लगाया जा सके। सिटी एसपी ने दावा किया कि पुलिस सभी वैज्ञानिक और तकनीकी पहलुओं पर तेजी से काम कर रही है और जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: भ्रष्टाचारियों की संपत्ति पर फिर खुलेंगे स्कूल, 9 प्रमंडलों में खुलेंगे नए निगरानी थाने, सतर्कता दिवस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान!

अजय कुमार, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top