15
BREAKING NEWS
बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!सम्राट सरकार पर तेजस्वी का सियासी प्रहार, अशोक चौधरी को बताया ‘फर्जी मंत्री’; बोले- संविधान को कूड़े में फेंक दिया!प्रखंड प्रमुख की संपत्ति पर EOU का बड़ा प्रहार; आय से 259.94% अधिक संपत्ति का आरोप, चार ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी!एक तरफ मंत्री की कुर्सी, दूसरी तरफ प्रोफेसर की नौकरी! अशोक चौधरी के लिए ‘लाभ का पद’ बना कानूनी पहेली, MLC सदस्यता पर मंडराया संकट?
No menu items available
BREAKING
बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!कबड्डी के मैदान में लखीसराय की बेटियां दिखाएगी दम, 14 सदस्यीय महिला टीम सहरसा रवाना!राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना प्रभारियों को मिला नोटिस तामिला का टास्क!अररिया में मातम में बदली तिलक समारोह की खुशियां, नदी में गिरी स्कॉर्पियो; 6 की मौत, एक गंभीर!बिहार में मौसम का डबल अटैक; सुबह घना कोहरा, 21 नवंबर को 13 जिलों में बारिश के आसार; सड़क पर दिन में भी जलानी पड़ रही गाड़ी की लाइट!ऑपरेशन के नाम पर ऐसी लापरवाही कि चली गई मरीज की जान; पेट में छोड़ दी गॉज पट्टी, डॉक्टर पर ₹30 लाख का जुर्माना!बिहार में इलाज के नाम पर बड़ा सवाल; चंडीगढ़ में ₹24 हजार, बिहार में महज ₹1,126 प्रति व्यक्ति खर्च; स्वास्थ्य बजट की खुली पोल!DM को IPS बनकर फोन, सुनाई सड़क हादसे में युवती की मौत की कहानी; सरकारी जिम्मेदारी के चक्कर में श्रम अधीक्षक से ₹10 हजार की ठगी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!
4 hours ago
बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!
4 hours ago
बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!
4 hours ago
नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!
8 hours ago
दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!
8 hours ago

Jharkhand: जमशेदपुर में बवाल के बाद CM का बड़ा एक्शन, SSP-SP हटे, शहर में धारा 163 लागू, परिवार ने अंतिम संस्कार से किया इनकार!

जमशेदपुर: जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं और पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच...

जमशेदपुर: जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं और पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जमशेदपुर के एसएसपी पीयूष पांडे और सरायकेला-खरसावां के एसपी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। इसके साथ ही चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी को जमशेदपुर में कैंप कर रोजाना स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है, जबकि कोल्हान डीआईजी को दोनों जिलों की कानून-व्यवस्था पर लगातार नजर रखने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, वहीं लापरवाह पुलिस अधिकारियों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

घटना के बाद संभावित विरोध-प्रदर्शन और तनाव को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा ने साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, एमजीएम और मानगो थाना क्षेत्रों में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसके तहत किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रोड जाम और पुतला दहन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही हथियार, लाठी-डंडा या किसी भी प्रकार के आक्रामक उपकरण लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर भी रोक है और पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर भी मनाही कर दी गई है। हालांकि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस, प्रशासन, चिकित्साकर्मियों और मीडियाकर्मियों पर लागू नहीं होगा।

देर रात हिमांशु सिंह का पोस्टमार्टम प्रशासन की निगरानी में कराया गया, जिसके बाद टाटा मेन हॉस्पिटल में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अस्पताल में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और केवल मरीजों एवं उनके परिजनों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इस बीच मृतक के परिवार ने अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया है और न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं, जिससे स्थिति और अधिक संवेदनशील बनी हुई है।

फिलहाल जमशेदपुर में माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताया जा रहा है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। आने वाले समय में सरकार की कार्रवाई और परिवार के फैसले पर पूरे मामले की दिशा तय होगी।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand News : जमशेदपुर बिष्टुपुर में बार के बाहर चाकूबाजी, पुलिस की मौजूदगी में दो युवक घायल, CCTV वायरल!

लाला जबीन, जमशेदपुर (झारखंड)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top