17
BREAKING NEWS
धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!ना नदी, ना तालाब... आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं बन गईं छठ व्रती?सैकड़ों जवानों ने घेरा शेखपुरा मंडल कारा, DM-SP की अचानक छापेमारी से मची हलचल; आखिर मिला क्या?पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के पीछे कौन-कौन? मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़, अब खुलेंगे कई राज!ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!लखीसराय में पटाखा दुकानों पर DM की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री की तो होगी कार्रवाई; लॉटरी से मिलेगा दुकान लगाने का स्थान!MLC चुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद JDU में मंथन, निशांत-नीतीश-ललन बैठक से नदारद; उमेश बोले- BJP से फेविकोल वाला जोड़!किसी ने सजाया छठ का डाला, तो किसी ने रंगोली में उकेरी संस्कृति; डैफोडिल्स स्कूल में बच्चों की प्रतिभा का दिखा जलवा!थाईलैंड से गया पहुंचीं दो महिलाएं, चार बैग की एक्स-रे जांच में खुला 10 करोड़ की खेप का राज; गिरफ्तार!कटिहार पुलिस लाइन में 15 दिनों तक छिपा रहा फर्जी पुलिसकर्मी; खुद को SAP जवानों की गाड़ी का ड्राइवर बताकर जमाया डेरा, गिरफ्तारी के बाद मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!ना नदी, ना तालाब… आखिर स्कूल परिसर में ऐसा क्या हुआ कि छात्राएं बन गईं छठ व्रती?सैकड़ों जवानों ने घेरा शेखपुरा मंडल कारा, DM-SP की अचानक छापेमारी से मची हलचल; आखिर मिला क्या?पूर्व कस्टम अधिकारी की हत्या के पीछे कौन-कौन? मुख्य शूटर से पुलिस की मुठभेड़, अब खुलेंगे कई राज!ट्रेन रोकने का शौक पड़ा महंगा; एक महीने में 1014 लोग गिरफ्तार, रेलवे ने वसूला 4.39 लाख जुर्माना!अब कोर्ट के चक्कर से मिलेगी राहत; 21 नवंबर को विशेष और 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जागरूकता रथ रवाना!लखीसराय में पटाखा दुकानों पर DM की सख्ती, बिना लाइसेंस बिक्री की तो होगी कार्रवाई; लॉटरी से मिलेगा दुकान लगाने का स्थान!MLC चुनाव में 3 सीटों पर हार के बाद JDU में मंथन, निशांत-नीतीश-ललन बैठक से नदारद; उमेश बोले- BJP से फेविकोल वाला जोड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

धनतेरस पर पटना के बाजारों में खरीदारी का महाउत्सव, सोना-चांदी से लेकर SUV और AI गैजेट्स तक मची होड़!
3 minutes ago
छठ-दिवाली से पहले एक्शन में DM शैलेंद्र कुमार, सड़क के गड्ढों से लेकर बाजार की गंदगी तक पर सख्ती; अधिकारियों को दिए निर्देश!
10 minutes ago
जिस दुकान में कभी करता था काम, उसी की चांदी लूटने की रच दी साजिश; 6.8 किलो चांदी लूटकांड का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार!
18 minutes ago
पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का मुख्य आरोपी JP यादव समेत तीन ढेर!
27 minutes ago
पहले भी हुए थे हमले, अब चली गई जान; अरवल में अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत!
44 minutes ago

Bihar News : सरकारी नौकरी का सपना… और फिर कैद, समस्तीपुर पुलिस ने बंधक बने 115 युवाओं को कराया मुक्त!

समस्तीपुर (बिहार): बिहार के समस्तीपुर से मानव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने पूरे राज्य...

समस्तीपुर (बिहार): बिहार के समस्तीपुर से मानव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा हुआ है, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। सरकारी नौकरी का झांसा देकर सैकड़ों किलोमीटर दूर से युवक-युवतियों को यहां लाया गया और फिर कथित तौर पर उन्हें बंधक बनाकर रखा गया।

बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक चले संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस और अन्य एजेंसियों ने कुल 115 युवक-युवतियों को मुक्त कराया। इनमें 48 लड़कियां और 67 लड़के शामिल हैं, जबकि कई पीड़ित नाबालिग भी बताए जा रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि असम और पश्चिम बंगाल के गरीब परिवारों के युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया गया था। इसके बाद उन्हें समस्तीपुर लाकर एक कथित सेंटर में रखा गया, जहां उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाती थी। पीड़ितों का आरोप है कि घर लौटने या विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता था और उनके साथ मारपीट भी की जाती थी।

इस पूरे रैकेट का खुलासा तब हुआ जब एक युवती के लापता होने की जांच शुरू की गई। सुराग मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई तेज की और फिर बड़े स्तर पर छापेमारी करते हुए यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

इस अभियान में पुलिस, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, महिला थाना और सामाजिक संगठनों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मामले पर अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सभी पीड़ितों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, सभी पीड़ितों की मेडिकल जांच और काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि उन्हें सामान्य जीवन में वापस लाया जा सके।

समस्तीपुर का यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि नौकरी के नाम पर युवाओं को ठगने और फंसाने वाले ऐसे गिरोह आखिर कितने बड़े हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है और आशंका है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : कंधों पर सवार दूल्हा, कीचड़ में फंसी बारात, किशनगंज में ‘24 करोड़ का पुल’ बना मज़ाक!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top