21
BREAKING NEWS
लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!पटना स्टेशन पर टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन; 557 यात्री पकड़े गए, AC कोचों से उतारे गए 148 लोग!ट्रैक से स्टेशन तक ‘सेफ्टी चेक’, राजेंद्र पुल पर भी बड़ा एक्शन प्लान; सोनपुर मंडल में महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग का सघन निरीक्षण!फिलीपींस में बिहार के लाल का जलवा; कुमार हर्षित ने WTT यूथ कंटेंडर में जीता गोल्ड, दुनिया के मंच पर बढ़ाया राज्य का मान!आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, गलत सिग्नल ने मचाई हलचल! इंजन-कोच पटरी से उतरे, स्टेशन मैनेजर सस्पेंड; कई ट्रेनें प्रभावित!शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!जन्माष्टमी पर शेखपुरा में ट्रैफिक पुलिस का ‘एक्शन प्लान’ तैयार, हर मोड़ पर जवान तैनात; 24 लाख का जुर्माना भी वसूला!शिक्षक दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल लखीसराय में दिखी भारतीय संस्कारों की झलक, सम्मानित हुए शिक्षाविद्!लखीसराय में ललन सिंह का ‘पावर शो’! कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, सिमेन स्टेशन के स्थल निरीक्षण को लेकर बढ़ी हलचल!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!पटना स्टेशन पर टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन; 557 यात्री पकड़े गए, AC कोचों से उतारे गए 148 लोग!ट्रैक से स्टेशन तक ‘सेफ्टी चेक’, राजेंद्र पुल पर भी बड़ा एक्शन प्लान; सोनपुर मंडल में महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग का सघन निरीक्षण!फिलीपींस में बिहार के लाल का जलवा; कुमार हर्षित ने WTT यूथ कंटेंडर में जीता गोल्ड, दुनिया के मंच पर बढ़ाया राज्य का मान!आरा में महानंदा एक्सप्रेस डिरेल, गलत सिग्नल ने मचाई हलचल! इंजन-कोच पटरी से उतरे, स्टेशन मैनेजर सस्पेंड; कई ट्रेनें प्रभावित!शेखपुरा में मोटर चोरी के आरोपी युवकों को बाल मुंडवाने और गधे पर घुमाने की थी तैयारी, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस!शेखपुरा में गुरु सम्मान की गूंज, संत कोलंबस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा!सनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस की धूम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा समारोह!गुरु सम्मान से सजा नाथ पब्लिक स्कूल, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा!CM के सामने बाढ़ का दर्द, सुरक्षा घेरे में दब गई फरियाद; सम्राट चौधरी तक पहुंचा पीड़ित, गार्ड ने हटाया!नेपाल आपदा के 11वें दिन राहत की तीन बड़ी तस्वीरें; सुरंग से चीनी नागरिक और घर से 64 वर्षीय महिला रेस्क्यू, UN ने मांगे 5 करोड़ डॉलर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में खुलेगा पशुपालन का ‘पावर सेंटर’; 506 लाख डोज सालाना क्षमता वाले फ्रोजन सीमेन स्टेशन का ललन सिंह ने लिया जायजा!
34 minutes ago
जिनके हाथों में भविष्य की तस्वीर, लखीसराय में उन गुरुओं को मिला सम्मान; शिक्षक दिवस पर सजा सम्मान का मंच!
40 minutes ago
पटना स्टेशन पर टिकट चेकिंग का बड़ा एक्शन; 557 यात्री पकड़े गए, AC कोचों से उतारे गए 148 लोग!
47 minutes ago
ट्रैक से स्टेशन तक ‘सेफ्टी चेक’, राजेंद्र पुल पर भी बड़ा एक्शन प्लान; सोनपुर मंडल में महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग का सघन निरीक्षण!
52 minutes ago
फिलीपींस में बिहार के लाल का जलवा; कुमार हर्षित ने WTT यूथ कंटेंडर में जीता गोल्ड, दुनिया के मंच पर बढ़ाया राज्य का मान!
59 minutes ago

Bihar News : लखीसराय में रसोइयों का शक्ति प्रदर्शन… बनी नई कमिटी!

लखीसराय: बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ भवन में बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ, लखीसराय इकाई का स्थापना सम्मेलन उत्साह और...

लखीसराय: बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ भवन में बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ, लखीसराय इकाई का स्थापना सम्मेलन उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में जिलेभर से सैकड़ों रसोइयों ने भाग लिया और अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता ऊषा देवी, नूतन देवी और शिव नंदन पण्डित के अध्यक्ष मंडल ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन भी उनके द्वारा ही किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षक नेता सत्यार्थी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में सरोज चौबे मौजूद रहीं, जो बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की महासचिव हैं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरोज चौबे ने कहा कि रसोइयों को अपने अधिकारों और मांगों के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी बात रखते हुए अमेरिका-इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों का विरोध जताया।

वहीं उद्घाटनकर्ता सत्यार्थी ने अपने संबोधन में कहा कि रसोइयों को अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज करना होगा और संगठन को मजबूत बनाना समय की जरूरत है।

सम्मेलन में श्रम कानूनों को लेकर भी अहम निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने बताया कि 1 अप्रैल से लागू होने वाले श्रम कोड कानूनों के विरोध में ऐक्टू समेत 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा ‘काला दिवस’ मनाया जाएगा। लखीसराय में भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।

शिव नंदन पण्डित ने संगठन के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि नरेश महतो, उपेन्द्र तांती, ऊषा देवी और नूतन देवी सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

सम्मेलन के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 11 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। इसमें सम्मानित अध्यक्ष के रूप में सत्यार्थी, अध्यक्ष ऊषा देवी, उपाध्यक्ष गायत्री देवी, सचिव शिव नंदन पण्डित और सह सचिव नूतन देवी को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कई अन्य सदस्यों को शामिल किया गया।

कार्यक्रम में विन्देश्वरी मांझी, दीनदयाल यादव, नरेश प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद सिन्हा, विनोद कुमार दास समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्मेलन के अंत में रसोइयों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : राजमिस्त्री के बेटे का कमाल, निरंजन बने बिहार टॉप-7, डीएम ने किया सम्मानित!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top