23
BREAKING NEWS
पटना में इंजीनियर के घर SVU की रेड, पत्नी ने पीछे से फेंका नोटों से भरा बैग; 32 लाख कैश और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले!लखीसराय में 6 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों का रूट बदला, धनतेरस-दीपावली पर बाजार में चारपहिया वाहनों की नो एंट्री!संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती का जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता!दीपों से जगमगाया न्यू कॉलोनी पोखर, भव्य गंगा आरती में गूंजे वैदिक मंत्र; छठ गीतों पर झूमे श्रद्धालु!अब थायराइड जांच के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं; शेखपुरा सदर अस्पताल में 87 तरह की जांच सुविधाएं उपलब्ध!घर में नल है, लेकिन पीने लायक पानी नहीं; बंगाली पर में दूषित जलापूर्ति से लोगों की जेब पर भी बढ़ा बोझ, लोग परेशान!नशे के खिलाफ घाटकुसुम्बा में महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन, 100 से अधिक जीविका दीदियों ने उठाई नशामुक्त बिहार की शपथ!नेशनल में पदक जीतने का लक्ष्य, बरबीघा में बेटियां बहा रहीं पसीना; 20 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह हटाए गए; शैलेंद्र सिंह को मिली जिले की कमान!अमेरिका में ट्रम्प को बड़ा सियासी झटका, संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स का कब्जा; महंगाई और ईरान युद्ध ने बढ़ाई मुश्किलें!जहानाबाद में दवा खरीद के नाम पर 5.54 करोड़ का भुगतान, GeM और NOC प्रक्रिया की अनदेखी का आरोप; जांच के घेरे में सिविल सर्जन कार्यालय!11 लाख लेकर दो लोगों को छोड़ने का आरोप, फुलवारीशरीफ थाने के 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 5 दरोगा समेत सभी पर होगी विभागीय कार्रवाई!बाल विवाह के खिलाफ छात्राओं ने भरी हुंकार, मननपुर स्कूल में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत दिलाई गई शपथ!छठ से पहले लखीसराय में परिवहन विभाग का एक्शन, DTO-MVI के रोको-टोको अभियान में ऑटो और दो टोटो जब्त!पटना में राजस्थान का कबड्डी पर कब्जा, हरियाणा को 50-44 से हराकर बना 52वीं राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप का विजेता!
No menu items available
BREAKING
पटना में इंजीनियर के घर SVU की रेड, पत्नी ने पीछे से फेंका नोटों से भरा बैग; 32 लाख कैश और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले!लखीसराय में 6 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों का रूट बदला, धनतेरस-दीपावली पर बाजार में चारपहिया वाहनों की नो एंट्री!संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती का जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता!दीपों से जगमगाया न्यू कॉलोनी पोखर, भव्य गंगा आरती में गूंजे वैदिक मंत्र; छठ गीतों पर झूमे श्रद्धालु!अब थायराइड जांच के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं; शेखपुरा सदर अस्पताल में 87 तरह की जांच सुविधाएं उपलब्ध!घर में नल है, लेकिन पीने लायक पानी नहीं; बंगाली पर में दूषित जलापूर्ति से लोगों की जेब पर भी बढ़ा बोझ, लोग परेशान!नशे के खिलाफ घाटकुसुम्बा में महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन, 100 से अधिक जीविका दीदियों ने उठाई नशामुक्त बिहार की शपथ!नेशनल में पदक जीतने का लक्ष्य, बरबीघा में बेटियां बहा रहीं पसीना; 20 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह हटाए गए; शैलेंद्र सिंह को मिली जिले की कमान!अमेरिका में ट्रम्प को बड़ा सियासी झटका, संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स का कब्जा; महंगाई और ईरान युद्ध ने बढ़ाई मुश्किलें!जहानाबाद में दवा खरीद के नाम पर 5.54 करोड़ का भुगतान, GeM और NOC प्रक्रिया की अनदेखी का आरोप; जांच के घेरे में सिविल सर्जन कार्यालय!11 लाख लेकर दो लोगों को छोड़ने का आरोप, फुलवारीशरीफ थाने के 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 5 दरोगा समेत सभी पर होगी विभागीय कार्रवाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में इंजीनियर के घर SVU की रेड, पत्नी ने पीछे से फेंका नोटों से भरा बैग; 32 लाख कैश और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले!
3 hours ago
लखीसराय में 6 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों का रूट बदला, धनतेरस-दीपावली पर बाजार में चारपहिया वाहनों की नो एंट्री!
3 hours ago
संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती का जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता!
3 hours ago
दीपों से जगमगाया न्यू कॉलोनी पोखर, भव्य गंगा आरती में गूंजे वैदिक मंत्र; छठ गीतों पर झूमे श्रद्धालु!
3 hours ago
अब थायराइड जांच के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं; शेखपुरा सदर अस्पताल में 87 तरह की जांच सुविधाएं उपलब्ध!
3 hours ago

Bihar News : भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित!

लखीसराय: समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों...

लखीसराय: समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में सेवारत सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निवारण को लेकर जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था।

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले में सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए नियमित रूप से बैठकें आयोजित की जाती हैं। इन बैठकों में सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि, अध्यक्ष एवं सदस्य शामिल होते हैं, जिससे उनकी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं प्रशासनिक समस्याओं का समन्वित समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि लखीसराय जिले में यह तीसरी बैठक है, जिसमें विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान वार मेमोरियल, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नियुक्ति एवं सेटलमेंट से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से भूतपूर्व सैनिकों द्वारा प्रस्तुत भूमि संबंधी मामलों को प्राथमिकता के साथ उठाया गया। कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित अंचलाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि भूतपूर्व सैनिक समाज के अनुशासित, जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक होते हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता एवं टीम भावना जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरती जाए।

उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा के बाद भी उनका अनुभव, अनुशासन एवं मार्गदर्शन समाज और जिले के समग्र विकास में अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है।

बैठक में उपाध्यक्ष डॉ. मेजर चंद्र मोहन प्रसाद, सदस्य सचिव कर्नल मनोज कुमार, भूतपूर्व नायक पंकज कुमार, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं भूतपूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर POSH एक्ट पर कार्यशाला, डीएम ने दिए सख्त निर्देश!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top