29
BREAKING NEWS
पटना में इंजीनियर के घर SVU की रेड, पत्नी ने पीछे से फेंका नोटों से भरा बैग; 32 लाख कैश और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले!लखीसराय में 6 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों का रूट बदला, धनतेरस-दीपावली पर बाजार में चारपहिया वाहनों की नो एंट्री!संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती का जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता!दीपों से जगमगाया न्यू कॉलोनी पोखर, भव्य गंगा आरती में गूंजे वैदिक मंत्र; छठ गीतों पर झूमे श्रद्धालु!अब थायराइड जांच के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं; शेखपुरा सदर अस्पताल में 87 तरह की जांच सुविधाएं उपलब्ध!घर में नल है, लेकिन पीने लायक पानी नहीं; बंगाली पर में दूषित जलापूर्ति से लोगों की जेब पर भी बढ़ा बोझ, लोग परेशान!नशे के खिलाफ घाटकुसुम्बा में महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन, 100 से अधिक जीविका दीदियों ने उठाई नशामुक्त बिहार की शपथ!नेशनल में पदक जीतने का लक्ष्य, बरबीघा में बेटियां बहा रहीं पसीना; 20 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह हटाए गए; शैलेंद्र सिंह को मिली जिले की कमान!अमेरिका में ट्रम्प को बड़ा सियासी झटका, संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स का कब्जा; महंगाई और ईरान युद्ध ने बढ़ाई मुश्किलें!जहानाबाद में दवा खरीद के नाम पर 5.54 करोड़ का भुगतान, GeM और NOC प्रक्रिया की अनदेखी का आरोप; जांच के घेरे में सिविल सर्जन कार्यालय!11 लाख लेकर दो लोगों को छोड़ने का आरोप, फुलवारीशरीफ थाने के 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 5 दरोगा समेत सभी पर होगी विभागीय कार्रवाई!बाल विवाह के खिलाफ छात्राओं ने भरी हुंकार, मननपुर स्कूल में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत दिलाई गई शपथ!छठ से पहले लखीसराय में परिवहन विभाग का एक्शन, DTO-MVI के रोको-टोको अभियान में ऑटो और दो टोटो जब्त!पटना में राजस्थान का कबड्डी पर कब्जा, हरियाणा को 50-44 से हराकर बना 52वीं राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप का विजेता!
No menu items available
BREAKING
पटना में इंजीनियर के घर SVU की रेड, पत्नी ने पीछे से फेंका नोटों से भरा बैग; 32 लाख कैश और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले!लखीसराय में 6 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों का रूट बदला, धनतेरस-दीपावली पर बाजार में चारपहिया वाहनों की नो एंट्री!संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती का जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता!दीपों से जगमगाया न्यू कॉलोनी पोखर, भव्य गंगा आरती में गूंजे वैदिक मंत्र; छठ गीतों पर झूमे श्रद्धालु!अब थायराइड जांच के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं; शेखपुरा सदर अस्पताल में 87 तरह की जांच सुविधाएं उपलब्ध!घर में नल है, लेकिन पीने लायक पानी नहीं; बंगाली पर में दूषित जलापूर्ति से लोगों की जेब पर भी बढ़ा बोझ, लोग परेशान!नशे के खिलाफ घाटकुसुम्बा में महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन, 100 से अधिक जीविका दीदियों ने उठाई नशामुक्त बिहार की शपथ!नेशनल में पदक जीतने का लक्ष्य, बरबीघा में बेटियां बहा रहीं पसीना; 20 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, खगड़िया SP भानु प्रताप सिंह हटाए गए; शैलेंद्र सिंह को मिली जिले की कमान!अमेरिका में ट्रम्प को बड़ा सियासी झटका, संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स का कब्जा; महंगाई और ईरान युद्ध ने बढ़ाई मुश्किलें!जहानाबाद में दवा खरीद के नाम पर 5.54 करोड़ का भुगतान, GeM और NOC प्रक्रिया की अनदेखी का आरोप; जांच के घेरे में सिविल सर्जन कार्यालय!11 लाख लेकर दो लोगों को छोड़ने का आरोप, फुलवारीशरीफ थाने के 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड; 5 दरोगा समेत सभी पर होगी विभागीय कार्रवाई!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में इंजीनियर के घर SVU की रेड, पत्नी ने पीछे से फेंका नोटों से भरा बैग; 32 लाख कैश और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले!
60 minutes ago
लखीसराय में 6 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों का रूट बदला, धनतेरस-दीपावली पर बाजार में चारपहिया वाहनों की नो एंट्री!
1 hour ago
संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली भाजपा जिलाध्यक्ष रेशमा भारती का जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता!
1 hour ago
दीपों से जगमगाया न्यू कॉलोनी पोखर, भव्य गंगा आरती में गूंजे वैदिक मंत्र; छठ गीतों पर झूमे श्रद्धालु!
2 hours ago
अब थायराइड जांच के लिए निजी लैब के चक्कर नहीं; शेखपुरा सदर अस्पताल में 87 तरह की जांच सुविधाएं उपलब्ध!
2 hours ago

Bihar News : सूर्यगढ़ा में बच्चों की देशभक्ति ने बांधा समां, शिवतांडव और राष्ट्रगीतों से गूंजा मंच!

लखीसराय: सूर्यगढ़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की सूर्यगढ़ा इकाई द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम...

लखीसराय: सूर्यगढ़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की सूर्यगढ़ा इकाई द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति, कला और संस्कार का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में लाल इंटरनेशनल स्कूल, लखीसराय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य-गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

Bihar News : किसानों के लिए बड़ी खबर! अगर ये रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो सरकारी योजनाओं से कट सकता है नाम…

कार्यक्रम का उद्घाटन लखीसराय के जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के अधिकारी मृणाल रंजन, वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ ओमप्रकाश तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार आर्य व सचिव रंजन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीत कुमार अंबष्ट ने की।

Bihar News : चेन्नई में एक ही परिवार की 3 हत्याएं, शेखपुरा में फूटा आक्रोश, शव लाने और मुआवजे की मांग पर सड़क जाम!

कार्यक्रम की शुरुआत संत मैरी इंग्लिश स्कूल सूर्यगढ़ा की छात्रा एंगल कुमारी के स्वागत नृत्य से हुई। इसके बाद लाल इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्य मनीषा कुमारी एवं डायरेक्टर मुकेश कुमार के निर्देशन में छात्रा वैष्णवी कुमारी, सलोनी कुमारी, आर्याशी कुमारी, अनुप्रिया कुमारी एवं समूह द्वारा प्रस्तुत भारत माता पर आधारित देशभक्ति नृत्य ने पूरे माहौल को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। इस प्रस्तुति में वैष्णवी कुमारी भारत माता की भूमिका में नजर आईं, जबकि जल, थल और वायु सेना की वेशभूषा में सजे छात्र चारों ओर से भारत माता की रक्षा करते दिखाई दिए। तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।

Bihar News : सड़क सुरक्षा माह का डीएम ने गुब्बारा उड़ाकर किया समापन, छात्रों के साथ निकली जागरूकता रैली!

कार्यक्रम में प्रज्ञा विद्या विहार पब्लिक स्कूल के छात्र अरनब कुमार द्वारा प्रस्तुत योग आधारित शिवतांडव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। देर शाम तक फिल्मी गीतों और लोक धुनों पर आधारित रिकॉर्डिंग डांस की रंगारंग प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी रहा।

Bihar News : नीतीश कुमार ने राज्यपाल के कंधे पर हाथ रखा, महात्मा गांधी पुण्यतिथि समारोह में दिखी अनोखी झलक!

इस सांस्कृतिक संगम में सूर्यगढ़ा व आसपास के कई निजी विद्यालयों—संत मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल, संत जोसेफ पब्लिक स्कूल, दी एलिट एकेडमी कजरा, श्रीकृष्ण विद्या मंदिर, गुरुकुल शामहो, रामकृष्ण पब्लिक स्कूल, न्यू ओपन माइंड एकेडमी सहित अनेक विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

Bihar News : विजय सिन्हा के जनता दरबार में कांग्रेस नेत्री प्रतिमा दास ने जताई जमीन कब्जा की शिकायत!

इस सांस्कृतिक संगम में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष अनय कुमार,पिंटू गुप्ता,दिलीप कुमार सहित सभी प्राइवेट स्कूल के बच्चे,शिक्षक एवं सूर्यगढ़ा प्रखंड के बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप,बीडीओ परिणीता कुमारी,इंस्पेक्टर भगवान राम एवं अन्य सरकारी अधिकारी शामिल हुए। आयोजन के अंत में मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं सभी विद्यालयों के प्राचार्य व निदेशकों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Bihar News : सरकारी डॉक्टरों की निजी प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, नीतीश सरकार ने बनाई उच्चस्तरीय कमेटी!

यह सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि बच्चों में देशभक्ति, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना को भी सशक्त करने का सफल प्रयास साबित हुआ।

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top