18
BREAKING NEWS
पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!रनवे पर ‘पंछियों का पहरा’, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान; केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्रियों वाली फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट!5 रुपए के पुराने नोट के बदले 35 लाख का झांसा, 13 साल के बच्चे से 10 हजार की ठगी; वीडियो भेजकर जीता भरोसा!मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग का दावा; 15 से ज्यादा केस में था आरोपी!पत्नी को दूसरे पुरुष संग ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखा, पति ने मांगा तलाक; पटना HC ने कहा- इससे अवैध संबंध साबित नहीं!MLC चुनाव पर महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, RJD के फैसले से सहयोगी नाराज; कांग्रेस ने उठाए सवाल!वैशाली में चेन झपटमारी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, सिर मुंडाकर घुमाया; पुलिस को किया सुपुर्द!
No menu items available
BREAKING
पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!रनवे पर ‘पंछियों का पहरा’, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान; केंद्रीय मंत्री ललन सिंह समेत 167 यात्रियों वाली फ्लाइट वाराणसी डायवर्ट!5 रुपए के पुराने नोट के बदले 35 लाख का झांसा, 13 साल के बच्चे से 10 हजार की ठगी; वीडियो भेजकर जीता भरोसा!मधेपुरा में कुख्यात विक्की मेहता की गोली मारकर हत्या, 20 राउंड फायरिंग का दावा; 15 से ज्यादा केस में था आरोपी!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!
1 hour ago
घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!
1 hour ago
सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!
1 hour ago
बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!
2 hours ago
बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!
2 hours ago

Bihar News : RJD में पारिवारिक संग्राम! रोहिणी का तेजस्वी पर बड़ा हमला – कहा, कार्यकर्ताओं की मेहनत मिटा दी!

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर पार्टी नेतृत्व और बिना नाम लिए...

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर पार्टी नेतृत्व और बिना नाम लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लगातार पोस्ट करते हुए कहा कि पार्टी के सच्चे कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत को कुछ जिम्मेदार लोगों और बाहरी सलाहकारों ने बर्बाद कर दिया है। रोहिणी ने आरोप लगाया कि जिन लोगों को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई, उन्होंने जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की, जिसका खामियाजा पार्टी को चुनावों में भुगतना पड़ा।

National News : बिहार कांग्रेस में बड़ा फेरबदल तय! अल्लावरु–राजेश राम की हो सकती है छुट्टी, जिलाध्यक्षों से लेकर प्रदेश नेतृत्व तक बदलेगा संगठन!

रोहिणी आचार्य ने कहा कि लोकसभा और हालिया विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ तौर पर बताते हैं कि किसने पार्टी और लालू यादव के लिए ईमानदारी से काम किया और किसने नहीं। उन्होंने सवाल उठाया कि समीक्षा के नाम पर दिखावा तो किया गया, लेकिन जिम्मेदार लोगों पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उनका कहना है कि अगर नैतिक साहस है तो नेतृत्व को खुले मंच पर आकर सवालों का सामना करना चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सच से कौन मुंह चुरा रहा है।

Bihar News : कुंदन कृष्णन को गैलेंट्री मेडल, 22 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति और विशिष्ट सेवा पदक!

तेजस्वी यादव के राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद भी रोहिणी ने तंज कसा। उन्होंने सोशल मीडिया पर व्यंग्यात्मक अंदाज में पोस्ट कर इस फैसले पर सवाल उठाए। इससे पहले भी पार्टी की कार्यकारिणी बैठक के दौरान उन्होंने कहा था कि जो व्यक्ति सच में लालू यादव की विचारधारा को आगे बढ़ाना चाहता है, उसे पार्टी की मौजूदा स्थिति पर जिम्मेदार लोगों से सवाल पूछने चाहिए।

Bihar News : तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी में नई जिम्मेदारी!

रोहिणी आचार्य ने अपनी पोस्ट में यह भी कहा कि आज पार्टी की असली कमान उन लोगों के हाथों में चली गई है, जो लालूवाद को कमजोर करने की मंशा से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने नेतृत्व पर आरोप लगाया कि सवाल पूछने वालों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और जवाब देने के बजाय भ्रम फैलाया जाता है।

National News : धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, रोहित शर्मा को पद्मश्री: शिबू सोरेन और अलका याग्निक को पद्म भूषण, 131 हस्तियों को पद्म सम्मान!

बताया जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद राबड़ी आवास में हुई एक बैठक के दौरान परिवार के भीतर भी तीखी बहस हुई थी। इसके बाद रोहिणी ने सार्वजनिक रूप से राजनीति से दूरी बनाने और परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा की थी। दिल्ली पहुंचने के बाद भी उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की और तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं पर दबाव बनाने के आरोप लगाए।

Bihar News : क्या RJD की कमान घुसपैठियों के हाथ में? रोहिणी यादव का बड़ा आरोप!

रोहिणी आचार्य के राबड़ी आवास छोड़ने के बाद उनकी तीन बहनें भी अपने परिवार के साथ दिल्ली रवाना हो गईं। फिलहाल राबड़ी आवास में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ही रह गए हैं। रोहिणी के लगातार बयानों से राजद के भीतर पारिवारिक और राजनीतिक तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top