12
BREAKING NEWS
संविधान दिवस पर स्कूल में गूंजा 'मैं भारत का संविधान खड़ा हूं...', पीहू की कविता ने बांधा समां; 30 बच्चों को साइकिल और 6 छात्राओं को मिली सिलाई मशीन!लखीसराय की विरासत को पहचानेंगे नई पीढ़ी के सितारे! विश्व विरासत सप्ताह का समापन, 23 प्रतिभाओं को DM ने किया सम्मानित!टेंट-पंडाल वाला ‘सट्टा’ अब नेताओं पर भी लागू; RJD सांसद का बयान वायरल!जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!साइक्लिंग में पटना प्रमंडल का जलवा, 31 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन; तिरहुत को मिला दूसरा स्थान!अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!
No menu items available
BREAKING
संविधान दिवस पर स्कूल में गूंजा ‘मैं भारत का संविधान खड़ा हूं…’, पीहू की कविता ने बांधा समां; 30 बच्चों को साइकिल और 6 छात्राओं को मिली सिलाई मशीन!लखीसराय की विरासत को पहचानेंगे नई पीढ़ी के सितारे! विश्व विरासत सप्ताह का समापन, 23 प्रतिभाओं को DM ने किया सम्मानित!टेंट-पंडाल वाला ‘सट्टा’ अब नेताओं पर भी लागू; RJD सांसद का बयान वायरल!जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!साइक्लिंग में पटना प्रमंडल का जलवा, 31 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन; तिरहुत को मिला दूसरा स्थान!अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

संविधान दिवस पर स्कूल में गूंजा ‘मैं भारत का संविधान खड़ा हूं…’, पीहू की कविता ने बांधा समां; 30 बच्चों को साइकिल और 6 छात्राओं को मिली सिलाई मशीन!
1 second ago
लखीसराय की विरासत को पहचानेंगे नई पीढ़ी के सितारे! विश्व विरासत सप्ताह का समापन, 23 प्रतिभाओं को DM ने किया सम्मानित!
19 minutes ago
टेंट-पंडाल वाला ‘सट्टा’ अब नेताओं पर भी लागू; RJD सांसद का बयान वायरल!
33 minutes ago
जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!
16 hours ago
कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!
16 hours ago

लखीसराय की विरासत को पहचानेंगे नई पीढ़ी के सितारे! विश्व विरासत सप्ताह का समापन, 23 प्रतिभाओं को DM ने किया सम्मानित!

लखीसराय: इतिहास सिर्फ पुरानी इमारतों और किताबों में दर्ज किस्सों का नाम नहीं, बल्कि किसी जिले की पहचान और गौरव...

लखीसराय: इतिहास सिर्फ पुरानी इमारतों और किताबों में दर्ज किस्सों का नाम नहीं, बल्कि किसी जिले की पहचान और गौरव भी होता है। इसी विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से लखीसराय संग्रहालय ऑडिटोरियम में आयोजित सात दिवसीय विश्व विरासत सप्ताह का बुधवार देर शाम भव्य समारोह के साथ समापन हुआ। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल रहे 23 प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने प्रशस्ति पत्र और कलम देकर सम्मानित किया।

समापन समारोह की शुरुआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद डीएम शैलेन्द्र कुमार, अपर समाहर्ता नीरज कुमार, अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला योजना पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी आशुतोष कुमार और जिला कल्याण पदाधिकारी अश्विनी चौबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

अशोकधाम स्थित शुभकरण त्रिवेणी कनोडिया वेद विद्यापीठ के बटुकों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया, जबकि लाल इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया।

सात संरक्षित धरोहरें, लखीसराय की ऐतिहासिक पहचान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि लखीसराय की धरती ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों से समृद्ध है। जिले में सात राजकीय संरक्षित विरासत स्थल मौजूद हैं, जो यहां की ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक गौरव के प्रतीक हैं। इन धरोहरों का संरक्षण और संवर्धन केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने विरासत सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाई गई प्रतिभा और उत्साह की सराहना की। डीएम ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूक बनाते हैं तथा उनके मन में संरक्षण की भावना विकसित करते हैं।

प्रस्तुति के जरिए विद्यार्थियों को बताई गई विरासत की अहमियत

कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार ने की। उन्होंने पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को जिले की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत, उसके महत्व और संरक्षण के तरीकों की जानकारी दी।

समारोह में डीएम और अपर समाहर्ता ने प्रतियोगिताओं के कुल 23 सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और कलम देकर सम्मानित किया। विरासत सप्ताह के सफल आयोजन और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सहायक संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार तथा कार्यक्रम समन्वयक शिक्षक पीयूष कुमार झा को भी सम्मानित किया गया।

राष्ट्रगीत से शुरुआत, बिहार राज्य गीत के साथ समापन

कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक सुशांत कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संग्रहालय के तकनीकी सहायक राजेश कुमार ने प्रस्तुत किया। समारोह का समापन बिहार राज्य गीत के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्रभारी कला एवं संस्कृति पदाधिकारी नीरज कुमार, केएसएस कॉलेज लखीसराय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार, प्रधानाध्यापक जयप्रकाश कुमार, ललन कुमार, सुधा कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक और प्रतियोगिता के प्रतिभागी मौजूद रहे।

सात दिनों तक चले इस आयोजन ने विद्यार्थियों को यह संदेश दिया कि अपनी विरासत को जानना ही उसके संरक्षण की पहली सीढ़ी है।

ये खबर भी पढ़े: टेंट-पंडाल वाला ‘सट्टा’ अब नेताओं पर भी लागू; RJD सांसद का बयान वायरल!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top