शेखपुरा: जिला भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष रेशमा भारती के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयासों को लेकर रेशमा भारती को शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
इस अवसर पर शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि वे इसी तरह ऊर्जा, समर्पण और सेवा भाव के साथ संगठन एवं समाज के हित में अपना योगदान देती रहेंगी।
शुभकामना संदेश में रेशमा भारती को शेखपुरा जिला भाजपा का यशस्वी नेतृत्व बताते हुए कहा गया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई पहचान और ऊंचाइयों तक ले जाने की कामना है। संदेश में ‘सेवा परमो धर्मः’ के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए निरंतर जनसेवा के मार्ग पर चलते रहने की मंगलकामना भी की गई।
जन्मदिन के मौके पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका जीवन खुशियों, सफलता और जनसेवा के नए अवसरों से भरा रहे।
ये खबर भी पढ़े: दीपों से जगमगाया न्यू कॉलोनी पोखर, भव्य गंगा आरती में गूंजे वैदिक मंत्र; छठ गीतों पर झूमे श्रद्धालु!