13
BREAKING NEWS
किताबों से निकले NCC कैडेट्स, नारों और नाटक से सड़कों पर पढ़ाया एकता का पाठ!शेखपुरा के 247 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ!पटना में सजेगा कबड्डी का महाकुंभ; 29 राज्यों की टीमें दिखाएंगी दम, प्रो कबड्डी के स्काउट तलाशेंगे नए सितारे!दीपावली से पहले बेतिया में मिठाई कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानों और कारखानों में छापेमारी; दो को नोटिस!जहानाबाद में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क किनारे बनी झोपड़ियां मिनटों में ध्वस्त!शेखपुरा में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग को स्कॉर्पियो में बैठाकर दरिंदगी, 12 घंटे में लखीसराय से आरोपी गिरफ्तार!आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!पानी में मिली नवजात की सिसकियां सुन दौड़ीं महिलाएं, ममता ने बचाई मासूम की जिंदगी; गोद लेने को भी तैयार हुईं पिंकी देवी!लखीसराय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का समापन, बच्चों को बताया गया अपने अधिकारों की ताकत और सुरक्षा का तरीका!3 साल तक पेट में छिपा रहा 'पत्थर का बच्चा'; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!यमन में फिर मिसाइलों की गूंज; राष्ट्रपति भवन पर दागीं 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी ने ड्रोन मार गिराया!दिल्ली की सियासी हलचल में शेखपुरा की भी दस्तक; राहुल कुमार की अगुवाई में सैकड़ों लोग ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए रवाना!करवाचौथ पर पति ने पत्नी पर कैंची से 150 से ज्यादा वार, 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद बची जान!पत्नी की किच-किच से परेशान पति ने उठाया खौफनाक कदम; करवाचौथ की रात विवाद के बाद मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया!
No menu items available
BREAKING
किताबों से निकले NCC कैडेट्स, नारों और नाटक से सड़कों पर पढ़ाया एकता का पाठ!शेखपुरा के 247 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ!पटना में सजेगा कबड्डी का महाकुंभ; 29 राज्यों की टीमें दिखाएंगी दम, प्रो कबड्डी के स्काउट तलाशेंगे नए सितारे!दीपावली से पहले बेतिया में मिठाई कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानों और कारखानों में छापेमारी; दो को नोटिस!जहानाबाद में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क किनारे बनी झोपड़ियां मिनटों में ध्वस्त!शेखपुरा में कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग को स्कॉर्पियो में बैठाकर दरिंदगी, 12 घंटे में लखीसराय से आरोपी गिरफ्तार!आरा में सड़क पर चलना है तो दिखाइए स्टंट का दम; बाबू बाजार में कीचड़ का कब्जा, नेताओं के पोस्टर पर जनता ने लिखे तीखे तंज!पानी में मिली नवजात की सिसकियां सुन दौड़ीं महिलाएं, ममता ने बचाई मासूम की जिंदगी; गोद लेने को भी तैयार हुईं पिंकी देवी!लखीसराय में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ का समापन, बच्चों को बताया गया अपने अधिकारों की ताकत और सुरक्षा का तरीका!3 साल तक पेट में छिपा रहा ‘पत्थर का बच्चा’; CT स्कैन में दिखा कंकाल, ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने निकाला!एक तूफान से अभी राहत नहीं, दूसरे चक्रवात की दस्तक; कहीं ओले तो कहीं बर्फबारी, ओडिशा में 3 की मौत!यमन में फिर मिसाइलों की गूंज; राष्ट्रपति भवन पर दागीं 2 बैलिस्टिक मिसाइलें, सऊदी ने ड्रोन मार गिराया!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

किताबों से निकले NCC कैडेट्स, नारों और नाटक से सड़कों पर पढ़ाया एकता का पाठ!
3 hours ago
शेखपुरा के 247 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ!
3 hours ago
पटना में सजेगा कबड्डी का महाकुंभ; 29 राज्यों की टीमें दिखाएंगी दम, प्रो कबड्डी के स्काउट तलाशेंगे नए सितारे!
3 hours ago
दीपावली से पहले बेतिया में मिठाई कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानों और कारखानों में छापेमारी; दो को नोटिस!
3 hours ago
जहानाबाद में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़क किनारे बनी झोपड़ियां मिनटों में ध्वस्त!
3 hours ago

पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर नेपाल ले जाकर बेचने की थी साजिश; नाबालिग छात्रा के साथ बॉर्डर पर धराया गुरुजी!

मोतिहारी: गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला पूर्वी चंपारण से सामने आया है। यहां एक मॉडल स्कूल...

मोतिहारी: गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला पूर्वी चंपारण से सामने आया है। यहां एक मॉडल स्कूल के गणित शिक्षक पर अपने ही विद्यालय की नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर प्रेम जाल में फंसाकर नेपाल ले जाने का गंभीर आरोप लगा है। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा को नेपाल ले जाकर बेचने की योजना थी। हालांकि, इससे पहले कि नाबालिग को किसी अनहोनी का सामना करना पड़ता, इंडो-नेपाल बॉर्डर के महुअवा चेक पोस्ट पर तैनात SSB के जवानों ने शिक्षक को छात्रा के साथ पकड़ लिया और उसे सुरक्षित बचा लिया।

मामले में गिरफ्तार शिक्षक की पहचान कासिम आलम के रूप में हुई है, जो दरपा थाना क्षेत्र के पीपरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। वह मूल रूप से केसरिया थाना क्षेत्र के कढ़ान हाई स्कूल में गणित शिक्षक के पद पर तैनात था। जून 2026 में उसे मॉडल स्कूल प्लस-टू लखौरा में गणित शिक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। आरोप है कि इसी विद्यालय की नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को उसने अपने प्रभाव में लिया और उसे लेकर नेपाल जाने की कोशिश की।

बॉर्डर पर SSB की सतर्कता से बची छात्रा

बताया जा रहा है कि शिक्षक छात्रा को लेकर नेपाल की ओर जा रहा था। इसी दौरान महुअवा चेक पोस्ट पर तैनात SSB जवानों की नजर दोनों पर पड़ी। संदेह होने पर जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की और फिर मामले की गंभीरता को देखते हुए महुअवा थाना पुलिस को सूचना दी। SSB ने लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई और शिक्षक तथा छात्रा को पुलिस के हवाले कर दिया।

शिक्षक जेल भेजा गया, छात्रा चाइल्ड लाइन सेंटर में

पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार शिक्षक को जेल भेज दिया है। वहीं, नाबालिग छात्रा का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया और मेडिकल जांच के बाद उसे मोतिहारी स्थित चाइल्ड लाइन सेंटर को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। छात्रा को नेपाल ले जाने के पीछे की वास्तविक मंशा और उसे बेचने की कथित साजिश के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी ने शिक्षक कासिम आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस घटना ने स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा और शिक्षक-छात्र संबंधों की मर्यादा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस शिक्षक पर बच्चों को शिक्षा और संस्कार देने की जिम्मेदारी थी, उसी पर अपनी ही छात्रा को बहला-फुसलाकर सीमा पार ले जाने का आरोप लगा है।

ये खबर भी पढ़े: लखीसराय में बिजली व्यवस्था सुधारने को डीएम का बड़ा निर्देश, छठ घाटों के खुले तारों पर लगेगा कवर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top