8
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भावुक माहौल के बीच यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को दी गई विदाई, भागलपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी!खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने उमड़ी हजारों की भीड़, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी; कुर्सियां टूटीं, लाठीचार्ज की भी चर्चा!जयपुर के ‘पत्रकार चौक’ की थीम पर सजेगा अनंत सिंह की बेटी का जयमाला मंच, 10 बीघा में तैयार हो रहा भव्य पंडाल!गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!छठ महापर्व के समापन पर जमालपुर बीघा में भव्य विसर्जन, नम आंखों से भगवान भास्कर को दी गई विदाई!पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!बिहार की महिला तीरंदाजों का दमदार प्रदर्शन, महाराष्ट्र और पंजाब को हराया; अब कांस्य पदक पर नजर!शेखपुरा में छठ की आस्था का महाकुंभ; प्रमुख घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन!छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए डॉ. विनोद विद्यार्थी, मालती पोखर से गंगटी घाट तक बांटी साड़ी, सूप, नारियल और पूजन सामग्री!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भावुक माहौल के बीच यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को दी गई विदाई, भागलपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी!खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने उमड़ी हजारों की भीड़, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी; कुर्सियां टूटीं, लाठीचार्ज की भी चर्चा!जयपुर के ‘पत्रकार चौक’ की थीम पर सजेगा अनंत सिंह की बेटी का जयमाला मंच, 10 बीघा में तैयार हो रहा भव्य पंडाल!गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!मुकेश सहनी के बयान पर सियासी बवाल; भाजपा नेता को ‘छह इंच छोटा’ करने की धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल; विनय पासवान ने किया पलटवार!मंच से डीएम-एसपी को गाली देने का आरोप, नर्तकी के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो भी वायरल; मुखिया रमेश कुमार पर पुलिस की कार्रवाई!छठ महापर्व के समापन पर जमालपुर बीघा में भव्य विसर्जन, नम आंखों से भगवान भास्कर को दी गई विदाई!पैतृक गांव नरसिंहपुर में छठी मैया की भक्ति में लीन दिखे पूर्व नगर सभापति रौशन कुमार, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मांगा आशीर्वाद!मतासी गांव में छठ की भव्य छटा, दुल्हन की तरह सजा घाट; CCTV, गोताखोर और वॉलंटियरों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ महापर्व!छठ की भक्ति में डूबा भाजपा जिलाध्यक्ष का परिवार, बरूई में मनोज तूफानी ने दिया सूर्यदेव को अर्घ्य!बड़हिया की बेटी आंचल कुमारी का राष्ट्रीय कबड्डी कैंप में चयन, 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का करेंगी प्रतिनिधित्व!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भावुक माहौल के बीच यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा को दी गई विदाई, भागलपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी!
31 minutes ago
खेसारी लाल यादव की एक झलक पाने उमड़ी हजारों की भीड़, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी; कुर्सियां टूटीं, लाठीचार्ज की भी चर्चा!
36 minutes ago
जयपुर के ‘पत्रकार चौक’ की थीम पर सजेगा अनंत सिंह की बेटी का जयमाला मंच, 10 बीघा में तैयार हो रहा भव्य पंडाल!
47 minutes ago
गांव की बेटियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, रोजगार से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं; विजन इंडिया के सेंटर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी!
59 minutes ago
पति के दरवाजे पर हुआ विवाहिता का अंतिम संस्कार, मायके वालों ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप!
1 hour ago

लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!

लखीसराय: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित चयन ट्रायल में कबड्डी के खिलाड़ियों ने अपनी...

लखीसराय: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित चयन ट्रायल में कबड्डी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बालक और बालिका वर्ग से कुल 72 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

चयन ट्रायल का आयोजन बीपी इंटर हाई स्कूल, बेगूसराय के खेल मैदान में किया गया। ट्रायल में बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया के बाद तीन आयु वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया।

बालक वर्ग में चयनकर्ता के रूप में राज कुमार साहनी और मुहम्मद इसराफिल शामिल रहे। वहीं बालिका वर्ग में श्वेता कुमारी, मेनका कुमारी और रीति कुमारी ने चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी संभाली।

बालक वर्ग में 36 खिलाड़ियों का चयन

चयन ट्रायल के दौरान बालक वर्ग में कुल 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इनमें अंडर-14 वर्ग से 12, अंडर-17 वर्ग से 12 और अंडर-19 वर्ग से 12 खिलाड़ी शामिल हैं।

इसी तरह बालिका वर्ग से भी 36 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस तरह दोनों वर्गों को मिलाकर राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कुल 72 खिलाड़ी चुने गए।

इन खिलाड़ियों को ही मिलेगा मौका

प्रतियोगिता में एकलव्य आवासीय कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र और खेलो इंडिया स्मॉल कबड्डी ट्रेनिंग सेंटर के चयनित प्रतिभागी ही हिस्सा ले सकेंगे। चयन ट्रायल के लिए टीम का गठन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर से किया गया था।

चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की खेल क्षमता, प्रदर्शन और संबंधित आयु वर्ग के मानकों के आधार पर चयन किया गया।

12 से 14 अक्टूबर तक जमुई में बालिका कबड्डी

चयनित बालिका खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक जमुई जिले के सोनपे गांव स्थित खेल मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

बालिका कबड्डी चैंपियनशिप के सफल आयोजन और खिलाड़ियों की तैयारी से लेकर अन्य व्यवस्थाओं की संपूर्ण जवाबदेही शारीरिक शिक्षक सचिन कुमार और रविकांत कुमार को दी गई है।

बालक वर्ग की प्रतियोगिता भोजपुर में

वहीं चयनित बालक खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता भोजपुर जिले के आरा में आयोजित की जाएगी। इसके लिए चयनित खिलाड़ियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता में शामिल कराया जाएगा।

चयन ट्रायल के बाद खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों में उत्साह का माहौल है। 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब जिला स्तर की तैयारी से आगे बढ़कर राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने की तैयारी में जुटेंगे।

ये खबर भी पढ़े: राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top