37
BREAKING NEWS
Bihar: मंडल कारा पहुंचा विधिक सेवा प्राधिकार का दल, बंदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा!Bihar: नौकरी लगी तो बदले रिश्ते? रोहतास में पत्नी के घर छोड़ने पर पति ने दर्ज कराई FIR!Bihar: सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने खोली व्यवस्था की पोल, घंटों ठप रहा शेखपुरा-नीमी पथ!Bihar: बाजार की राखी नहीं, बच्चों के हाथों का प्यार, लाल इंटरनेशनल स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन!Bihar: मधेपुरा में लापता पति को खोजने के नाम पर महिला से 5 हजार की ठगी, एफआईआर दर्ज!Bihar: गोपालगंज में महंगाई के खिलाफ भोरे में माले का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका!Jharkhand: पलामू में पुल के अभाव में अस्पताल नहीं पहुंचा मरीज, उफनाए नाले ने रोका रास्ता!Bihar: राजद में बड़ा संगठनात्मक बदलाव; 43 में से 20 जिला अध्यक्षों की छुट्टी संभव, तेजस्वी यादव युवाओं पर लगाएंगे दांव!Bihar: बिहार में बनेंगे नए नगर निकाय, 15 सितंबर तक मांगे गए प्रस्ताव!Bihar: समस्तीपुर में 2 लाख की रिश्वत लेते DCLR गिरफ्तार, घर से 13 लाख कैश बरामद!Bihar: नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक बैराज के 36 गेट खुले; CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं!Bihar: 1 लाख जीविका दीदियों के खाते में पहुंचे 20-20 हजार, 4 लाख महिलाओं को पहली किस्त!Bihar: नेपाल में बाढ़ का कहर' 1,433 नेपाली-विदेशी नागरिक संपर्कविहीन, PM बालेन्द्र शाह ने नुवाकोट-बिदुर का किया दौरा!Bihar: राखी पर बिहार सरकार का महिलाओं को तोहफा, 27-28 अगस्त को बसों में मुफ्त सफर; बोलीं- थैंक्यू सरकार!Bihar: लाल इंटरनेशनल स्कूल में सावन महोत्सव की धूम, लोकगीतों और झूले के साथ बच्चों ने मनाया उत्सव!
No menu items available
BREAKING
Bihar: मंडल कारा पहुंचा विधिक सेवा प्राधिकार का दल, बंदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा!Bihar: नौकरी लगी तो बदले रिश्ते? रोहतास में पत्नी के घर छोड़ने पर पति ने दर्ज कराई FIR!Bihar: सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने खोली व्यवस्था की पोल, घंटों ठप रहा शेखपुरा-नीमी पथ!Bihar: बाजार की राखी नहीं, बच्चों के हाथों का प्यार, लाल इंटरनेशनल स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन!Bihar: मधेपुरा में लापता पति को खोजने के नाम पर महिला से 5 हजार की ठगी, एफआईआर दर्ज!Bihar: गोपालगंज में महंगाई के खिलाफ भोरे में माले का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका!Jharkhand: पलामू में पुल के अभाव में अस्पताल नहीं पहुंचा मरीज, उफनाए नाले ने रोका रास्ता!Bihar: राजद में बड़ा संगठनात्मक बदलाव; 43 में से 20 जिला अध्यक्षों की छुट्टी संभव, तेजस्वी यादव युवाओं पर लगाएंगे दांव!Bihar: बिहार में बनेंगे नए नगर निकाय, 15 सितंबर तक मांगे गए प्रस्ताव!Bihar: समस्तीपुर में 2 लाख की रिश्वत लेते DCLR गिरफ्तार, घर से 13 लाख कैश बरामद!Bihar: नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक बैराज के 36 गेट खुले; CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं!Bihar: 1 लाख जीविका दीदियों के खाते में पहुंचे 20-20 हजार, 4 लाख महिलाओं को पहली किस्त!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: मंडल कारा पहुंचा विधिक सेवा प्राधिकार का दल, बंदियों की सुविधाओं और भोजन व्यवस्था का लिया जायजा!
5 minutes ago
Bihar: नौकरी लगी तो बदले रिश्ते? रोहतास में पत्नी के घर छोड़ने पर पति ने दर्ज कराई FIR!
10 minutes ago
Bihar: सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने खोली व्यवस्था की पोल, घंटों ठप रहा शेखपुरा-नीमी पथ!
19 minutes ago
Bihar: बाजार की राखी नहीं, बच्चों के हाथों का प्यार, लाल इंटरनेशनल स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन!
27 minutes ago
Bihar: मधेपुरा में लापता पति को खोजने के नाम पर महिला से 5 हजार की ठगी, एफआईआर दर्ज!
36 minutes ago

Bihar: बाजार की राखी नहीं, बच्चों के हाथों का प्यार, लाल इंटरनेशनल स्कूल में अनोखे अंदाज में मना रक्षाबंधन!

लखीसराय: रक्षाबंधन के मौके पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में इस बार बच्चों ने त्योहार को कुछ अलग और यादगार अंदाज...

लखीसराय: रक्षाबंधन के मौके पर लाल इंटरनेशनल स्कूल में इस बार बच्चों ने त्योहार को कुछ अलग और यादगार अंदाज में मनाया। स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सिर्फ राखी बांधने की रस्म पूरी नहीं की, बल्कि अपने हाथों से राखियां तैयार कर उनमें अपने सहपाठियों के लिए स्नेह और अपनापन भी पिरोया।

कार्यक्रम के दौरान कई बच्चों ने रंग-बिरंगे कागज, धागे और सजावटी सामग्री की मदद से खुद राखियां बनाईं। इसके बाद उन्होंने अपने सहपाठी भाइयों की कलाई पर अपने हाथों से तैयार की गई राखियां बांधीं। राखी बांधते समय बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।

स्कूल की प्रिंसीपल मनीषा कुमारी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है। बच्चों द्वारा खुद राखी तैयार करना इस पर्व को और खास बनाता है।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों को रचनात्मकता के साथ भारतीय त्योहारों की परंपरा से जोड़ने का भी काम किया। अपने हाथों से बनाई राखी को सहपाठी की कलाई पर बांधकर बच्चों ने भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह और विश्वास का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षकों ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया और पर्व के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व को समझाया।

खास बात यह रही कि बाजार से खरीदी गई राखी के बजाय बच्चों के हाथों से तैयार रक्षा सूत्र ने इस आयोजन को एक अलग पहचान दी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: मधेपुरा में लापता पति को खोजने के नाम पर महिला से 5 हजार की ठगी, एफआईआर दर्ज!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top