15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
4 hours ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
4 hours ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
4 hours ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
4 hours ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
4 hours ago

Bihar: बिहार में 23 IAS अधिकारियों का तबादला: 8 महिला अफसरों को मिली अहम जिम्मेदारी, किसी ने YouTube से पढ़कर तो किसी ने नौकरी छोड़कर पास की UPSC!

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की...

पटना। बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की है। 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों के साथ 2024 बैच के प्रशिक्षु IAS अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण फील्ड जिम्मेदारियां दी गई हैं। कई अधिकारियों को DDC, SDO और नगर आयुक्त जैसे पदों पर तैनात किया गया है।

इस फेरबदल में महिला IAS अधिकारियों की भूमिका खास तौर पर चर्चा में है। श्रेया श्री, आकांक्षा आनंद, गरिमा लोहिया, अंजली शर्मा, डॉ. नेहा कुमारी, प्रिया रानी, कशिश बख्शी और चौधरी शिप्रा विजयकुमार को अलग-अलग जिम्मेदारियां मिली हैं।

श्रेया श्री बनीं खगड़िया DDC

2022 बैच की IAS अधिकारी श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद का उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। उन्होंने सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने के बाद IIT कानपुर से उच्च शिक्षा हासिल की और UPSC की तैयारी बिना कोचिंग के की। 2022 की सिविल सेवा परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 71 हासिल की।

आकांक्षा आनंद को सासाराम की जिम्मेदारी

2023 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर पश्चिम के SDO पद से हटाकर सासाराम जिला परिषद का DDC-सह-CEO बनाया गया है। उन्होंने UPSC की तैयारी घर से की और पढ़ाई में YouTube वीडियो की मदद ली। पहले प्रयास में असफल रहने के बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 205वीं रैंक हासिल की।

गरिमा लोहिया बनीं दरभंगा नगर आयुक्त

बक्सर की रहने वाली 2023 बैच की IAS अधिकारी गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह पटना के बाढ़ में SDO थीं।

गरिमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। उनके पिता का निधन तब हो गया था, जब वह करीब 16 वर्ष की थीं। पिता का सपना था कि बेटी बड़ी अधिकारी बने। कठिन परिस्थितियों के बावजूद गरिमा ने UPSC की तैयारी जारी रखी और 2022 की परीक्षा में देशभर में दूसरी रैंक हासिल की।

अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में जिम्मेदारी

2023 बैच की IAS अधिकारी अंजली शर्मा को पूर्वी चंपारण की SDO जिम्मेदारी से हटाकर समाज कल्याण विभाग में निदेशक पद की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने UPSC में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की थी। इससे पहले वह BPSC परीक्षा पास कर RDO के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

डॉ. नेहा कुमारी बनीं कटिहार DDC

2023 बैच की IAS अधिकारी डॉ. नेहा कुमारी को सासाराम के SDO पद से हटाकर कटिहार जिला परिषद का DDC-सह-CEO बनाया गया है। उन्होंने BHU से पढ़ाई की और PhD पूरी करने के बाद UPSC की तैयारी शुरू की। पहले प्रयास में उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की।

प्रिया रानी की कहानी भी प्रेरणादायक

2024 बैच की IAS अधिकारी प्रिया रानी को सासाराम का SDO बनाया गया है। वह पटना के फुलवारी शरीफ क्षेत्र के कुरकुरी गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता किसान हैं।

प्रिया के मुताबिक, गांव में पढ़ाई करने को लेकर उन्हें कई बार लोगों की बात सुननी पड़ी, लेकिन परिवार ने उनका साथ दिया। उन्होंने BIT मेसरा से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BTech किया। इसके बाद नौकरी करने के बाद UPSC की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी और 2023 की परीक्षा में ऑल इंडिया 69वीं रैंक हासिल की।

कशिश बख्शी को पटना सिटी SDO की कमान

2024 बैच की IAS अधिकारी कशिश बख्शी को पटना सिटी का SDO बनाया गया है। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद यह उनकी पहली महत्वपूर्ण फील्ड पोस्टिंग है। राज्य में 2024 बैच के कई IAS अधिकारियों को पहली बार फील्ड जिम्मेदारी दी गई है।

शिप्रा विजयकुमार को जमुई में जिम्मेदारी

2023 बैच की IAS अधिकारी चौधरी शिप्रा विजयकुमार को आरा सदर के SDO पद से हटाकर जमुई जिला परिषद में DDC-सह-CEO बनाया गया है।

कई जिलों में बदले DDC और नगर आयुक्त

तबादले के तहत अनिरुद्ध पांडेय को पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। तुषार कुमार को मधुबनी का DDC, प्रधुम्न सिंह यादव को खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय का निदेशक और कृष्ण चंद्र गुप्ता को महत्वपूर्ण विभागीय जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं कई अनुमंडलों में भी नए SDO की तैनाती हुई है। इनमें दानापुर, पटना सिटी, सासाराम, बाढ़, बेगूसराय, मढ़ौरा, हवेली खड़गपुर, कटिहार और शेरघाटी शामिल हैं।

सीवान के पूर्व DM और SP वेटिंग में

सीवान में हालिया प्रशासनिक घटनाक्रम के बाद तत्कालीन DM विवेक रंजन मैत्रेय और SP पूरन कुमार झा का भी तबादला किया गया है। दोनों अधिकारी फिलहाल नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा में हैं। सीवान में नए DM और SP की तैनाती की गई है।

कुल मिलाकर, बिहार सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल में युवा अधिकारियों को खास जिम्मेदारियां दी गई हैं। खासकर महिला IAS अधिकारियों की नई तैनाती ने यह संकेत दिया है कि उन्हें जिला और शहरी प्रशासन के महत्वपूर्ण मोर्चों पर नेतृत्व का अवसर दिया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: भोजपुरी बवाल के मंच पर सियासी तकरार; तेजप्रताप ने पवन सिंह को कहा ‘लफुआ’, पावर स्टार ने लालू यादव से लिया आशीर्वाद!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top