10
BREAKING NEWS
बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!बिहार में पहली बार होगा तलवारबाजी विश्व कप; राजगीर में जुटेंगे 28 देशों के खिलाड़ी, जनवरी 2027 में अंतरराष्ट्रीय मुकाबले!नशे के खिलाफ एकाढ़ा के विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, गांव की गलियों में निकाली जागरूकता रैली!दाखिल-खारिज के 20 दिन से पुराने मामले 2-3 दिनों में निपटाएं, लखीसराय डीएम का सख्त निर्देश!
No menu items available
BREAKING
बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!महिषी में श्री उग्रतारा महोत्सव का भव्य आगाज, कम भीड़ पर मंत्री-विधायक ने जताई नाराजगी!बास्केटबॉल में पटना की बेटियों का ट्रिपल धमाका, अंडर-14, 17 और 19 के फाइनल में बनाई जगह!बक्सर के दीपक कुमार का भारतीय जूनियर कबड्डी टीम में चयन, नेपाल में इंटरनेशनल कप में दिखाएंगे दम!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!
5 minutes ago
विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!
11 minutes ago
2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!
27 minutes ago
तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!
47 minutes ago
विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!
7 hours ago

Jharkhand: MMDR पर अब दिल्ली बनाम झारखंड की लड़ाई, JMM के ‘उलगुलान’ से गरमाएगी सियासत!

रांची: झारखंड के लिए खनिज सिर्फ जमीन के नीचे दबा संसाधन नहीं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था और अधिकारों का बड़ा...

रांची: झारखंड के लिए खनिज सिर्फ जमीन के नीचे दबा संसाधन नहीं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था और अधिकारों का बड़ा आधार है। यही वजह है कि MMDR संशोधन को लेकर अब सियासी तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरोध के बाद मामला सरकार से निकलकर सत्तारूढ़ JMM के संगठन तक पहुंच गया है। 20 अगस्त को होने वाली पार्टी की विस्तारित बैठक में अब यह तय होना है कि दिल्ली के फैसले के खिलाफ झारखंड की आवाज कितनी दूर तक जाएगी।

बयान से आगे बढ़कर आंदोलन की तैयारी

अब तक मुख्यमंत्री केंद्र सरकार के सामने पत्र और सार्वजनिक बयानों के जरिए अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। लेकिन 20 अगस्त की बैठक के बाद तस्वीर बदल सकती है। JMM अपने विधायकों, मंत्रियों और जिलास्तरीय संगठन को एक साथ जुटाकर इस मुद्दे को राजनीतिक अभियान में बदलने की तैयारी में है।

यानी लड़ाई अब सिर्फ केंद्र बनाम राज्य सरकार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे JMM बनाम केंद्र की नीतियों के रूप में जनता के बीच ले जाने की रणनीति बन सकती है।

11 हजार करोड़ ने बढ़ाई चिंता

इस पूरे विवाद के केंद्र में करीब 11 हजार करोड़ रुपये के संभावित राजस्व का मुद्दा भी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में Mineral Bearing Land Cess से होने वाली संभावित आय का जिक्र करते हुए राज्य की वित्तीय स्थिति पर चिंता जताई है।

सरकार का तर्क है कि खनिज संपदा से मिलने वाले राजस्व पर असर पड़ा तो इसका सीधा प्रभाव राज्य की विकास योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों पर पड़ सकता है।

कोल्हान से उठेगा पहला बड़ा राजनीतिक स्वर?

JMM ने कोल्हान क्षेत्र में भी इस मुद्दे पर अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। राजनीतिक रूप से यह क्षेत्र JMM के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में यदि पार्टी यहां से बड़े जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करती है, तो MMDR संशोधन आने वाले दिनों में झारखंड की राजनीति का नया मुद्दा बन सकता है।

विधानसभा का विशेष सत्र भी अगला पड़ाव

सरकार की तरफ से विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का संकेत पहले ही दिया जा चुका है। ऐसे में JMM की संगठनात्मक रणनीति और विधानसभा में सरकार की रणनीति एक-दूसरे के समानांतर चलती दिखाई दे रही है।

एक तरफ सदन में संशोधन के प्रभाव पर चर्चा की तैयारी है, तो दूसरी तरफ सड़क पर आंदोलन की जमीन तैयार करने की कोशिश। यही वजह है कि 20 अगस्त की बैठक को महज संगठनात्मक बैठक नहीं, बल्कि JMM के अगले राजनीतिक अभियान की लॉन्चिंग के तौर पर देखा जा रहा है।

असली सवाल अब यह है…

MMDR संशोधन के खिलाफ JMM कितना बड़ा आंदोलन खड़ा करता है और क्या यह मुद्दा झारखंड की राजनीति में ‘झारखंड के अधिकार बनाम केंद्र के अधिकार’ की नई बहस को जन्म देगा—इसका संकेत गुरुवार की बैठक के बाद मिल सकता है।

फिलहाल इतना साफ है कि खनिज अधिकार का मुद्दा अब फाइलों और पत्रों से निकलकर सियासी मैदान में पहुंच चुका है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: कुएं में गिरा बिहार का श्रद्धालु, 10 मिनट में NDRF ने कर दिया रेस्क्यू; देवघर मेले में टला बड़ा हादसा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top