19
BREAKING NEWS
जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल; 7 हिरासत में!बाल विवाह के खिलाफ शेखपुरा में ग्राम सभा, नाबालिगों के भविष्य की सुरक्षा का लिया संकल्प!सहरसा में ‘नीतीश संवाद’, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा!कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!गांधी जयंती पर जेल का खुला दरवाजा, 3 सजायाफ्ता बंदी रिहा; अपनों से मिलते ही छलकी आंखें!SKMCH में दिनदहाड़े महिला डॉक्टर से चेन स्नैचिंग, CCTV में कैद बदमाश; सुरक्षा पर बड़ा सवाल!धान के खेत में बिछा था मौत का जाल, करंट की चपेट में पति-पत्नी समेत 3 की मौत!
No menu items available
BREAKING
जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!दुर्गा पूजा से पहले किसानों के खाते में आएगा बाढ़ फसल नुकसान का मुआवजा, सरकार ने तेज किया सर्वे!राजेंद्र पुल का नया साथी तैयार, मोकामा रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की क्षमता!सीतामढ़ी में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई जवान घायल; 7 हिरासत में!बाल विवाह के खिलाफ शेखपुरा में ग्राम सभा, नाबालिगों के भविष्य की सुरक्षा का लिया संकल्प!सहरसा में ‘नीतीश संवाद’, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा!कुमकुम-प्रणवी ने रचा इतिहास, एशियाड में भारत को 18वां गोल्ड!8 मौतों का मातम; मोतिहारी में डूबने से उजड़े 8 परिवार, पर्व से जन्मदिन तक पसरा सन्नाटा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!
5 hours ago
जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!
5 hours ago
लखीसराय मंडल कारा पहुंचे DM, बंदियों से सीधे संवाद; पानी से लेकर रोजगार तक की समस्याएं सुनीं!
6 hours ago
लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए 72 का चयन!
6 hours ago
बेतिया में SSB का ‘कबड्डी संग्राम’, 5 अक्टूबर से जुटेंगे खिलाड़ी; ‘SUNSAR’ बना प्रतियोगिता का चेहरा!
6 hours ago

Bihar: अपराधी से ज्यादा पुलिस का डर? मंत्री मदन सहनी के बयान से मचा हड़कंप!

दरभंगा: बिहार के मंत्री मदन सहनी ने दरभंगा में 20 वर्षीय युवक मोनू की मौत के मामले को लेकर पुलिस...

दरभंगा: बिहार के मंत्री मदन सहनी ने दरभंगा में 20 वर्षीय युवक मोनू की मौत के मामले को लेकर पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मंत्री ने आरोप लगाया कि आम लोगों में अपराधियों से ज्यादा पुलिस का भय पैदा हो गया है और पुलिस के कुछ अधिकारी, दरोगा तथा जवान कथित तौर पर अवैध वसूली और भयादोहन कर रहे हैं। उन्होंने दरभंगा पुलिस की कार्यप्रणाली से लेकर बिहार के डीजीपी स्तर तक के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

मंत्री के अनुसार, मोनू के पास चोरी का एक मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने युवक को दूसरे मामले में फंसाने का डर दिखाकर कथित तौर पर बड़ी रकम की मांग की थी। परिवार की ओर से पुलिस पर दो से तीन लाख रुपये तक की अवैध वसूली का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है।

बताया गया कि रविवार को सादे कपड़ों में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मोनू के पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया था। हालांकि उस समय उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मियों की ओर से कथित रूप से पैसे की मांग की गई। अगले दिन कथित तौर पर रकम लेने पुलिसकर्मियों के पहुंचने से कुछ समय पहले ही मोनू की मौत हो गई।

पुलिसकर्मियों पर फायरिंग का भी आरोप

घटना के बाद इलाके में विवाद और तनाव की स्थिति भी बनी। परिवार की ओर से आरोप लगाया गया कि सादे कपड़ों में दो बाइक से तीन पुलिसकर्मी पहुंचे थे और इस दौरान परिजनों के साथ उनकी झड़प हुई। इसके बाद दो अन्य पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पहुंचे और उन पर हथियार निकालकर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया।

इस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सामने आने का भी दावा किया जा रहा है। मामला बढ़ने के बाद एसडीपीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने फायरिंग से किया था इनकार

घटना के तत्काल बाद पुलिस की ओर से फायरिंग के आरोप से इनकार किए जाने की बात सामने आई थी। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने युवक की मौत को लेकर यह बात स्वीकार की थी कि उस पर चोरी के मामले और मुकदमे में फंसने के दबाव की आशंका के बीच उसने यह कदम उठाया।

अब मंत्री मदन सहनी ने इसी पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन के स्तर पर आम लोगों के साथ कथित अवैध वसूली और भयादोहन पर रोक नहीं लगाई गई तो जनप्रतिनिधियों को भी आगे कुछ सोचना पड़ेगा।

दरभंगा एसएसपी से खुद जांच की मांग

मंत्री ने दरभंगा एसएसपी से मोनू की मौत के पूरे मामले की स्वयं जांच कराने की मांग की है। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए दरभंगा पुलिस से लेकर बिहार पुलिस के शीर्ष स्तर तक जवाबदेही तय करने की बात कही।

मदन सहनी ने पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर भी सवाल उठाए और भारत तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी रहे डीएसपी की पोस्टिंग का मुद्दा उठाते हुए पुलिस प्रशासन की व्यवस्था पर चिंता जताई।

मंत्री के इन बयानों के बाद मोनू की मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब निगाहें पुलिस की आगे की जांच और इस पूरे घटनाक्रम में लगाए गए आरोपों के सत्यापन पर टिकी हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: तेजस्वी के श्रद्धांजलि वाले बयान पर सियासी घमासान, मांझी और रोहिणी आचार्य आमने-सामने!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top