16
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!प्रेस लिखे पिकअप से 4.08 लाख सिगरेट बरामद, चालक गिरफ्तार!40 फीट टूटा तिरहुत नहर का तटबंध, खेतों में घुसा पानी; फसल डूबने का खतरा!“न्यायाधीश बने थानेदार“; शराब के आरोप में पकड़े गये युवक को बेरहमी से पीटा, वायरल वीडियो पर एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण!कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा जिलाध्यक्ष ने सुनी ‘मन की बात’, बूथों पर चलाया स्वच्छता अभियान!
3 hours ago
कैमूर में ‘डिजिटल घूसखोरी’; ₹500 Google Pay से लेने कि शिकायत, SDM ने दिए जांच के आदेश!
4 hours ago
सुपौल में पप्पू यादव का सरकार पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार पर भी तीखी टिप्पणी!
4 hours ago
वर्दी नकली, रौब असली; रोहतास में वसूली करते 5 ‘फर्जी पुलिस’ गिरफ्तार!
4 hours ago
मंदार वायरल वीडियो कांड में SIT का एक्शन, कोलकाता-पटना से तीन आरोपी गिरफ्तार!
4 hours ago

Jharkhand: 737 दिनों से धरना, फिर भी नहीं सुनी गई मांगें, रांची में दिव्यांगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन!

रांची: विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ ने बुधवार को राजधानी रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। अल्बर्ट एक्का...

रांची: विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ ने बुधवार को राजधानी रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। अल्बर्ट एक्का चौक के सामने जुटे दिव्यांगजनों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिव्यांग, वृद्ध और विधवा पेंशन में बढ़ोतरी समेत कई लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

संघ के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि लोक भवन के समक्ष पिछले 737 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी है, लेकिन सरकार अब तक उनकी समस्याओं और मांगों के समाधान को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है।

पेंशन राशि बढ़ाने की मांग

झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ की प्रमुख मांगों में दिव्यांगजनों को मिलने वाली मासिक सहायता राशि को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये करना शामिल है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई के दौर में वर्तमान सहायता राशि से जीवन-यापन करना बेहद कठिन हो गया है।

संघ का कहना है कि सरकार को दिव्यांग, वृद्ध और विधवा पेंशनधारियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहायता राशि में तत्काल बढ़ोतरी करनी चाहिए।

निःशक्तता आयुक्त का पद भरने की मांग

प्रदर्शन के दौरान राज्य में लंबे समय से खाली पड़े निःशक्तता आयुक्त के पद को जल्द भरने की मांग भी उठाई गई। संघ का कहना है कि दिव्यांगजनों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए यह पद अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस पद पर किसी योग्य दिव्यांग व्यक्ति की नियुक्ति की जाए, ताकि दिव्यांग समाज की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझा और सुलझाया जा सके।

सरकार पर अनदेखी का आरोप

संघ के पदाधिकारियों ने सवाल उठाया कि जब आंदोलन लगातार दो वर्षों से अधिक समय से चल रहा है, तो सरकार अब तक कोई ठोस निर्णय क्यों नहीं ले सकी। उनका कहना है कि वे किसी टकराव की राजनीति नहीं कर रहे, बल्कि अपने अधिकारों और सम्मानजनक जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

झारखंड दिव्यांग आंदोलन संघ ने मुख्यमंत्री से मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने और जल्द निर्णय लेने की अपील की है। संघ का कहना है कि यदि सरकार सकारात्मक पहल करती है तो 737 दिनों से जारी आंदोलन का समाधान निकल सकता है।

धरना और प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे और सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते रहे।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: माइनिंग बिल से झारखंड को बड़ा झटका, खनिज पर सेस वसूली का अधिकार खत्म होने से करोड़ों के राजस्व पर असर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top