17
BREAKING NEWS
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!पितरों के मोक्ष की आस में सज उठा गया, शंखनाद के साथ शुरू हुआ पितृपक्ष मेला, सीएम ने किया उदघाटन!समस्तीपुर में लड़की से अभद्रता का वीडियो वायरल, 5 घंटे में एक आरोपी गिरफ्तार!मंदार पर युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस का शिकंजा कसा; तीन युवक हिरासत में!
No menu items available
BREAKING
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!
32 minutes ago
समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!
38 minutes ago
युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!
2 hours ago
बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
3 hours ago
आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!
3 hours ago

Jharkhand: विपक्ष की उम्मीदें आसमान पर…’ सदन में हेमंत सोरेन का तंज, बोले- पूरा करते-करते कई जन्म लग जाएंगे!

रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब पूरी तरह...

रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब पूरी तरह सियासी टकराव में बदल गया है। छात्रों पर सोमवार को हुए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया। राजधानी रांची समेत कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जबकि विधानसभा की ओर बढ़ रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

इसी बीच झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने छात्र आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं को लेकर सरकार का पक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों के हित में सरकार कई परीक्षाओं को जल्द निरस्त करने जा रही है। उनके इस बयान के बाद भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाने के संकेत मिले हैं।

सदन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि विपक्ष को सरकार से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की आशाएं इतनी ज्यादा हैं कि उन्हें पूरा करने में सरकार को कई जन्म लग जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सदन में सियासी माहौल गरमा गया।

उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पर छात्रों के साथ कथित बर्बर व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय बल प्रयोग कर रही है। साहू ने लाठीचार्ज, आंसू गैस, वाटर कैनन और बैरिकेडिंग का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा।

भाजपा ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। आदित्य साहू ने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में छात्रों के साथ खड़ी है तो उसे झारखंड सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।

झारखंड बंद के दौरान रांची के कई इलाकों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। लोवाडीह से 11 और नामकुम से 17 बंद समर्थकों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई। वहीं मेन रोड, बरियातू और मोरहाबादी जैसे इलाकों में कई दुकानें खुली रहीं और यातायात सामान्य रहा।

विधानसभा के पुराने परिसर के पास एबीवीपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

फिलहाल जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर छात्रों का आंदोलन, सरकार का परीक्षाएं रद्द करने का संकेत और भाजपा का झारखंड बंद—इन तीनों मुद्दों ने राज्य की सियासत को गरमा दिया है। अब नजर इस बात पर है कि सरकार किन परीक्षाओं को रद्द करती है और छात्रों की बाकी मांगों पर क्या फैसला लिया जाता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: शराबबंदी हटेगी? इस सवाल पर बिहार सरकार का जवाब सुनकर आप भी चौंक जाएंगे!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top