15
BREAKING NEWS
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!छेड़खानी पर मांझी का दो टूक जवाब—ठहरिए, धैर्य रखिए, कार्रवाई होगी!किशनगंज में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ RJD का प्रदर्शन, चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल!किताबों से मैदान तक… लखीसराय में 3 दिन चलेगा खेल प्रतिभाओं का महासंग्राम!
No menu items available
BREAKING
बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, घर पहुंची खबर तो परिवार में पसरा मातम!सहरसा में 2 से 4 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय नाट्योत्सव, छह जिलों की इप्टा टीमें देंगी रंगमंचीय प्रस्तुतियां!पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद शुरू होगा पितृपक्ष, 10 अक्टूबर को अमावस्या के साथ समापन!‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ पर जोर, SDO ने कसी अधिकारियों की लगाम!गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर शेखपुरा में बैठक, 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री को सौंपेंगे हस्ताक्षर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!
1 hour ago
शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!
1 hour ago
राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!
2 hours ago
गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!
3 hours ago
समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!
3 hours ago

Bihar: 108 फीट की कांवड़ लेकर निकले 60 कांवरिया, मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर थम गईं लोगों की नजरें!

मुंगेर: 5 फीट, 21 फीट, 51 फीट और 54 फीट की विशाल कांवड़ आपने जरूर देखी होगी, लेकिन मुंगेर के...

मुंगेर: 5 फीट, 21 फीट, 51 फीट और 54 फीट की विशाल कांवड़ आपने जरूर देखी होगी, लेकिन मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर इस बार आस्था का ऐसा नजारा सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। पटना से करीब 60 कांवरियों का जत्था 108 फीट लंबी विशाल कांवड़ लेकर सुल्तानगंज से देवघर की पैदल यात्रा पर निकला है।

कांवड़ की लंबाई इतनी अधिक है कि इसे एक साथ करीब 30 कांवरिया अपने कंधों पर लेकर आगे बढ़ रहे हैं। कच्ची कांवरिया पथ से जब यह विशाल कांवड़ गुजरती है तो रास्ते में मौजूद लोगों की नजरें कुछ देर के लिए उसी पर टिक जाती हैं। कोई मोबाइल से वीडियो बनाने लगता है तो कोई तस्वीरें कैद करता नजर आता है। वहीं, कांवड़ियों के जयकारों से पूरा रास्ता ‘बोल बम’ के नारों से गूंज उठता है।

15 साल से अनोखी कांवड़ लेकर बाबाधाम पहुंच रहे कांवरिया

यह अनोखी कांवड़ पटना के कंकड़बाग स्थित शिव मंदिर जोगीपुर कांवरिया संघ से जुड़े करीब 60 कांवरियों का जत्था लेकर चल रहा है। जत्थे ने सुल्तानगंज में मां गंगा से जल भरा और इसके बाद बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर पैदल यात्रा शुरू की।

कांवड़ियों के अनुसार, वे पिछले करीब 15 वर्षों से अलग-अलग आकार और स्वरूप की कांवड़ लेकर बाबाधाम की यात्रा कर रहे हैं। इस बार कुछ अलग करने की इच्छा थी। इसी सोच के साथ 108 फीट लंबी कांवड़ तैयार की गई और इसे बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक ले जाने का संकल्प लिया गया।

54 फीट की कांवड़ के बाद अब 108 फीट ने खींचा ध्यान

मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर पहले भी 5 फीट से लेकर 51 और 54 फीट तक की विशाल कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही हैं। लेकिन इस बार 108 फीट लंबी कांवड़ ने पिछले तमाम आकारों को पीछे छोड़ दिया है।

कांवड़ियों का दावा है कि यह दुनिया की सबसे लंबी कांवड़ों में से एक है और संभव है कि यह विश्व की सबसे लंबी कांवड़ हो। हालांकि, इस दावे की अभी किसी आधिकारिक संस्था की ओर से पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे फिलहाल कांवड़ियों का दावा ही माना जा रहा है।

कंधे पर 108 फीट की आस्था, जुबां पर ‘बोल बम’

मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर इस विशाल कांवड़ को देखने के लिए लोग रुक रहे हैं। 108 फीट लंबी कांवड़ के साथ चल रहे कांवरियों के चेहरों पर थकान के बीच आस्था का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है।

कंधे पर विशाल कांवड़, जुबां पर ‘बोल बम’ और आंखों में बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचने का संकल्प… पटना से निकला यह 60 कांवरियों का जत्था अब अपनी अनोखी कांवड़ के साथ देवघर की ओर लगातार बढ़ रहा है।

मुंगेर के कच्ची कांवरिया पथ पर इस बार सिर्फ कांवरियों की भीड़ नहीं चल रही, बल्कि 108 फीट लंबी आस्था भी कदम-कदम पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नशे को ‘ना’… शेखपुरा के डीएम प्लस-2 स्कूल में गूंजा संकल्प, विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top