25
BREAKING NEWS
भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!सहरसा में महिला ने पति, देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप!सहरसा में डीआईजी के जनता दरबार में 30 परिवादियों ने रखी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश!मधेपुरा में प्रेम संबंध को लेकर विवाद, देवर ने भाभी की हत्या की; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!25 सितंबर को मनेगी अनंत चतुर्दशी, भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व!डीआईजी का पुलिस अधिकारियों पर फोकस, लंबित कांडों के निपटारे का लक्ष्य तय; अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश!जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली!बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे सोनू सूद, नाव से गांव जाकर बांटी राहत सामग्री!मुजफ्फरपुर में परीक्षा देने जा रही दो छात्राओं पर हमला, पुलिस ने शुरू की छानबीन!सहरसा में मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच!सहरसा में छात्रा की मौत मामले में डीआईजी से न्याय की गुहार, परिजनों ने सौंपा ज्ञापन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

भवन निर्माण निगम के GM के ठिकानों पर EOU की रेड, 3.12 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का आरोप; ज्वेलरी और बैंक दस्तावेज मिले!
10 hours ago
जमुई कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज, बोले- अब कहेंगे सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया!
10 hours ago
गया में मुखिया का हथियार वाला Reel वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR!
10 hours ago
नो-एंट्री में घुसे ट्रैक्टरों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 5 वाहन जब्त और 61 हजार का चालान!
15 hours ago
लखीसराय में फिल्म देखने पहुंचे दर्शकों का अनोखा स्वागत, हाथ में हनुमान चालीसा, लड्डू और पानी की बोतल!
15 hours ago

Bihar: मजदूरी मांगने पर बुजुर्ग की हत्या से गरमाई सियासत, रोहतास पहुंचे तेजस्वी यादव; सरकार पर जमकर बरसे!

सासाराम/रोहतास: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में मजदूरी के विवाद में 60 वर्षीय चंद्रेश्वर चौधरी की...

सासाराम/रोहतास: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में मजदूरी के विवाद में 60 वर्षीय चंद्रेश्वर चौधरी की हत्या का मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। शनिवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली, उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया और राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर तीखा हमला बोला।

जानकारी के अनुसार, चंद्रेश्वर चौधरी अपने बेटे की बकाया मजदूरी मांगने खेत मालिक के पास गए थे। आरोप है कि इसी दौरान विवाद हुआ और उन्हें गोली मार दी गई। हत्या के बाद शव को पास की नहर में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और बृहस्पतिवार को नहर से शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, मामले में मुख्य आरोपी अजीत तिवारी और उसके पुत्र ऋतिक तिवारी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर घटना के कारणों और वारदात में शामिल अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि एक गरीब व्यक्ति अपने बेटे की मेहनत की बकाया मजदूरी मांगने गया था, लेकिन उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि मृतक का परिवार गरीब और पिछड़ा है तथा उसे न्याय मिलना चाहिए। तेजस्वी यादव ने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया और आर्थिक सहायता भी की।

तेजस्वी यादव ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में विफल साबित हो रही है। उनका आरोप था कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने के बजाय अपराधियों को संरक्षण देने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब एक गरीब व्यक्ति अपनी मेहनत की मजदूरी मांगने जाता है और उसकी हत्या कर दी जाती है, तो यह केवल एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में दोषियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा मिले।

मृतक के परिजनों ने भी पुलिस की कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाए हैं। परिवार के एक सदस्य ने आरोप लगाया कि घटना के बाद आरोपी के घर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जबकि पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस करता रहा। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि राज्य में अपराधियों के मन में कानून का भय होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान और मजदूर यदि अपने अधिकार की मांग भी नहीं कर सकें तो यह शासन व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल है।

इस दौरान तेजस्वी यादव ने रोहतास के पुलिस अधीक्षक से भी मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आश्वस्त किया कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद जोगिया गांव और आसपास के इलाके में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों की मांग है कि हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिले। वहीं, तेजस्वी यादव के पीड़ित परिवार से मिलने के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है।

अब देखना यह है कि पुलिस जांच में हत्या के पीछे की पूरी सच्चाई कब सामने आती है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: लखीसराय में जाम पर बड़ा एक्शन, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, दुकानदारों पर जुर्माना!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top