23
BREAKING NEWS
पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!मुजफ्फरपुर में प्रेमिका को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला ड्रामा!मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!लग्जरी कार में नजर आने के बाद चर्चा में मैथिली ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज!बिहार NDA में सत्ता संतुलन की चर्चा, JDU को मिल सकता है विधान परिषद सभापति पद!बरौनी सुधा डेयरी में 100 करोड़ से अधिक का घोटाला, पूर्व MD और चेयरमैन पर FIR!बिहार में बुलेट ट्रेन की तैयारी तेज, पटना से दिल्ली 4 घंटे 41 मिनट में पहुंचने का अनुमान!
No menu items available
BREAKING
पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!मुजफ्फरपुर में प्रेमिका को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला ड्रामा!मोतिहारी के गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पुलिस जांच में जुटी!लखीसराय में मातृत्व से जुड़ी उम्मीदों को मिला सहारा, श्रीराधे हॉस्पिटल में 40 महिलाओं को मुफ्त परामर्श!लखीसराय में 23 सितंबर को सजेगी कविता की महफिल, दिनकर जयंती पर जुटेंगे नामचीन कवि!बिहार में बाढ़-सूखे पर तेजस्वी की मांग, प्रभावित किसानों को 15 हजार देने की अपील!बक्सर में BJP विधायक विनय बिहारी ने अपनी ही सरकार से पूछे सवाल, चुनावी भुगतान और कर्ज पर उठाई बात!लग्जरी कार में नजर आने के बाद चर्चा में मैथिली ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता ने कसा तंज!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में 21 अक्टूबर को डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह, गांधी मैदान में आयोजित होगा कार्यक्रम!
4 hours ago
जमुई में नाबालिग छात्रा से बैड टच, बाइक सवार छात्र-छात्रा से बदसलूकी का Video वायरल!
4 hours ago
मोतिहारी में गांधी संग्रहालय की दीवार पर विवादित लेखन, पेंटर गिरफ्तार; किसके कहने पर लिखा, जांच जारी!
4 hours ago
मुजफ्फरपुर में बुजुर्गों की सुरक्षा का नया प्लान, हर हफ्ते फोन करेगी पुलिस!
4 hours ago
CCU पर सुरेंद्र यादव का अमित शाह पर निशाना, बोले- 2029 में बुझ जाएगा दीया!
4 hours ago

Bihar: डांट से घर छोड़ा, नरक में पहुंची छात्रा; कोलकाता से भागलपुर तक ‘सौदे’ का खेल, मुजफ्फरपुर की छात्रा के साथ नालंदा की युवती भी रेस्क्यू!

मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार के शैक्षणिक केंद्र माने जाने वाले मुजफ्फरपुर से मानव तस्करी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने...

मुजफ्फरपुर: उत्तर बिहार के शैक्षणिक केंद्र माने जाने वाले मुजफ्फरपुर से मानव तस्करी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 12वीं की एक छात्रा को 87 दिनों बाद तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में छात्रा को भागलपुर के रेड लाइट एरिया से सुरक्षित बरामद किया गया।

घर से निकलने के बाद शुरू हुआ खौफनाक सफर

पुलिस के अनुसार, गायघाट थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 10 मई की रात भाई की डांट से नाराज होकर घर छोड़कर निकल गई। वह मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अकेली बैठी रो रही थी, तभी मानव तस्करों की नजर उस पर पड़ी। तस्करों ने सहानुभूति दिखाकर उसे अपने झांसे में लिया और बेहतर नौकरी का लालच देकर अपने साथ ले गए।

कोलकाता से भागलपुर तक ‘सौदे’ का खेल

जांच में सामने आया कि छात्रा को पहले कोलकाता ले जाया गया, जहां उसे बेच दिया गया। इसके बाद उसे भागलपुर के रेड लाइट एरिया में पहुंचाया गया। पीड़िता के मुताबिक, उसके साथ लगातार मारपीट, शोषण और अमानवीय व्यवहार किया गया। कई बार उसे भूखा रखा गया और नशीली दवाएं देकर प्रताड़ित किया गया।

पुलिस को यह भी आशंका है कि तस्कर उसे तीसरी बार बेचने की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई हो गई।

भाई ने दर्ज कराया था अपहरण केस

छात्रा के लापता होने के बाद उसके भाई ने 12 मई को गायघाट थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का गठन किया।

52 मिनट का ऑपरेशन, दो लड़कियां रेस्क्यू

जांच के दौरान एक तस्वीर से अहम सुराग मिला। इसके आधार पर पुलिस टीम ने भागलपुर जिले के सिवानपुर गांव में छापेमारी की। करीब 35 मिनट की रेकी के बाद ऑपरेशन शुरू हुआ और 52 मिनट के अंदर छात्रा को सुरक्षित निकाल लिया गया।

इस कार्रवाई में नालंदा की एक अन्य किशोरी को भी तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया।

संगठित गिरोह की आशंका

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला एक बड़े मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। बिहार में पहले भी इस तरह के मामलों में पुलिस ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की है, जिसमें सैकड़ों पीड़ितों को बचाया गया है।

आगे की कार्रवाई जारी

एसडीपीओ के अनुसार, एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़े: झारखंड: रांची में 800 किलो मिलावटी खोवा-पनीर बरामद, बाजार में पहुंचने से पहले कार्रवाई!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top