पटना: पटना से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है, जहां आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है। वीडियो में दोनों साथ बैठे नजर आ रहे हैं और मोबाइल में कुछ देखते हुए बातचीत कर रहे हैं। बैकग्राउंड में फिल्म ‘धुरंधर’ का रोमांटिक गाना ‘गहरा हुआ’ चल रहा है, जिससे वीडियो और ज्यादा चर्चा में आ गया है।
सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात है तेजप्रताप का कैप्शन—“जल्द ही कुछ इंटरेस्टिंग आने वाला है।” इस एक लाइन ने लोगों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। लोग कयास लगा रहे हैं कि कहीं यह किसी फिल्म, वेब शो या खास प्रोजेक्ट का इशारा तो नहीं।
वहीं, दूसरी ओर ‘भोजपुरी बवाल’ शो में भी तेजप्रताप का अंदाज खूब चर्चा में है। पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के साथ उनकी मौजूदगी और डिनर टेबल पर हुए मजाक, नोकझोंक और ड्रामे ने शो को और वायरल बना दिया है।
अब सवाल यही है—क्या यह सिर्फ सोशल मीडिया स्टंट है या सच में कोई बड़ा सरप्राइज आने वाला है?
ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: भव्य होगा आदिवासी महोत्सव, ACS वंदना दादेल ने तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश!