13
BREAKING NEWS
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!काजल राघवानी की एक झलक के लिए बेकाबू हुई भीड़, फॉर्च्यूनर का शीशा टूटा; बिहारशरीफ में उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हंगामा!बैद्यनाथ हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन; फरार एजाज पर 25 हजार का इनाम, घर की कुर्की-जब्ती!PM मोदी पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से बवाल, मुंगेर में RJD नेता गिरफ्तार; मोबाइल जब्त, मूल क्रिएटर की तलाश!
No menu items available
BREAKING
पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!महाबोधि मंदिर के बाहर अचानक 1-1 रुपये मांगने लगे विदेशी पर्यटक, हाथ में था ‘बम्बू बैंक’; नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटा रहे मदद!रोहतास में UPI को लेकर दुकानदारों की नाराजगी, कई दुकानों पर लगा ‘सिर्फ कैश’ का पोस्टर; MDR को लेकर जताई चिंता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!
6 hours ago
लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!
7 hours ago
नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!
7 hours ago
लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!
7 hours ago
गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!
7 hours ago

Bihar: पटना में कबड्डी का महासंग्राम शुरू, पहले ही मुकाबले में पटना ने सीतामढ़ी को चटाई धूल!

पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर का इंडोर हॉल मंगलवार की शाम कबड्डी के रोमांच से गूंज उठा। बिहार राज्य कबड्डी संघ...

पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर का इंडोर हॉल मंगलवार की शाम कबड्डी के रोमांच से गूंज उठा। बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में आयोजित 52वीं बिहार राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप का भव्य आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में मेजबान पटना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीतामढ़ी को 58-33 के बड़े अंतर से हराकर प्रतियोगिता में जीत के साथ शुरुआत की।

प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया। इस मौके पर बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि बिहार में खेलों के विकास की गति लगातार तेज हो रही है। सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि जूनियर स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के भविष्य की मजबूत नींव तैयार करती हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से ग्रामीण और छोटे शहरों की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने की अपील की।

पहले दिन खेले गए अन्य मुकाबलों में बक्सर ने मधेपुरा को 42-13 से, जबकि बेगूसराय ने सीवान को 34-30 से हराया।

प्रतियोगिता में राज्य के आठ जोनों से क्वालीफाई कर पहुंची कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को चार पूल में बांटा गया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिहार की संभावित जूनियर टीम का चयन किया जाएगा।

बिहार राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत ने कहा कि संघ का लक्ष्य ग्रामीण इलाकों में छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 30 सदस्यीय तकनीकी टीम तैनात की गई है।

चेयरमैन कुमार विजय सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों के लिए राजगीर में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद अंतिम टीम का चयन कर नवंबर में पटना में होने वाली राष्ट्रीय जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व कराया जाएगा।

कार्यक्रम में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रवींद्र नाथ चौधरी, उपनिदेशक हिमांशु सिंह, खेल विभाग के अधिकारी, कबड्डी संघ के पदाधिकारी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: दीपक प्रकाश की मंत्री कुर्सी पर क्यों उठ रहे सवाल? जानिए पूरा मामला!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top